Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
आगरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: आरोपी ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

आगरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: आरोपी ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

आगरा : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की 23 वर्षीय एक महिला के साथ आगरा के एक होटल में दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह घटना रविवार को हुई और सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार की रात बाह क्षेत्र से प्रखंड प्रमुख रहे मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आगरा के होटल में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़ित युवती दहशत में है। उसे आरोपी भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह ने धमकाया था। उसके साथ पहले 21 दिसंबर 2021 को सामूहिक दुष्कर्म किया था। तब वीडियो बना लिया गया। अगले दिन दोबारा बुलाया। इस बार धमकी भी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे। होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। तीसरी बार भी धमकी देकर आगरा बुलाया था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद होटल से ले जाकर चलती कार से फेंक दिया, जिससे उसके चोट आई। पुलिस की पूछताछ और मुकदमे में यही बात पीड़िता ने बताई है।

दो महीने पहले उसके पास अनजान नंबर से आया था कॉल– पीड़ित युवती ने दर्ज कराए मुकदमे में लिखा कि दो महीने पहले उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया था। उसने पहले कॉल काट दिया। बाद में उसे बार-बार कॉल आने लगे। इस पर उसने बात की। कॉल करने वाले ने उससे कहा कि वह दोस्ती करना चाहता है। अपना नाम लाल सिंह बताया। उसने कहा कि वह ब्लॉक प्रमुख है। उसकी आशा की नौकरी लगवा देगा। इसके बाद आगरा आकर मिलने की कहने लगा। 21 दिसंबर 2021 को वह मिलने आई। आरोपी उसे एक गाड़ी से फार्म हाउस में ले गया। उसने, उसके दोस्तों देव और जितेंद्र ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

फार्म हाउस में वीडियो बनाकर दी धमकी
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि फार्म हाउस में दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से करने की कहने पर ब्लॉक प्रमुख ने धमकी दी। कहा कि तुम जानती नहीं हो कि हम कौन हैं। हम पर एक विधायक का हाथ है। उनके सामने पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी भी पैर छूते हैं। तुम्हें मिनटों में गायब करवा दूंगा। इस कारण वो अपने घर चली गई। आरोपी ने अगले दिन फिर से कई कॉल किए। दोबारा आगरा आने का दबाव बनाया। मना करने पर फोन पर उसका अश्लील वीडियो भेजा। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर वो फिर से आ गई। आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।

मेडिकल और बयान दर्ज कराए
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस की विवेचना में कई प्रमाण मिले हैं। पुलिस को कॉल डिटेल में दोनों की बातचीत का पता चला है। इस वजह से आरोपी लाल सिंह के मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया है। पीड़ित युवती के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। युवती ने अपना अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने की बात कही है। इस पर आरोपी के मोबाइल से वीडियो निकाला जाएगा। इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की मदद ली जाएगी। युवती का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

आगरा से बाह तक चर्चा
भाजपा नेता लाल सिंह बाह का ब्लॉक प्रमुख है। सामूहिक दुष्कर्म में उसका नाम सामने आने के बाद आगरा से लेकर बाह तक चर्चा होने लगी। वह कई बड़े नेताओं का करीबी बताया गया है। बाह में लोग उसके बारे में खुलकर कुछ भी नहीं बोल पा रहे थे। इधर, पुलिस ने सोमवार तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। 

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि कॉल डिटेल के अनुसार सिंह पिछले कुछ महीनों से महिला के संपर्क में था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version