Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती घोटाला: CBI ने देश में 33 जगह पर मारा छापा

by Abhinav Shukla
September 13, 2022
in जम्मू कश्मीर, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती घोटाले में सीबीआई ने मंगलवार को अपनी जांच तेज कर दी। सीबीआई ने देश के अलग-अलग राज्यों में करीब 33 जगह छापा मारा। यह कार्रवाई समाचार लिखने तक जारी है।

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर के परिसर पर भी छापा मारा गया है। इसके अलावा जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के अलावा गुजरात के गांधीनगर, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, कर्नाटक के बेंगलुरु और दिल्ली समेत 33 ठिकानों पर सर्च अभियान चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भर्ती घोटाले में तलाशी का यह दूसरा चरण है।

RELATED NEWS

कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा, AK राइफल के कार्ट्रिज बरामद

कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा AK राइफल के कार्ट्रिज मिलने से हड़कंप

November 20, 2025

सीबीआई ने केस दर्ज करने के बाद 05 अगस्त को कहा था- ‘प्रशासन के अनुरोध पर जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसआई के पदों के लिए 27 मार्च 2022 को लिखित परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप में 33 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परीक्षा का आयोजन जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की ओर से किया गया था।’

जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक आरोपित ने जेकेएसएसबी, बेंगलुरु स्थित निजी कंपनी, लाभार्थी उम्मीदवारों और अन्य के साथ मिलकर घोटाले की साजिश रची और लिखित परीक्षा के दौरान भारी अनियमितताएं की। गौरतलब है कि परीक्षा के नतीजे इस साल 4 जून को घोषित किए गए थे। परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जांच समिति का गठन किया था।

Tags: Jammu Kashmirjammu kashmir newsNews1Indiapolice bharti scamPolice News
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

कश्मीर टाइम्स’ के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा, AK राइफल के कार्ट्रिज बरामद

कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस का छापा AK राइफल के कार्ट्रिज मिलने से हड़कंप

by Kanan Verma
November 20, 2025

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर गुरुवार को छापा मारा है। पुलिस...

Next Post

लखनऊ से चलने वाली ट्रेनों में होने जा रहा है सबसे बड़ा बदलाव, स्लीपर कोच की जगह अब लगेंगे थर्ड एसी कोच

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के फर्जीवाड़े में जांच करने कानपुर पहुंची विजिलेंस टीम ने अब किया ये काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist