शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Jaguar Crash in Rajasthan : राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर विमान गिरा,दोनों पायलट शहीद

राजस्थान के चूरू ज़िले में भारतीय वायुसेना का जगुआर ट्रेनर विमान ट्रेनिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस दुखद घटना में दोनों पायलटों की मौत हो गई। वायुसेना ने जांच शुरू की है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2025
in राजस्थान
Indian Air Force Jaguar crash in Rajasthan
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Air Force Jaguar Crash in Rajasthan : राजस्थान के चूरू ज़िले के रतनगढ़ इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां भारतीय वायुसेना का जगुआर ट्रेनर विमान बुधवार दोपहर ट्रेनिंग के दौरान गिर गया। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए। घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने गहरा शोक जताया है और हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी यानी आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘‘हम इस दुखद समय में शहीद पायलटों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। बहादुर पायलटों की शहादत को हम सलाम करते हैं और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

RELATED NEWS

Su-57 Deal: रूस की बड़ी पेशकश, भारत के सामने बड़ी दुविधा ,चाहिए दो स्क्वाड्रन या ज्यादा विमान

Su-57 Deal: रूस की बड़ी पेशकश, भारत के सामने बड़ी दुविधा ,चाहिए दो स्क्वाड्रन या ज्यादा विमान

सितम्बर 15, 2026
Abhinandan Varthaman: भारतीय वायुसेना के बाद अभिनंदन वर्धमान की नई जिम्मेदारी,IAF के बाद सिविल एविएशन में रखेंगे कदम

Abhinandan Varthaman: भारतीय वायुसेना के बाद अभिनंदन वर्धमान की नई जिम्मेदारी,IAF के बाद सिविल एविएशन में रखेंगे कदम

सितम्बर 3, 2026

हादसे से इलाके में मची अफरा तफरी

हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने अचानक जोरदार धमाका सुना और फिर खेतों में आग की बड़ी-बड़ी लपटें और धुआं उठता देखा। कुछ लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की। हादसे के बाद विमान का मलबा खेत में बिखरा पड़ा मिला और कुछ हिस्सों में आग लगी हुई थी।

स्थानीय पुलिस अधिकारी कमलेश ने बताया कि विमान दोपहर करीब 1:25 बजे गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सेना की राहत और जांच टीम को भी बुला लिया गया। शुरुआती जांच के मुताबिक, यह विमान नियमित ट्रेनिंग मिशन पर था।

यह घटना और भी चिंताजनक इसलिए है क्योंकि बीते पांच महीनों में यह तीसरी बार है जब जगुआर विमान हादसे का शिकार हुआ है। इससे पहले 7 मार्च को अंबाला में और 2 अप्रैल को गुजरात के जामनगर में इसी तरह के हादसे हो चुके हैं। अंबाला हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया था, लेकिन जामनगर की दुर्घटना में एक पायलट की जान चली गई थी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने प्रशासन को तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

भारतीय वायुसेना ने कहा है कि हादसे की हर पहलू से जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही, पायलटों के साहस और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

Tags: Indian Air Forcerajasthan news
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Su-57 Deal: रूस की बड़ी पेशकश, भारत के सामने बड़ी दुविधा ,चाहिए दो स्क्वाड्रन या ज्यादा विमान

Su-57 Deal: रूस की बड़ी पेशकश, भारत के सामने बड़ी दुविधा ,चाहिए दो स्क्वाड्रन या ज्यादा विमान

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचने के साथ रूस ने भारत को Su-57 पांचवीं...

Abhinandan Varthaman: भारतीय वायुसेना के बाद अभिनंदन वर्धमान की नई जिम्मेदारी,IAF के बाद सिविल एविएशन में रखेंगे कदम

Abhinandan Varthaman: भारतीय वायुसेना के बाद अभिनंदन वर्धमान की नई जिम्मेदारी,IAF के बाद सिविल एविएशन में रखेंगे कदम

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Abhinandan Varthaman: वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान एक बार फिर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय वायुसेना से...

Defence Alert: हनी ट्रैप में फंसे विंग कमांडर, दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील रक्षा जानकारी साझा करने के आरोप में किया गिरफ्तार

Defence Alert: हनी ट्रैप में फंसे विंग कमांडर, दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील रक्षा जानकारी साझा करने के आरोप में किया गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Officer Arrest: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर को सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के कथित हनी ट्रैप...

IAF AN 32 Plane Crash Jorhat

IAF Plane Crash : जोरहाट असम में वायुसेना का विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार, पायलट सहित पांच की मौत

by SYED BUSHRA
जून 13, 2026

IAF Plane Crash In Jorhat: असम से एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना का एएन-32 परिवहन विमान जोरहाट...

Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025

Barmer Accident News: कहते हैं कि गुटखा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, बल्कि कई बार यह जानलेवा भी...

Next Post
Protect skin from infections during monsoon

Skin Infections : बारिश में बढ़ जाता हैं फंगल इंफेक्शन और एलर्जी , जानिए इससे बचाव के आसान उपाय

Delhi

Delhi-उत्तर भारत में मौसम का कहर: अगले 6 दिन गरजेंगे बादल, पहाड़ी राज्यों में भी आफत की बारिश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In