Friday, June 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य बिहार

Khan Sir Coaching Controversy: वायरल वीडियो से मामले ने पकड़ा तूल, कोचिंग के दो सुरक्षा गार्ड पुलिस हिरासत में

खान सर कोचिंग के बाहर कथित फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस ने दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामले में पहले ही तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

by SYED BUSHRA
June 5, 2026
in बिहार
Share on FacebookShare on Twitter

Viral Firing Video: पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर हुई कथित फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खान सर कोचिंग के दो सुरक्षा गार्डों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। ऐसे में जांच का दायरा कोचिंग संस्थान और उससे जुड़े लोगों तक भी पहुंचता दिखाई दे रहा है। फिलहाल दोनों सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है।

फायरिंग के दावे वाला वीडियो चर्चा में

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करीब 38 सेकेंड का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 2 जून की रात की घटना का है। वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद खान सर ने भी कहा था कि कोचिंग के बाहर 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई थी। अब वीडियो सामने आने के बाद मामले ने फिर से चर्चा पकड़ ली है।

RELATED NEWS

Khan Sir Coaching Attack Patna

Coaching Attack Patna: खान सर की कोचिंग पर हमला, पुलिस एक्शन में, तीन आरोपी गिरफ्तार, छात्रों का प्रदर्शन जारी

June 3, 2026
STF और दारोगा के बीच हुआ एनकाउंटर, ‘सिंघम’ के पास से मिला AK-47 और इंसास राइफल के साथ ही बारूद का जखीरा

STF और दारोगा के बीच हुआ एनकाउंटर, ‘सिंघम’ के पास से मिला AK-47 और इंसास राइफल के साथ ही बारूद का जखीरा

June 7, 2025

यह भी दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति खान सर की सुरक्षा टीम से जुड़ा हो सकता है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी वायरल वीडियो को लेकर कोई अंतिम बयान जारी नहीं किया गया है।

पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

मंगलवार रात करीब 10 बजे कुछ नकाबपोश लोगों ने खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर के बाहर कथित तौर पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद खान सर ने पड़ोस में संचालित एक अन्य कोचिंग संस्थान के संचालक पर हमला करवाने का आरोप लगाया था। जांच के बाद पटना पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कुछ अहम सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

रौशन आनंद ने आरोपों को बताया साजिश

गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके संस्थान को बदनाम करने और खत्म करने की कोशिश की जा रही है। रौशन आनंद का कहना है कि गोली चलने की बात पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि पुलिस भी अपनी जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं कर पाई है। साथ ही उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि सच सामने आएगा।

पुलिस ने क्या कहा?

मामले पर जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश रंजन ने बताया कि 2 जून की रात कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के बाहर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि शुरुआती सूचना में फायरिंग की बात भी सामने आई थी, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और अन्य संदिग्ध लोगों की पहचान भी कर ली गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Khan Sir Coachingpatna news
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Khan Sir Coaching Attack Patna

Coaching Attack Patna: खान सर की कोचिंग पर हमला, पुलिस एक्शन में, तीन आरोपी गिरफ्तार, छात्रों का प्रदर्शन जारी

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Khan Sir Coaching Attack Patna:पटना में खान सर की कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी...

STF और दारोगा के बीच हुआ एनकाउंटर, ‘सिंघम’ के पास से मिला AK-47 और इंसास राइफल के साथ ही बारूद का जखीरा

STF और दारोगा के बीच हुआ एनकाउंटर, ‘सिंघम’ के पास से मिला AK-47 और इंसास राइफल के साथ ही बारूद का जखीरा

by Vinod
June 7, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार के समस्तीपुर जिले स्थित एक सस्पेंड दारोगा के घर को पटना एसटीएफ और पुलिस ने...

BPSC Exam: मिलिए ‘दबंग’ DM चंद्रशेखर सिंह से, जिन्होंने BPSC अभ्यर्थी को जड़ दिए थप्पड़

BPSC Exam: मिलिए ‘दबंग’ DM चंद्रशेखर सिंह से, जिन्होंने BPSC अभ्यर्थी को जड़ दिए थप्पड़

by Vinod
December 13, 2024

पटना ऑनलाइन ढेस्क। बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी पेपर लीक को लेकर अभ्यर्थी बापू सभागार परीक्षा केंद्र पर विरोध...

Khan Sir Admit: पुलिस हिरासत के बाद बीमार पड़े खान सर, ICU में डॉक्टर्स की टीम कर रही इलाज

Khan Sir Admit: पुलिस हिरासत के बाद बीमार पड़े खान सर, ICU में डॉक्टर्स की टीम कर रही इलाज

by Digital Desk
December 7, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार में शुक्रवार को छात्रों के प्रदर्शन के पक्ष में बिहार के चर्चित टीचर खान सर...

Khan Sir Patna News: जानिए लाठीचार्ज के बाद पटना पुलिस ने ‘खान सर’ को क्यों पकड़ा

Khan Sir Patna News: जानिए लाठीचार्ज के बाद पटना पुलिस ने ‘खान सर’ को क्यों पकड़ा

by Digital Desk
December 6, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Khan Sir Arrested in Patna बिहार की राजधानी पटना में बीपीएसी की प्रारंभिक परीक्षा के नियम...

Next Post
LDA New Housing Scheme: लखनऊ में सस्ते घर का सपना होगा पूरा,आधुनिक सुविधाओं से लैस अनंत नगर में बनेंगे 1392 नए फ्लैट

LDA New Housing Scheme: लखनऊ में सस्ते घर का सपना होगा पूरा,आधुनिक सुविधाओं से लैस अनंत नगर में बनेंगे 1392 नए फ्लैट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist