Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य हरियाणा

मन्नत पूरी होने पर भजन गायक ने कैथल के बाबा राजपुरी डेरे में दान कर दिया डेढ़ साल का बेटा

by Muskaan Rajput
November 9, 2022
in हरियाणा
Share on FacebookShare on Twitter

कैथल। मन्नत पूरी होने पर एक मां बाप ने कैथल के बाबा राजपुरी में अपने डेढ़ साल के बेटे को दान कर दिया। बच्चा माता गेट के बाबा राजपुरी डेरा में रह रहा है। बुधवार को कैथल पुलिस सूचना मिलने पर सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों के साथ माता गेट के बाबा राजपुरी डेरा में पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। वहीं डेरा के संचालकों का कहना है कि बच्चे के मां बाप ने इसे अपनी मर्जी से मन्नत पूरी होने पर डेरे को सौंपा है।

पुलिस का कहना है कि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की तरफ से शिकायत आने पर इस मामले में डेरा संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। दूसरी ओर अंबाला पुलिस भी अपने तरीके से मामले की जांच कर रही है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंबाला की बाल कल्याण समिति को शिकायत दी थी कि बलदेव नगर कैंप में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपना बच्चा कैथल के किसी डेरे में दान कर दिया है इस सूचना पर कैथल की सीडब्ल्यूसी ने अपनी जांच शुरू की और पता लगाया कि बच्चे को उसके माता-पिता ने माता गेट स्थित बाबा राजपुरी के डेरे में दान किया है और उसे वहीं छोड़कर गए हैं।

RELATED NEWS

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

May 19, 2026
Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

May 19, 2026

बच्चा माता गेट स्थित बाबा राजपुरी के डेरे में रह रहा है। इसी सूचना के आधार पर बुधवार को पुलिस बाबा राजपुरी के डेरे में पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। मामले की जांच करने बाबा राजपुरी के डेरे में पहुंचे डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि बच्चे की दादी डेरे के संप्रदाय में महंत बनी हुई है। पुलिस बच्चे के मां बाप के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर रही है। पूरे मामले की जानकारी सीडब्ल्यूसी को दे दी गई है। अगर सीडब्ल्यूसी इस बारे में कोई शिकायत करेगी तो पुलिस इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर लेगी।

एसएचओ सिटी महेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बलदेव नगर अंबाला के रहने वाले संजय चौहान नए मन्नत पूरी होने पर अपने डेढ़ साल के बेटे को कैथल के बाबा राजपुरी के डेरे में दान कर दिया। बच्चे का पिता संजय चौहान भजन गायक है और धार्मिक आयोजनों में भजन गाता है। बच्चे की दादी की बहन डेरे में साधु बनी हुई है। उसका नाना भीम सिंह भी साधु बना हुआ है और इसी डेरा में ही रहता है। बच्चे के पिता संजय चौहान भजन गायक है और धार्मिक आयोजनों में भजन गाते हैं।

परिवार से सारी जानकारी के बाद सीडब्ल्यूसी की शिकायत पर ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। डेरे को बेटा देने वाले पिता संजय चौहान ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से बेटे का दान किया है। उनकी मन्नत के अनुसार उन्होंने पहले ही बेटा देने की बात तय कर ली थी। बच्चा बाद में बड़ा होकर नहीं जाता, इसलिए अभी दे दिया है। बाबा का उनके ऊपर कोई दबाव नहीं है।

इस बारे में जब बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राणा बंसल ने कहा कि उन्हें बाबा डेरा राजपुरी में संत महात्माओं को किसी माता पिता द्वारा एक छोटा बच्चा गद्दी पर दिए जाने की सूचना मिली है। इस सूचना के आधार पर शहर थाना प्रभारी के साथ जिला बाल संरक्षक अधिकारी शशी बाला डेरे में गई थी। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी जुटा ली है। एक बार तो डेरे से बच्चा देने से मना कर दिया है। लेकिन डेेरे के माध्यम से बेटे के माता पिता का उन्हें पता चल गया है। इसी आधार पर बच्चे के माता पिता से बाल कल्याण समिति का सम्पर्क हो चुका है। कल उनके माता बाल कल्याण समिति के मिलेंगे। इसके बाद बाल कल्याण समिति अगला कदम उठाएगी। वैसे तो डेरा यह कहता है कि गद्दी पर जो बच्चा आ जाता है वह डेरे का होता है। बच्चे के लालन पालन की जिम्मेदारी भी डेरे यानि गद्दी की ही होती है। बच्चे की शिक्षा दीक्षा की जिम्मेदारी भी डेरा ही निभाता है। लेकिन इस तरह से हम बच्चा किसी के पास नहीं छोड़ सकते हैं। परिवार से सारी जानकारी के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Tags: breaking newsharyana newsNews1India
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Greater Noida Death Case: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की मौत अब एक बड़ा रहस्य बनती जा रही...

Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Night Heatwave Danger: अब तक लोग गर्मियों में सिर्फ दिन की तेज धूप और लू से बचने की तैयारी करते...

Kerala Jackfruit Capital

Jackfruit Capital: कौन सा राज्य कहलाता है ‘कटहल कैपिटल’, खेती बना कमाई का बड़ा जरिया, अकेले उगाता है देश का आधा उत्पादन

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Jackfruit Capital of India: गर्मियों के मौसम में कटहल की सब्जी लोगों को खूब पसंद आती है। कई घरों में...

Baba Vanga 2026 Prediction

Vanga Prediction: ईरान-इजरायल तनाव के बीच फिर वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी क्या बढ़ेगा ईंधन संकट और महंगाई ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

दुनिया में जब भी कोई बड़ा संकट या तनाव बढ़ता है, सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा का नाम फिर चर्चा...

Vaibhav Suryavanshi Orange Cap

Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की रेस हुई बेहद दिलचस्प, क्या वैभव सूर्यवंशी पलट देंगे पूरी बाजी, क्लासेन-कोहली समेत 7 बल्लेबाज होंगे पीछे

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Orange Cap Race:आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। 63 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की लड़ाई...

Next Post

T20 World Cup: फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी मात

T20 World Cup: England से भिड़ंत से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist