बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bihar News: सुधाकर सिंह का खुला पत्र, किसानों की जमीन, वाटर पार्क और एफआईआर पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

बिहार के पिपराकोठी वाटर पार्क विवाद में सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री को खुला पत्र लिखकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने एफआईआर को गलत बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026
in बिहार
Sudhakar Singh Water Park Row
Share on FacebookShare on Twitter

Open Letter Controversy: बिहार के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री को एक खुला पत्र लिखकर जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने पत्र में कई जगह तंज कसते हुए कहा कि किसानों की जमीन से जुड़े मामले में अधिकारियों ने बेहद तेजी दिखाई, जिससे लोगों के मन में कई सवाल पैदा हो रहे हैं।

जमीन की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सुधाकर सिंह का कहना है कि जिस जमीन पर किसान करीब 95 वर्षों से खेती कर रहे थे और जिसकी जमाबंदी भी दर्ज थी, उसे केवल 85 दिनों के भीतर रद्द कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि 22 जून को जमीन की नापी हुई और अगले ही दिन वहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। सांसद ने तंज भरे अंदाज में कहा कि किसानों की खेती वाली जमीन पर मनोरंजन के लिए वाटर पार्क बनवाने वाले अधिकारियों को तो राष्ट्रपति पुरस्कार या भारत रत्न तक मिलना चाहिए।

RELATED NEWS

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

सितम्बर 4, 2026
Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

अगस्त 31, 2026

ठेके और निर्माण कार्य पर भी सवाल

अपने पत्र में सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि कागजों में निर्माण कार्य का ठेका किसी कंपनी के नाम पर दिखाया गया है, लेकिन असल में काम अधिकारियों से जुड़े लोगों के जरिए कराया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले में दखल देने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके।

प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई एफआईआर

दरअसल, 3 जुलाई को पिपराकोठी में बनने वाले प्रस्तावित वाटर पार्क के विरोध में सुधाकर सिंह किसानों के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर विवादित जमीन की जुताई की और अपना विरोध दर्ज कराया। प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी काम में रुकावट डाली गई, निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की गई और सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।

इसी मामले में पिपराकोठी थाना में कांड संख्या 361/26 दर्ज किया गया। इस एफआईआर में सुधाकर सिंह सहित 27 नामजद और 30 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

एफआईआर को बताया गलत

सुधाकर सिंह ने अपने खुले पत्र में इस एफआईआर को पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि इसमें कई तथ्यात्मक और भाषा संबंधी गलतियां हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एफआईआर में उन पर एक व्यक्ति की जेब से 35 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया गया है, जबकि पुलिस के पास इस दावे का कोई वीडियो या अन्य ठोस सबूत नहीं है।

भविष्य के आंदोलन को लेकर कही यह बात

पत्र के आखिर में सांसद ने कहा कि अगर आगे भी किसानों के समर्थन में आंदोलन करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगली बार पुलिस किसी पर मामला दर्ज करने से पहले पूरे सबूत जुटा ले। वहीं प्रशासन का कहना है कि इस मामले की जांच कानून के मुताबिक निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: bihar Newssudhakar singh
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Bihar Alcohol Party Death Case:शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब एक...

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede

Stampede Tragedy: लखीसराय मे सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

 Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede:बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह बड़ा...

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Next Post
Asia Pacific Deaf Games 2026 में चमका यूपी का सितारा,भारतीय बैडमिंटन टीम में चयन

Asia Pacific Deaf Games 2026 में चमका यूपी का सितारा,भारतीय बैडमिंटन टीम में चयन

Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर – गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर - गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In