मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Skin Infections : बारिश में बढ़ जाता हैं फंगल इंफेक्शन और एलर्जी , जानिए इससे बचाव के आसान उपाय

मानसून के मौसम में नमी और गंदगी के कारण स्किन इंफेक्शन और एलर्जी के मामले बढ़ जाते हैं। साफ-सफाई, सूखे कपड़े और एंटी-फंगल क्रीम के इस्तेमाल से इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2025
in Uncategorized
Protect skin from infections during monsoon
Share on FacebookShare on Twitter

Protect Skin from Infections During Monsoon: मानसून का मौसम जितना सुकून और ठंडक लाता है, उतनी ही परेशानी स्किन से जुड़ी बीमारियां भी बढ़ा देता है। लगातार बारिश, वातावरण में बढ़ी नमी और गंदगी की वजह से इस मौसम में दाद, खुजली और फंगल इंफेक्शन जैसे मामले बहुत बढ़ जाते हैं। स्किन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर शरीर ज्यादा देर तक गीला रहे और सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो फंगस और बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए यह अच्छा मौका बन जाता है। इसी वजह से बारिश के मौसम में त्वचा पर रैशेज़, खुजली और एलर्जी होना आम हो जाता है।

क्यों बढ़ते हैं फंगल इंफेक्शन मानसून में?

मानसून के दौरान हवा में नमी ज्यादा होती है। इससे पसीना तो आता है, लेकिन वो जल्दी सूख नहीं पाता। अंडरआर्म्स, जांघों के बीच, गर्दन के पीछे और पैरों की उंगलियों के बीच अक्सर गीलापन बना रहता है। इसी वजह से वहां फंगस पनपने लगता है, जिससे रिंगवर्म, एथलीट्स फुट और कैंडिडा जैसे फंगल इंफेक्शन होने लगते हैं।

RELATED NEWS

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026
: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026

स्किन एलर्जी के पीछे क्या कारण होते हैं?

मैक्स हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सौम्या सचदेवा बताती हैं कि मानसून में गंदा पानी, कीटाणु और मिट्टी के संपर्क में ज्यादा आने से स्किन पर एलर्जी होने लगती है। बारिश में भीगना, गीले कपड़े देर तक पहनना या गंदे पानी से गुजरना इन समस्याओं को बढ़ा देता है। कुछ लोगों को पसीने से भी एलर्जी हो जाती है, जिससे त्वचा पर लाल निशान, जलन और सूजन हो सकती है।

कैसे रखें त्वचा को सुरक्षित?

शरीर को साफ और सूखा रखें: नहाने के बाद शरीर को अच्छे से पोंछें, खासकर उन हिस्सों को जो अक्सर गीले रहते हैं।

गीले कपड़े तुरंत बदलें: बारिश में भीगने या पसीने से गीले कपड़े उतारकर सूखे कपड़े पहनें।

ढीले और सूती कपड़े पहनें: टाइट कपड़े नमी को रोकते हैं जिससे स्किन पर इरिटेशन होता है।

एंटी-फंगल पाउडर या क्रीम लगाएं: पसीना ज्यादा आने पर इनका इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

गंदे पानी में जाने से बचें: अगर जाना पड़े तो घर लौटकर तुरंत नहा लें।

अपनी चीजें शेयर न करें: तौलिया, कपड़े या रज़ाई किसी और के साथ इस्तेमाल न करें।

इन लक्षणों को हल्के में न लें

अगर बार-बार खुजली, लाल दाने, जलन या बदबूदार पसीना हो तो इसे नज़रअंदाज न करें। घरेलू उपायों से फायदा न हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

थोड़ी सावधानी से स्किन रहेगी हेल्दी

मानसून में साफ-सफाई और थोड़ी सी देखभाल से त्वचा को फंगल इंफेक्शन और एलर्जी से बचाया जा सकता है। साफ-सुथरे कपड़े पहनें, शरीर को सूखा रखें और सही स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा मानसून में भी स्वस्थ और चमकदार बनी रहेगी।

Tags: Health TipsMonsoon Skin Care
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Next Post
Delhi

Delhi-उत्तर भारत में मौसम का कहर: अगले 6 दिन गरजेंगे बादल, पहाड़ी राज्यों में भी आफत की बारिश

Prayagraj

Prayagraj जंक्शन पर खून, चीखें और रहस्य: रेलकर्मी की हत्या के बाद हमलावर ने दी जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist