बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो, सरदार पटेल की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

by abhishek tyagi
मार्च 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की शुरुआत हो गई है. पीएम मोदी ने गोदौलिया में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की. पीएम मोदी मलदहिया से गोदौलिया तक रोड शो करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी का रोड शो बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर तक जाएगा जहां पीएम मोदी काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे. मोदी वाराणसी के तीन विधानसभा क्षेत्रों कैंट, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी में रोड शो करके बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

रोड शो के लिए वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी है. पीएम मोदी का लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है. रोड शो में उमड़ी भीड़ मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिख रही है. बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी दौर का चुनाव 7 मार्च को होना है. 7 मार्च को आखिरी चरण का मतदान होगा. 10 मार्च को यूपी समेत चार अन्य राज्यों के चुनावों के नतीजों की घोषणा की जाएगी।

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

बता दें कि यूपी चुनाव के मद्देनजर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सियासी दुर्ग को बचाए रखने के लिए पीएम मोदी 2 दिनों तक काशी में कैंप करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 मार्च को भी वाराणसी में रहेंगे. पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे. वहीं अगले 5 मार्च यानि शनिवार को पीएम खजूरी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जनसभा में वाराणसी विधानसभा के सभी ग्रामीण क्षेत्रों की जनता शामिल होगी. वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को अपने सहयोगी दलों के साथ वाराणसी में रैली करके सियासी ताकत दिखा चुके हैं।

 अब प्रधानमंत्री नौकरी या रोजगार की बात नहीं करते’ काशी में राहुल का PM मोदी पर वार

उत्तर प्रदेश की राजनीति में शुक्रवार का दिन काशी (वाराणसी) के नाम रहा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद रोड शो किया. यहां राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 से प्रधानमंत्री हैं. इसके बाद उन्होंने रोजगार, 2 करोड़ नौकरियां, किसानों की आय दोगुनी करना, काला धन खत्म करने का वादा किया. उन्होंने 15 लाख रुपए देने की बात भी कही. लेकिन अब ऐसा क्या हो गया है कि वे इस चुनाव में रोजगार, नौकरी और किसानों की आय पर बात नहीं कर रहे हैं?

राहुल एयरपोर्ट से सीधे बाबा काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे. इसके बाद उन्होंने पिंडरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पिछले दो दिनों से काशी के कबीर मठ में कैंप कर रखा है. वाराणसी के साथ-साथ पूर्वांचल के सियासी समीकरण साधने में जुटी हैं।

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव वाराणसी में जीत का परचम फहराने के लिए हर संभव कोशिश में है. ममता बनर्जी और जयंत चौधरी के साथ गुरुवार को रैली करने के बाद अब देर रात वाराणसी के सिगरा क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर रोड किया और सपा के सभी प्रत्याशियों जिताने की अपील की है।

Tags: PM Modi Road ShowPM Modi Road Show In VaranasiUP Assembly Election 2022 HighlightsUP Chunav 2022Uttar Pradeshकाशी में मोदी का मेगा शो LIVEवाराणसी में पीएम मोदी का रोड शोवाराणसी: UP Election 2022
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post

Mussoorie News: मसूरी झील में नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, पढ़े पूरी खबर

UP Election 2022: मऊ के चुनावी सभा में अखिलेश बोले- हम फौज और पुलिस में भर्ती निकालने का करेंगे काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In