शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य बिहार

Bharat Tiwari Encounter : क्या भरत तिवारी की बनाई योजना में फंस गई पुलिस , फेसबुक लाइव के दावों ने बढ़ाई चर्चा

भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने नया मोड़ ले लिया है। फेसबुक लाइव में भरत ने पूरी घटना को अपनी योजना बताया था। वहीं, परिवार न्यायिक जांच की मांग कर रहा है और पुलिस जांच जारी है।

by SYED BUSHRA
जून 24, 2026
in बिहार
Share on FacebookShare on Twitter

 Bharat Tiwari Encounter Case :भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ इस मामले की न्यायिक जांच की मांग उठ रही है, तो दूसरी ओर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है। इसी बीच भरत तिवारी का फेसबुक लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में भरत कुछ ऐसे दावे करता दिखाई देता है, जिनकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है।

खुद की योजना बताई घटना

फेसबुक लाइव के दौरान भरत तिवारी पुलिस से घिरा हुआ दिखाई देता है। वीडियो में वह कहता है कि जो कुछ भी हो रहा है, वह उसकी पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा है। भरत दावा करता है कि सारी घटनाएं उसके तय किए गए प्लान के अनुसार हो रही हैं। उसने कहा कि सभी लोग उसके जाल में फंस चुके हैं और जो कुछ हुआ, वह उसकी सोच और योजना के मुताबिक ही हुआ है।

RELATED NEWS

Encounter Case: भोजपुर में भरत तिवारी मामले को लेकर महापंचायत, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग हुई तेज

Encounter Case: भोजपुर में भरत तिवारी मामले को लेकर महापंचायत, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग हुई तेज

जून 25, 2026
: Bharat Tiwari Encounter Case

Bharat Tiwari Encounter Case: एनकाउंटर पर बढ़ी सियासत, दो एनडीए नेता आपस मे भिड़े, किसके बयान पर मचा विवाद, किसने जताई नाराजगी

जून 23, 2026

पुलिसकर्मियों से कही यह बात

लाइव वीडियो में भरत ने पुलिसकर्मियों को लेकर भी कई बातें कहीं। उसने कहा कि पुलिस छिपकर कार्रवाई कर रही है, जबकि वह सामने से बात कर रहा है। भरत का कहना था कि प्रशासन की ओर से कुछ राउंड फायरिंग भी की गई। उसने यह भी कहा कि सभी पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर आए हैं, फिर भी डर रहे हैं। साथ ही उसने कहा कि अगर पुलिस उसे अपने साथ ले जाती है तो उसे इससे कोई परेशानी नहीं है।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

भरत तिवारी ने फेसबुक लाइव में पुलिस पर उसे मानसिक रूप से अस्थिर साबित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि अगर समाज और देश में बदलाव लाने की सोच को पागलपन कहा जाता है, तो ऐसा पागलपन अच्छा है। भरत ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति इस तरह के काम कर सकता है।

मांग पूरी करने की रखी शर्त

वीडियो में पुलिस द्वारा बार-बार हथियार छोड़ने की अपील का भी जिक्र हुआ। इस पर भरत ने कहा कि अगर उसकी मांगें पूरी कर दी जाएं तो वह हथियार छोड़ सकता है। उसने कहा कि जो अधिकारी उसकी मांगों पर फैसला लेने की क्षमता रखते हैं, उन्हें बुलाया जाए। इसके साथ ही उसने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग भी रखी।

मां ने बेटे के पक्ष में कही बात

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी के परिवार ने न्याय की मांग की है। भरत की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बेटा पागल नहीं था। उनके अनुसार, बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद भरत नौकरी की तलाश कर रहा था। जब उसे रोजगार नहीं मिला तो उसने समाज सेवा का रास्ता चुना। परिवार का कहना है कि भरत ने इसी सोच के साथ घर छोड़ा था। फिलहाल, पूरे मामले की पुलिस जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Bharat Tiwari EncounterBhojpur News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Encounter Case: भोजपुर में भरत तिवारी मामले को लेकर महापंचायत, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग हुई तेज

Encounter Case: भोजपुर में भरत तिवारी मामले को लेकर महापंचायत, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग हुई तेज

by Kirtika Tyagi
जून 25, 2026

Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर का मामला अब और ज्यादा चर्चा...

: Bharat Tiwari Encounter Case

Bharat Tiwari Encounter Case: एनकाउंटर पर बढ़ी सियासत, दो एनडीए नेता आपस मे भिड़े, किसके बयान पर मचा विवाद, किसने जताई नाराजगी

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026

Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।...

Bhojpur News

शिक्षिका की अनोखी पहली, पढ़ाने के बाद ड्राइवर की जगह खुद बच्चों को घर तक छोड़ने का उठाया ज़िम्मा

by Gulshan
नवम्बर 8, 2024

Bhojpur News : कहते हैं कि अगर हौसला और हुनर ​​बुलंद हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। हम...

Next Post
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा बदलाव! AAY योजना में प्रति व्यक्ति अनाज देने का प्रस्ताव, सरकार ने मांगी जनता की राय

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा बदलाव! AAY योजना में प्रति व्यक्ति अनाज देने का प्रस्ताव, सरकार ने मांगी जनता की राय

Lucknow Coaching Centre Fire Tragedy

Fire Tragedy Story: 15 परिवारों के सपने एक पल में बिखरे, धुएं ने छीन लिया इकलौते बेटा, बेटियाँ और भविष्य की उम्मीदे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist