शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य जम्मू कश्मीर

दो साल बाद शुरू होने जा रही है अमरनाथ यात्रा, ‘बाबा बर्फानी’ का रहस्य और पवित्र गुफा की क्या है हिन्दू धर्म में मान्यता

by Zeeshan Farooqui
मार्च 31, 2022
in जम्मू कश्मीर, धर्म, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर: कोरोना महामारी ने बीते दो सालों में सभी को घर की चार दीवारों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया था। अब कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही सभी गतिविधियां एक बार फिर से पहले की तरह शुरू हो रही हैं। इस बीच अब अमरनाथ यात्रा को भी मंजूरी मिल गई है। जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल के दफ्तर के हवाले से बताया गया है, “अमरनाथ यात्रा 30 जून, 2022 से सभी कोविड प्रोटोकॉल के साथ शुरू होगी और परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। अमरनाथ यात्रा इस साल 43 दिनों तक चलेगी।”

2019 में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने से ठीक पहले अमरनाथ यात्रा बीच में ही रद्द कर दी गई थी। तब जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य होने का दर्जा खत्म करके उसे दो केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित कर दिया गया था। इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से दो साल से यात्रा स्थगित रही है। 2021 में 56 दिनों की यात्रा की घोषणा हुई थी, लेकिन कोरोना की वजह से बाद में उसे स्थगित कर दिया गया था।

RELATED NEWS

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर मौसम का दिखा असर, 19 जुलाई को जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई नया समूह

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर मौसम का दिखा असर, 19 जुलाई को जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई नया समूह

जुलाई 18, 2026
Amarnath Yatra: कठिन पहाड़ी रास्तों पर कृत्रिम पैरों के सहारे पूरी की यात्रा, आस्था और हौसले ने जीता लोगों का दिल

Amarnath Yatra: कठिन पहाड़ी रास्तों पर कृत्रिम पैरों के सहारे पूरी की यात्रा, आस्था और हौसले ने जीता लोगों का दिल

जुलाई 9, 2026

2022 की अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से शुरू होंगे और ये यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी। कोरोना महामारी के बाद ये पहली अमरनाथ यात्रा होगी। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। 13 साल से कम और 75 वर्ष से अधिक और 6 हफ्ते से ज्यादा की प्रेग्नेंट महिला को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। श्राइन बोर्ड ने पहलगाम और बालटाल दोनों यात्रा मार्गों पर प्रतिदिन 10 हजार श्रद्धालुओं की संख्या तय करने पर सहमति दी है, इनमें हेलिकॉप्टर से यात्रा करने वालों की संख्या शामिल नहीं होगी। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों की 250 कंपनियों के करीब 1 लाख जवानों को तैनात करने की योजना है। इसमें CRPF के जवान प्रमुख होंगे। एक अनुमान के मुताबिक, इस बार की अमरनाथ यात्रा में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।

अमरनाथ धाम जम्मू-कश्मीर में हिमालय की गोद में स्थित एक पवित्र गुफा है, जो हिंदुओं का सबसे पवित्र स्थल है। माना जाता है कि अमरनाथ स्थित एक पवित्र गुफा में भगवान शिव एक बर्फ-लिंगम यानी बर्फ के शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। बर्फ से शिवलिंग बनने की वजह से इसे ‘बाबा बर्फानी’ भी कहते हैं।

पवित्र गुफा ग्लेशियरों, बर्फीले पहाड़ों से घिरी हुई है। गर्मियों के कुछ दिनों को छोड़कर यह गुफा साल के अधिकांश समय बर्फ से ढंकी रहती है। गर्मियों के उन्हीं दिनों में यह तीर्थयात्रियों के दर्शन के लिए खुली रहती है। खास बात ये है कि इस गुफा में हर वर्ष बर्फ का शिवलिंग प्राकृतिक रूप से बनता है। बर्फ का शिवलिंग, गुफा की छत में एक दरार से पानी की बूंदों के टपकने से बनता है। बेहद ठंड की वजह से पानी जम जाता है और बर्फ के शिवलिंग का आकार ले लेता है।

यह दुनिया का एकमात्र शिवलिंग है, जो चंद्रमा की रोशनी के आधार पर बढ़ता और घटता है। यह शिवलिंग श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पूरा होता है और उसके बाद आने वाली अमावस्या तक आकार में काफी घट जाता है। ऐसा हर साल होता है। इसी बर्फ के शिवलिंग के दर्शन के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा करते हैं। बर्फ के शिवलिंग के बाईं ओर दो छोटे बर्फ के शिवलिंग बनते हैं, उन्हें मां पार्वती और भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। अमरनाथ गुफा जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में 17 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई वाले अमरनाथ पर्वत पर स्थित है।

अमरनाथ गुफा से जुड़ी कथा के मुताबिक, एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से उनकी अमरता की वजह पूछी, इस पर भोलेनाथ ने उन्हें अमर कथा सुनने के लिए कहा। पार्वती जी अमर कथा सुनने को तैयार हो गईं। इसके लिए वह एक ऐसी जगह तलाशने लगे, जहां कोई और ये अमर होने का रहस्य न सुन पाए। आखिरकार वह अमरनाथ गुफा पहुंचे। अमरनाथ गुफा पहुंचने से पहले शिवजी ने नंदी को पहलगाम में, चंद्रमा को चंदनवाड़ी में, सर्प को शेषनाग झील के किनारे, गणेशजी को महागुण पर्वत पर, पंचतरणी में पांचों तत्वों (धरती, जल, वायु, अग्नि और आकाश) को छोड़ दिया।

पार्वती के साथ अमरनाथ गुफा पहुंचकर शिवजी ने समाधि ली। फिर उन्होंने कलाग्नि को गुफा के चारों ओर मौजूद हर जीवित चीज को नष्ट करने का आदेश दिया, जिससे कोई और अमर कथा न सुन सके। इसके बाद शिवजी ने पार्वती को अमरता की कथा सुनाई, लेकिन कबूतर के एक जोड़े ने भी ये कथा सुन ली और अमर हो गया। आज भी कई श्रद्धालु कबूतर के जोड़े को अमरनाथ गुफा में देखने का दावा करते हैं। इतने ऊंचे और ठंड वाले इलाके में इन कबूतरों का जीवित रहना हैरान करता है। अंत में, शिव और पार्वती अमरनाथ गुफा में बर्फ से बने लिंगम रूप में प्रकट हुए, जिनका आज भी प्राकृतिक रूप से निर्माण होता है और श्रद्धालु उसी के दर्शन के लिए जाते हैं।

इस बात का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है कि अमरनाथ यात्रा कब से शुरू हुई। 12वीं सदी में लिखी गई कल्हण की पुस्तक राजतरंगिणी में अमरनाथ का जिक्र मिलता है। माना जाता है कि 11वीं सदी में रानी सूर्यमती ने अमरनाथ मंदिर को त्रिशूल, बाणलिंग समेत कई अन्य पवित्र चीजें दान की थीं। एक मान्यता के अनुसार, अमरनाथ गुफा की खोज सबसे पहले ऋषि भृगु ने की थी। दरअसल, जब एक बार कश्मीर घाटी पानी में डूब गई थी तो ऋषि कश्यप ने नदियों और नालों के जरिए पानी बाहर निकाला था। पानी निकलने के बाद ऋषि भृगु ने सबसे पहले अमरनाथ में शिव के दर्शन किए थे।

आधुनिक रिसर्चर्स के मुताबिक, 1850 में बूटा मलिक नामक एक मुस्लिम गडरिए ने अमरनाथ गुफा की खोज की थी। सिस्टर निवेदिता ने ‘नोट्स ऑफ सम वांडरिंग विद स्वामी विवेकानंद’ में 1898 में स्वामी विवेकानंद के अमरनाथ गुफा जाने का जिक्र किया है।

Tags: Amarnath YatraAmarnath Yatra 2022Amarnath Yatra 2022 Helicopter bookingAmarnath Yatra 2022 opening date In hindiamarnath yatra 2022 registration dateAmarnath Yatra routebaba barfani
Share198Tweet124Share50

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर मौसम का दिखा असर, 19 जुलाई को जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई नया समूह

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर मौसम का दिखा असर, 19 जुलाई को जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई नया समूह

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Amarnath Yatra 2026 : श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। यात्रा मार्ग...

Amarnath Yatra: कठिन पहाड़ी रास्तों पर कृत्रिम पैरों के सहारे पूरी की यात्रा, आस्था और हौसले ने जीता लोगों का दिल

Amarnath Yatra: कठिन पहाड़ी रास्तों पर कृत्रिम पैरों के सहारे पूरी की यात्रा, आस्था और हौसले ने जीता लोगों का दिल

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा हर साल श्रद्धा, विश्वास और हिम्मत की मिसाल बनती है। इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु बाबा...

Amarnath Yatra Langar Viral Video

Viral Video: अमरनाथ यात्रा के लंगर का वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं ने की खाने, रहने, सेवा और व्यवस्था की जमकर तारीफ करी

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

Amarnath Yatra Langar Viral Video: अमरनाथ यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र होती है। यात्रा के दौरान...

: Amarnath Yatra 2026

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ गुफा की खोज सबसे पहले किसने की थी? बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू,जानिए इसका धार्मिक महत्व

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Amarnath Yatra 2026 : इस साल की पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था...

Amarnath Yatra 2026 Tips

Amarnath Yatra 2026 : पहली बार जा रहे हैं? बाबा बर्फानी की यात्रा पर, जानिए सही तैयारी, जरूरी दस्तावेज, स्वास्थ्य जांच और सावधानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Amarnath Yatra 2026 : हर साल देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए...

Next Post

Bihar Board 10th Result Live: आज दोपहर 3 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम

यूपी में समय से दफ्तर न आने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर नकेल कसने की तैयारी, मुख्य सचिव ने आदेश किया जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist