बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bihar Police Encounter : फेसबुक लाइव आकर, पुलिस को चुनौती देते हुए फायरिंग करने वाले युवक की मुठभेड़ में मौत

भोजपुर में पुलिस को चुनौती देने और फायरिंग करने वाले युवक की मुठभेड़ के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में युवक घायल हुआ था और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026
in बिहार
Bhojpur Police Encounter Case
Share on FacebookShare on Twitter

Bhojpur Police Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में एक युवक और पुलिस के बीच हुए टकराव का मामला चर्चा में है। पुलिस के अनुसार, युवक ने पहले पुलिस टीम को धमकाया, हथियार दिखाया और बाद में फायरिंग भी की। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।l बताया जा रहा है कि युवक सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो साझा कर रहा था और खुलेआम पुलिस तथा प्रशासन को चुनौती दे रहा था। उसके कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

फेसबुक लाइव में दी चुनौती

मृतक युवक की पहचान भरत तिवारी के रूप में हुई है। वह शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, उसने फेसबुक पर कई वीडियो लाइव किए थे। इन वीडियो में वह हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था और पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कह रहा था। एक वीडियो में वह पुलिसकर्मियों को चुनौती देते हुए नजर आया। वहीं, कुछ पोस्ट में उसने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी बयान दिए थे। बताया गया है कि उसने जगदीशपुर के एसडीएम को भी धमकी दी थी।

RELATED NEWS

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

सितम्बर 4, 2026
Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

अगस्त 31, 2026

पुलिस टीम पर तानी थी पिस्टल

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब पुलिस मंगलवार को उसके घर पहुंची, तो उसने पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी। उस समय शाहपुर थाने के प्रभारी और परिवार के कुछ लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक खाट पर बैठा हुआ दिखाई देता है और उसके हाथ में पिस्टल नजर आती है। पुलिस का कहना है कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी से गुजर रहा था। हालांकि, उसके पास मौजूद हथियार अवैध बताया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसे यह हथियार कहां से मिला।

बुधवार को चला हाईवोल्टेज ड्रामा

बुधवार सुबह पुलिस और एसटीएफ की टीम युवक को पकड़ने के लिए पहुंची। इस दौरान काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस के मुताबिक, युवक रुक-रुक कर फायरिंग कर रहा था, जिससे आसपास के लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसटीएफ के जवानों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर इलाके की घेराबंदी की। जब सुरक्षाकर्मी उसके करीब पहुंचे, तब उसने कथित तौर पर पुलिस पर गोली चला दी।

जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में जवानों को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान युवक के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद पटना के पीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने युवक के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और दो खाली खोखे बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास अवैध हथियार कैसे पहुंचा और इस पूरे मामले के पीछे अन्य कोई वजह तो नहीं थी।

Tags: Bhojpur Encounter Newsbihar News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Bihar Alcohol Party Death Case:शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब एक...

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede

Stampede Tragedy: लखीसराय मे सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

 Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede:बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह बड़ा...

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Next Post
Meerut Police Corruption Case

Meerut Corruption Case : मेरठ में रिश्वत लेकर आरोपी छोड़ने वाले दरोगा और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुली पोल

FIFA World Cup 2026: हाइड्रेशन ब्रेक पर बढ़ा विवाद, खिलाड़ियों की सुरक्षा, खेल की लय पर पूर्व खिलाड़ियों ने उठाए सवाल

FIFA World Cup 2026: हाइड्रेशन ब्रेक पर बढ़ा विवाद, खिलाड़ियों की सुरक्षा, खेल की लय पर पूर्व खिलाड़ियों ने उठाए सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In