गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान शैलेंद्र चांदी का फोन चोरी होने के बाद उनके दो सरकारी बैंक खातों से 83,244 रुपये निकाल लिए गए। इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम न होने के बावजूद हुई ठगी की जांच अब भी जारी है।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026
in पश्चिम बंगाल
Share on FacebookShare on Twitter

Farmer Loses ₹83,244 in Cyber Fraud: पश्चिम बंगाल के चर्चित किसान और पर्यावरण के अनुकूल खेती के लिए साल 2019 में केंद्र सरकार से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके शैलेंद्र चांदी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनका मोबाइल फोन चोरी होने के कुछ दिनों बाद उनके दो सरकारी बैंक खातों से कुल 83,244 रुपये निकाल लिए गए। सबसे हैरानी की बात यह रही कि उनके खातों में न इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा चालू थी और न ही उनके पास एटीएम कार्ड था। इसके बावजूद ठगों ने कई ट्रांजेक्शन कर रकम निकाल ली।

फोन गुम होने के बाद दर्ज कराई शिकायत

शैलेंद्र चांदी का मोबाइल फोन 29 मार्च को गुम हो गया। उन्होंने बिना देर किए स्थानीय पुलिस थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। चूंकि उनके बैंक खाते उसी मोबाइल नंबर से जुड़े थे, इसलिए उन्होंने तुरंत नया सिम कार्ड भी जारी करा लिया ताकि किसी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके।

RELATED NEWS

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

सितम्बर 22, 2026
Bengal Fish Economy: धीरेंद्र शास्त्री के बयान से क्यों गरमाई राजनीति, क्या बंगाल में मछली सिर्फ खाना

Bengal Fish Economy: धीरेंद्र शास्त्री के बयान से क्यों गरमाई राजनीति, क्या बंगाल में मछली सिर्फ खाना

सितम्बर 9, 2026

नया सिम चालू होते ही मिलने लगे अलर्ट

जैसे ही नया सिम सक्रिय हुआ, उनके मोबाइल पर बैंक से एसएमएस आने लगे। इन संदेशों से पता चला कि 31 मार्च को उनके एक सरकारी बैंक खाते से 6,000 रुपये और 4,000 रुपये की दो अलग-अलग निकासी हो चुकी है। यह देखकर उन्होंने 1 अप्रैल को शांतिपुर पुलिस और साइबर क्राइम विभाग में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। हालांकि शिकायत के बाद भी ठगी का सिलसिला नहीं रुका।

दूसरे खाते से भी निकाली गई बड़ी रकम

2 अप्रैल को उनके दूसरे सरकारी बैंक खाते से 12 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 71,000 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह दोनों खातों से कुल 83,244 रुपये की ठगी हो गई। बैंक अधिकारी भी इस घटना से हैरान हैं क्योंकि खातों में इंटरनेट बैंकिंग सक्रिय नहीं थी और एटीएम कार्ड भी जारी नहीं किया गया था। ऐसे में पैसे कैसे निकाले गए, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

तीन महीने बाद भी नहीं मिला इंसाफ

घटना के बाद शैलेंद्र चांदी ने दोनों बैंकों के शाखा प्रबंधकों, नोडल अधिकारियों, साइबर क्राइम विभाग और रिजर्व बैंक की संबंधित शाखा को लिखित शिकायतें दीं। लेकिन तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई और न ही किसी संदिग्ध की पहचान हो सकी।

सरकार और सिस्टम पर उठाए सवाल

शैलेंद्र चांदी का कहना है कि जिस तरह कुछ लोग खेती में विज्ञान का गलत इस्तेमाल कर तात्कालिक लाभ कमाते हैं, उसी तरह साइबर अपराधी भी तकनीक का दुरुपयोग कर लोगों की मेहनत की कमाई लूट रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अपराधी लगातार सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि आज वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और उन्हें अब भी न्याय का इंतजार है।

Tags: Cyber Fraudwest bengal
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले...

Bengal Fish Economy: धीरेंद्र शास्त्री के बयान से क्यों गरमाई राजनीति, क्या बंगाल में मछली सिर्फ खाना

Bengal Fish Economy: धीरेंद्र शास्त्री के बयान से क्यों गरमाई राजनीति, क्या बंगाल में मछली सिर्फ खाना

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल के लोगों से मांस-मछली से दूर रहने की...

Money Restoration Module: साइबर ठगी में फ्रीज पैसा वापस पाने का आसान तरीका, घर बैठे करें रिफंड क्लेम

Money Restoration Module: साइबर ठगी में फ्रीज पैसा वापस पाने का आसान तरीका, घर बैठे करें रिफंड क्लेम

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Money Restoration Module: भारत में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों के बीच केंद्र सरकार ने पीड़ितों की...

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

नोएडा में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने WhatsApp और Telegram ग्रुप के जरिए...

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

by Kirtika Tyagi
जुलाई 22, 2026

APK Fraud: ठगी के मामलों में अक्सर शिकार बनने वाले लोगों की चर्चा होती है, लेकिन इस बार पुलिस ने...

Next Post
Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

OpenAI का खुला चैलेंज, GPT-5.6 की सुरक्षा में खामी खोजने वाले रिसर्चर्स को मिलेगा  50,000 डॉलर का  इनाम

OpenAI का खुला चैलेंज, GPT-5.6 की सुरक्षा में खामी खोजने वाले रिसर्चर्स को मिलेगा 50,000 डॉलर का इनाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In