Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य राजस्थान

World Yoga Day 2025 : छोटे योग गुरु की बड़ी योग क्लास,कौन है प्रत्यक्ष विजय जिन्होंने अपने नाम को किया सार्थक

कोटा का 7 साल का प्रत्यक्ष विजय योग दिवस पर दुनिया की सबसे बड़ी योग क्लास आयोजित करेगा। सबसे छोटे योग गुरु के रूप में स्वस्थ जीवन की प्रेरणा दे रहा है।

by SYED BUSHRA
June 20, 2025
in राजस्थान
Share on FacebookShare on Twitter

World’s Youngest Yoga Guru Record Attempt :  कोटा के रहने वाले 7 साल के प्रत्यक्ष विजय इस योग दिवस (21 जून) को एक बड़ा कीर्तिमान रचने जा रहे हैं। वे दुनिया की सबसे बड़ी योग क्लास का आयोजन करेंगे, जिसमें देश-विदेश के हज़ारों बच्चे एक साथ योग करेंगे। सबसे खास बात यह है कि प्रत्यक्ष खुद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज दुनिया के सबसे छोटे योग गुरु हैं।

4 साल की उम्र में शुरू की योग यात्रा

प्रत्यक्ष ने महज 4 साल की उम्र में योग करना शुरू किया था। उनकी लगन और अभ्यास ने उन्हें इतनी छोटी उम्र में ही योग का उस्ताद बना दिया है। उन्होंने इंटरनेशनल योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है।

RELATED NEWS

No Content Available

“मैं चाहता हूं पूरी दुनिया योग करे”

प्रत्यक्ष कहते हैं, “मैं पूरी दुनिया को योग सिखाना चाहता हूं। इससे शरीर मजबूत होता है, दिमाग शांत रहता है और मन सकारात्मक बनता है।” उनकी सबसे पसंदीदा योग मुद्रा है ‘फ्लाइंग क्रो’, जिससे ध्यान और आत्मविश्वास बढ़ता है।

वह ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से बच्चों को योग सिखाते हैं। उनकी योग क्लासेस में कनाडा जैसे देशों के बच्चे भी भाग लेते हैं। बहुत से बच्चे उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

योग परिवार से मिली प्रेरणा

प्रत्यक्ष के माता-पिता मां दीक्षा विजय (योग शिक्षिका) और पिता गौरव विजय दोनों ही योग से जुड़े हुए हैं। गौरव बताते हैं, “प्रत्यक्ष ने हमें देखकर योग करना शुरू किया। हमने घर से मोबाइल और जंक फूड हटा दिया और प्रत्यक्ष ने भी पूरी लगन से योग को अपनाया।”

उनका यूट्यूब चैनल ‘श्री योग’ के जरिए वे बच्चों और अभिभावकों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए जागरूक करते हैं।

रिकॉर्ड बनाने का सपना और एक संदेश

प्रत्यक्ष का सपना है कि इस योग दिवस पर वह सबसे बड़ी योग क्लास आयोजित कर रिकॉर्ड बनाए। उनके माता-पिता का कहना है, “हमारा बेटा सिर्फ रिकॉर्ड नहीं बना रहा, वह स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश फैला रहा है।”

Tags: Pratyaksh Vijay NewsYoga Day 2025
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Jyoti Spy Case: क्या खुद के बयान पर ही दर्ज हुई FIR? पुलिस पेश नहीं कर पाई कोई ठोस सबूत

Jyoti Spy Case: क्या खुद के बयान पर ही दर्ज हुई FIR? पुलिस पेश नहीं कर पाई कोई ठोस सबूत

Modi Bihar Rally, Bihar Development Updates

PM Modi’s Bihar Visit : Modi ने दिखाई वंदे भारत को हरी झंडी, विपक्ष पर साधा निशाना कई परियोजनाओं की दी सौगात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist