शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य जम्मू कश्मीर

Jammu& Kashmir Election 2024: बीजेपी के मैनिफेस्टो से जम्मू को नई उम्मीदें, क्या शुरू होगा एक नया युग?

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में कई उतार-चढ़ाव देखे गए हैं, लेकिन जम्मू, वहां के लोग और उनकी समस्याएं लंबे समय से नजरअंदाज होती रही हैं।

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 18, 2024
in जम्मू कश्मीर, विधानसभा चुनाव 2024
Jammu& Kashmir Election 2024
Share on FacebookShare on Twitter

Jammu & Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर की राजनीति में कई उतार-चढ़ाव देखे गए हैं, लेकिन जम्मू, वहां के लोग और उनकी समस्याएं लंबे समय से नजरअंदाज होती रही हैं। अब, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार किए गए बीजेपी के घोषणापत्र के साथ, जम्मू के लोग नई उम्मीदें देख रहे हैं।

इस मैनिफेस्टो (Jammu & Kashmir Election 2024) में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई अहम योजनाएं पेश की गई हैं, जो जम्मू के विकास में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं।

RELATED NEWS

Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

जुलाई 24, 2026
कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा, AK राइफल के कार्ट्रिज बरामद

कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा AK राइफल के कार्ट्रिज मिलने से हड़कंप

नवम्बर 20, 2025

बीजेपी के घोषणापत्र से खुशी की लहर

बीजेपी के इस घोषणापत्र में किए गए वादों को लेकर जम्मू के विभिन्न समुदायों, खासकर हिंदुओं, में खुशी की लहर है। जम्मू के लोगों को महसूस हो रहा है कि वर्षों की उपेक्षा के बाद, अब उनके हितों की तरफ ध्यान दिया जा रहा है।

उन्हें विश्वास है कि बीजेपी उनके विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। आइए जानते हैं कि जम्मू के लोग इन वादों को किस नजरिए से देख रहे हैं और ये उनके जीवन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: Noida में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से वांटेड अपराधी आमिर घायल

घोषणापत्र में बुजुर्गों के लिए क्या?

आरएस पुरा की 55 वर्षीय गृहिणी रेखा देवी ने कहा, “बीजेपी ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए 18,000 रुपये की वित्तीय सहायता की योजना बनाई है। पहले की सरकारों ने हमारी इस जरूरत पर कभी ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब हमें राहत महसूस हो रही है कि हमारी मदद होगी।” बीजेपी के घोषणापत्र के मुताबिक, ‘माँ सम्मान योजना’ के तहत हर घर की सबसे वरिष्ठ महिला को सालाना ₹18,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।

युवाओं के लिए नई उम्मीद

बीजेपी के घोषणापत्र के तहत भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाते हुए छात्रों को कोचिंग फीस और यात्रा खर्च में सहायता मिलेगी, जिससे युवाओं के करियर के लिए नए अवसर खुलेंगे।

कठुआ की कॉलेज छात्रा प्रिया भी इस योजना से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “प्रगति शिक्षा योजना के तहत यात्रा भत्ता मिलेगा, जो काफी मददगार होगा। अब पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।”

घोषणापत्र में किसानों के लिए क्या?

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अतिरिक्त ₹4,000 देने का वादा किया है, जिससे खेती के खर्चों में कमी आएगी।

इसके साथ ही, मैनिफेस्टो में कृषि से जुड़ी गतिविधियों के लिए बिजली टैरिफ को 50% तक कम करने की योजना है, जो किसानों को बिजली लागत में राहत प्रदान करेगी।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में श्रीनगर की डल झील को एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और जम्मू में आईटी हब और मनोरंजन पार्क बनाने की योजना का ऐलान किया है, जिससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही, बीजेपी ने राजौरी के थानामंडी झील को पुनर्जीवित कर इसे डल झील जैसी प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने का वादा किया है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पर्यटन से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके अलावा, पार्टी ने जम्मू और श्रीनगर में मेट्रो सेवाओं को जल्द पूरा करने का भी आश्वासन दिया है, जिससे शहरी क्षेत्रों में पर्यटन और परिवहन में सुधार होगा।

स्वास्थ्य सेवाएं होगी बेहतर

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में आयुष्मान भारत योजना की कवरेज को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹7 लाख करने की घोषणा की है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ और भी अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा। इसके अलावा, बीजेपी ने मौजूदा और नए सरकारी चिकित्सा कॉलेजों में 1,000 नई सीटें जोड़ने का वादा किया है, जिससे मेडिकल शिक्षा को अधिक सुलभ बनाया जा सकेगा।

Tags: Jammu Kashmirjammu kashmir election 2024
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Amarnath Yatra 2026:लगातार बारिश, भूस्खलन और खराब मौसम के कारण पिछले छह दिनों से स्थगित अमरनाथ यात्रा शनिवार को आधिकारिक...

कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा, AK राइफल के कार्ट्रिज बरामद

कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा AK राइफल के कार्ट्रिज मिलने से हड़कंप

by Kanan Verma
नवम्बर 20, 2025

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर गुरुवार को छापा मारा है। पुलिस...

LOC पर फिर फेल हुई आतंकी साजिश केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर, सेना का ऑपरेशन जारी

by Kanan Verma
नवम्बर 8, 2025

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) : शनिवार सुबह उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो...

माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,भारी बारिश से त्रिकुटा पहाड़ी पर बड़ा हादसा, 5 मरे 14 घायल, यात्रा रोकनी पड़ी

माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,भारी बारिश से त्रिकुटा पहाड़ी पर बड़ा हादसा, 5 मरे 14 घायल, यात्रा रोकनी पड़ी

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2025

Mata Vaishno Devi Route Landslide: मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी...

एकबार फिर दिल्ली से होने जा रहा ‘अगस्त पार्ट टू’ का शंखनाद, लीक हुई डील तो ‘मुस्कराया’ जम्मू-कश्मीर

एकबार फिर दिल्ली से होने जा रहा ‘अगस्त पार्ट टू’ का शंखनाद, लीक हुई डील तो ‘मुस्कराया’ जम्मू-कश्मीर

by Vinod
अगस्त 5, 2025

नई दिल्ली आनलाइन डेस्क। दिल्ली से एकबार फिर अगस्त पार्ट टू का शंखनाद हो सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी और...

Next Post
building a house, government, financial help

PM Awas Yojna: अब घर पाने का सपना होगा साकार, जल्द करें मोदी सरकार की योजना के लिए अप्लाई

एक देश-एक चुनाव’ को कैबिनेट की मंजूरी, news1india के साथ देखें Exclusive वीडियो

एक देश-एक चुनाव' को कैबिनेट की मंजूरी, news1india के साथ देखें Exclusive वीडियो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist