Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Gujarat Drug Racket Exposed : 5000 करोड़ की कोकीन के साथ ड्रग माफियाओं का भंडाफोड़, गुजरात पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Gujarat के भरूच जिले के अंकलेश्वर में एक बड़ा ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, बता दें, कि दिल्ली और गुजरात पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 518 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई...

by Kirtika Tyagi
October 14, 2024
in Latest News, गुजरात
Share on FacebookShare on Twitter

Gujarat Drug Racket Exposed : गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है, कि 13 अक्टूबर 2024 को गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में एक बड़ा ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। दिल्ली और गुजरात पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 518 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5000 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई थी, जो नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई का हिस्सा है।

पिछली जब्तियों का संबंध

इससे पहले, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 1 अक्टूबर को महिपालपुर में 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद किया था। ये दोनों मामले अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से जुड़े हुए हैं। अब तक कुल मिलाकर 1289 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत 13,000 करोड़ रुपये है। इन घटनाओं ने ड्रग्स के व्यापार को रोकने के लिए पुलिस की कार्यवाही की गंभीरता को दर्शाया है।

RELATED NEWS

No Content Available

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का संदेह

पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हाल की जब्ती से जुड़े संदिग्धों से दुबई और यूके में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के बारे में पूछताछ की जा रही है। विशेषकर, हाल ही में एक किराए की दुकान से 208 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई, जिसकी कीमत 2,080 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कैसे मिला सुराग?

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोकीन के स्रोत के बारे में जानकारी हासिल की कि यह अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से आई थी। इसके बाद, गुजरात में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस कंपनी के गोदाम पर छापा मारा और वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

Gujarat के अन्य ड्रग्स मामले

इस मामले में अब तक कई महत्वपूर्ण सुराग मिल चुके हैं। इससे पहले गुजरात के सूरत में भी एक ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा हुआ था। कच्छ के मुंद्रा पोर्ट से भी ड्रग्स की कई खेपें बरामद की गई हैं। यह स्पष्ट है कि यह एक व्यापक ड्रग्स नेटवर्क का हिस्सा है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया है। ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ करने से न केवल गुजरात, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी नशे के कारोबार पर काबू पाने में मदद मिलेगी।

Tags: gujaratGujarat news in hindi
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
पीएम इंटर्नशिप स्कीम में करीब 1.55 लाख उम्मीद्वारों ने किया आवेदन, जानें क्या है इसकी खासियत?

पीएम इंटर्नशिप स्कीम में करीब 1.55 लाख उम्मीद्वारों ने किया आवेदन, जानें क्या है इसकी खासियत?

Salman khan

Salman Khan की सुरक्षा को लेकर उठाए अहम कदम, परिवार ने लिया बड़ा फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist