Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य हरियाणा

Himani Murder Case update कांग्रेसी नेत्री की हत्या, क्या वजह बनी प्यार पैसा लालच या ब्लैकमेल,आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस नेत्री हिमानी की हत्या के आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती के बाद हिमानी के लगातार पैसे मांगने से परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी।

by SYED BUSHRA
March 4, 2025
in हरियाणा
Congress leader Himani murder case
Share on FacebookShare on Twitter

 Himani murder case : दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया और बहादुरगढ़ से 30 वर्षीय सचिन को गिरफ्तार कर लिया। सचिन मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है। फिलहाल, उसे सांपला पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है और पूछताछ जारी है। कांग्रेस नेत्री हिमानी की हत्या के मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। पुलिस ने आरोपी के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और कुछ जेवरात भी बरामद किए हैं।

हिमानी और सचिन की दोस्ती एक साल पुरानी

हरियाणा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, हिमानी और सचिन की जान-पहचान लगभग एक साल पुरानी थी। सचिन अक्सर हिमानी से मिलने उसके घर जाया करता था और वहीं रुकता भी था। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर सचिन ने हिमानी की हत्या क्यों की। पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि सचिन ने मोबाइल चार्जर के तार से हिमानी का गला घोंट दिया था।

RELATED NEWS

व्यापारी परिवार ने लोन के दबाव में हाथ की नसें काटीं, फरीदाबाद में छह लोगों ने आत्महत्या की कोशिश

व्यापारी परिवार ने लोन के दबाव में हाथ की नसें काटीं, फरीदाबाद में छह लोगों ने आत्महत्या की कोशिश

May 24, 2024

Rewari Crime: फेसबुक फ्रेंड ने दिखाई दरिंदगी, नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म

May 17, 2023

1 मार्च की सुबह हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक बैग में हिमानी का शव मिला था। राहगीरों ने बैग देखकर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और बैग खोला, तो उसके अंदर एक सूटकेस मिला, जिसमें हिमानी का शव रखा था।

सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हिमानी और सचिन की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं, और फिर हिमानी ने सचिन को अपने घर बुलाया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, और इस दौरान हिमानी ने एक वीडियो भी बना लिया।

सूत्रों का कहना है कि इस वीडियो के जरिए हिमानी ने सचिन को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि सचिन ने हिमानी को लाखों रुपये दिए थे, लेकिन इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि 2 मार्च को होने वाले निकाय चुनाव से पहले हिमानी ने सचिन को अपने घर बुलाया था।

पैसों की मांग बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि हिमानी बार-बार सचिन से पैसे मांग रही थी। सचिन ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन हिमानी अपनी जिद पर अड़ी रही। इस पर गुस्से में आकर सचिन ने घर में ही उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह अपनी दुकान पर चला गया।

थोड़ी देर बाद वह फिर हिमानी के घर आया और शव को सूटकेस में भरकर ले गया। पहले उसने सूटकेस को रिक्शे से ले गया, फिर बस के जरिए उसे सांपला बस स्टैंड तक पहुंचाया।

सचिन शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Tags: Haryana crime newsHimani murder case
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

व्यापारी परिवार ने लोन के दबाव में हाथ की नसें काटीं, फरीदाबाद में छह लोगों ने आत्महत्या की कोशिश

व्यापारी परिवार ने लोन के दबाव में हाथ की नसें काटीं, फरीदाबाद में छह लोगों ने आत्महत्या की कोशिश

by Mayank Yadav
May 24, 2024

Haryana Crime News: फरीदाबाद में एक व्यापारी के परिवार ने कर्ज के दबाव में भयानक कार्रवाई की। परिवार के छह...

Rewari Crime: फेसबुक फ्रेंड ने दिखाई दरिंदगी, नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म

by Juhi Tomer
May 17, 2023

हरियाणा के रेवाड़ी शहर से एक वारदात सामने आई हैं। रेवाड़ी शहर की सोसाइटी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की...

Next Post
Oscar 2025 winners list

97th Academy Awards : लॉस एंजेलिस में हुआ भव्य आयोजन Oscar 2025 के विजेताओं की पूरी list

CM Yogi on road safety in Uttar Pradesh

UP में अब कहां पर नहीं खुल पाएंगी शराब की दुकान, सड़क दुर्घटनाओं पर सीएम योगी सख़्त, दिए कड़े निर्देश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist