बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Jammu Accident Update: अखनूर हादसे में 21 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 40 यात्री घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by Rajni Thakur
मई 30, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, जम्मू कश्मीर
jammu-accident-update-a-bus-full-of-pilgrims-fell-into-a-150-feet-deep-gorge-21-people-died-in-the-accident-so-far
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

road accident 2026

Greater Noida West: ड्राइविंग सीख रही महिला की कार बच्चों पर चढ़ी, पांच घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

जुलाई 8, 2026
Road Accident

Road Accident: मवेशी को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवे पर क्रॉस बैरियर चीरता हुआ कार में घुसा, दो मजदूरों की मौत

जुलाई 7, 2026

Jammu Road Accident Update: गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। दरअसल आज जम्मू में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। मौत का आंकड़ा आगे और बढ़ने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि चोकी चोरा में तंगली मोड़ पर यह दुर्घटना (Jammu Accident Update) हुई है। बस लगभग 150 फीट नीचे खाई में फिसलकर गिर गई। जानकारी के मुताबिक ये बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से तीर्थयात्रियों को शिव खोरी लेकर जा रही थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जबकि 40 लोग घायल है।

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने कही ये बात

राजिंदर सिंह तारा ने कहा कि “बस शिव खोरी की ओर जा रही थी। यहां कट बहुत सामान्य है, यहां कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी लेकिन शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी। बस मुड़ने के बजाय सीधे चली गई और फिर नीचे गिर गई। घायलों को अखनूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें जम्मू रेफर किया जा रहा है।”

#WATCH जम्मू-कश्मीर: परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने कहा, “बस शिव खोड़ी की ओर जा रही थी। यहां कट बहुत सामान्य है, यहां कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी लेकिन शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी…बस मुड़ने के बजाय सीधे चली गई और फिर नीचे गिर गई…इस दुर्घटना में करीब 15 लोग की मृत्यु… https://t.co/gQgy5ZA61w pic.twitter.com/hlGQ1EGuBx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2024

आर्मी की क्विक रिएक्शन मेडिकल टीम तैनात

जानकारी के मुताबिक बस में करीब 50 यात्री सवार थे। ये दुर्घटना अखनूर शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर हुई। घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय सेना ने क्विक रिएक्शन मेडिकल टीम को तैनात किया। सेना के साथ पुलिस-प्रशासन भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुईं हैं। सभी घायलों को दुर्घटना स्थल से निकाला जा रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने घटना पर जताया दुख

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि “जम्मू में अखनूर के नजदीक हुई बस दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

Pained beyond words to learn about the loss of lives in a bus accident in Akhnoor near Jammu. My deepest condolences to the bereaved families. I wish speedy recovery of the injured.

— President of India (@rashtrapatibhvn) May 30, 2024

घटना पर LG ने भी शोक व्यक्त किया

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हादसे पर दुख जताया है। एलजी ऑफिस की ओर से कहा गया है कि “जम्मू के अखनूर में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। मैं इस दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त करता हूं तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

The bus accident in Akhnoor, Jammu is heart-rending. I condole the loss of lives and pray to the almighty to give the bereaved families the strength to bear the irreparable loss. Praying for the speedy recovery of the injured.

— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) May 30, 2024

यह भी पढ़ें : Kota Factory Season 3: स्टूडेंट्स सावधान! इस तारीख से शुरू होगी जीतू भैया की क्लासेस, रिलीज हुई डेट
Tags: Jammu Bus Accidentjammu newsJammu Road AccidentROAD ACCIDENT
Share198Tweet124Share49

Rajni Thakur

Related Posts

road accident 2026

Greater Noida West: ड्राइविंग सीख रही महिला की कार बच्चों पर चढ़ी, पांच घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Greater Noida West Car Hits School Children:ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा...

Road Accident

Road Accident: मवेशी को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवे पर क्रॉस बैरियर चीरता हुआ कार में घुसा, दो मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Kanpur Road Accident: कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झांसी हाईवे...

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

Road Accident

Road Accident:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Ayodhya Road Accident:उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले...

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

Next Post
Akshay Kumar, टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां अब ओटीटी पर होगी रिलीज सामने आई डेट

Akshay Kumar, टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां अब ओटीटी पर होगी रिलीज सामने आई डेट

Vikrant Massey की ब्लैकआउट का ट्रेलर हुआ रिलीज, कॉमेडी के साथ सस्पेंस और हॉरर का दिखा कॉम्बिनेशन

Vikrant Massey की ब्लैकआउट का ट्रेलर हुआ रिलीज, कॉमेडी के साथ सस्पेंस और हॉरर का दिखा कॉम्बिनेशन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist