शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर में फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में ED की बड़ी कर्रवाई, जब्त की 5 करोड़ की संपत्ति

by abhishek tyagi
अप्रैल 2, 2022
in जम्मू कश्मीर
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में तमाम नियमों को ताक पर रखकर हथियार लाइसेंस बनाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपियों की लगभग पांच करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति जब्त कर ली है. इस मामले में जम्मू कश्मीर प्रशासन के अनेक वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारियों समेत अनेक दलाल आरोपी हैं. प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक अब तक की जांच के दौरान इस मामले में 40 करोड़ रुपए की संपत्ति अपराध संपत्ति के तौर पर चिन्हित की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अपराध शाखा द्वारा जम्मू कश्मीर के कूपवाड़ा जिले के तत्कालीन उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की गई FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत शुरू किया गया था. निदेशालय का दावा है कि उसे पता चला कि जम्मू कश्मीर के अनेक अधिकारियों ने तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर दलालों के साथ मिलकर अनेक फर्जी लोगों के हथियार लाइसेंस बना दिए।

RELATED NEWS

Amarnath Yatra bus accident

Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 40 घायल, SKIMS सौरा में भर्ती

जुलाई 28, 2026
Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

जुलाई 24, 2026

काम करने के बदले लिए रुपये

मसलन हथियार दिखाए तो गए कि वह केंद्रीय अर्धसैनिक बलों या सेना के लोगों को जारी किए जा रहे हैं. जबकि वास्तविकता यह थी कि वे लाइसेंस और हथियार दूसरे लोगों के नाम पर बने. इस मामले में जांच के दौरान यह भी पाया गया कि इस काम को करने के बदले अनेक अधिकारियों ने अपने परिजनों के नाम पर यहां तक की उनके बैंक खातों में दलालों से रकम ली. निदेशालय का दावा है कि अब तक की जांच के दौरान उसने इस मामले में 40 करोड़ रुपए की संपत्ति को अपराध की संपत्ति के तौर पर चिन्हित किया है।

निदेशालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर में 11 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई थी. यह छापेमारी अनेक सेवानिवृत्त अधिकारियों समेत दलालों के ठिकानों पर की गई थी। इस छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय को ढाई करोड़ रुपए की नगदी और जेवरात के अलावा अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए थे मामले की जांच जारी है।

Tags: jammu and kashmirJammu Kashmirjammu kashmir news
Share198Tweet124Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Amarnath Yatra bus accident

Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 40 घायल, SKIMS सौरा में भर्ती

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Amarnath Yatra bus accident :अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में बड़ा सड़क हादसा...

Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Amarnath Yatra 2026:लगातार बारिश, भूस्खलन और खराब मौसम के कारण पिछले छह दिनों से स्थगित अमरनाथ यात्रा शनिवार को आधिकारिक...

Tragic Blast in Uri:  जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

Tragic Blast in Uri: जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

by Kirtika Tyagi
जून 10, 2026

Tragic Blast in Uri Sector: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां...

कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा, AK राइफल के कार्ट्रिज बरामद

कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा AK राइफल के कार्ट्रिज मिलने से हड़कंप

by Kanan Verma
नवम्बर 20, 2025

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर गुरुवार को छापा मारा है। पुलिस...

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 17, 2025

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को बताया की उन्होंने पिछले सप्ताह दिल्ली के लाल किले...

Next Post

Coronavirus Cases Today: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1096 केस दर्ज, 81 लोगों की मौत

महाराष्ट्र सरकार को राज ठाकरे की धमकी- 'मस्जिदों से हटवाएं लाउडस्पीकर, नहीं तो खुद हटाकर बजवाऊंगा हनुमान चालिसा'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist