बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Aligarh News: इस्लामिक मिशन स्कूल में हिंदी न पढ़ाए जाने पर जब पूछा सवाल, तो टीचरों ने बच्ची को दी ऐसी सज़ा

by Web Desk
अगस्त 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, धर्म, राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इस्लामिक मिशन स्कूल में हिंदी नहीं पढ़ाने के सवाल पर बच्ची को निकाल दिया गया. बच्ची के पिता मोहम्मद आमिर ने स्कूल प्रशासन से पूछा कि हिंदी क्यों नहीं पढ़ा रहे. स्कूल प्रशासन ने नर्सरी क्लास की बच्ची को स्कूल से निकाल दिया. बच्ची के परिजनों ने डीएम कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाई है. डीएम ने संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिये हैं. मामला इस्लामिक मिशन स्कूल किला रोड का बताया जा रहा है.

पिता के सवाल पूछने पर बेटी को स्कूल से निकाला

छात्रा के पिता मोहम्मद आमिर के अनुसार, करीब 6 महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी का इस्लामिक मिशन स्कूल में नर्सरी में दाखिला करवाया था। उसके बाद बच्ची को हिंदी न पढ़ाने पर वह स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रशासन से सवाल किया कि आखिर बच्चे को हिंदी क्यों नहीं पढ़ाई जा रही है और छात्रा का होमवर्क क्यों नहीं चेक किया जा रहा था। स्कूल में बच्ची का कैसा परफॉर्मेंस है। इन सब सवालों के बदले में उन्हें स्कूल प्रशासन की ओर से कोई भी जवाब नहीं दिया गया।

RELATED NEWS

Aligarh News: रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का बाबू, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Aligarh News: रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का बाबू, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

जून 18, 2026
: Uttar Pradesh police suicide cases

Police Suicide Case: महिला सिपाही और S O की मौत से उठे सवाल, अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध मौतो से विभाग में मचा हड़कंप

दिसम्बर 8, 2025

साल में दो बार होता है राष्ट्रगान

मोहम्मद आमिर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सवाल पूछने पर स्कूल संचालक ने उनसे कहा कि स्कूल में आपसे पूछकर नहीं पढ़ाया जाएगा। इस बात का विरोध करने पर वह उन पर बदसलूकी करने का आरोप लगाने लगा और हिंदी न पढ़ाने की बात को लेकर उनकी बेटी को स्कूल से निकाल दिया। छात्रा के पिता ने बताया कि स्कूल में न तो राष्ट्रगान होता है और न ही बच्चों को हिंदी पढ़ाई जाती है। स्कूल के इस रवैये को लेकर छात्रा के पिता ने डीएम को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि स्लामिक मिशन स्कूल में साल में दो बार 26 जनवरी और 15 अगस्त को राष्ट्रगान करवाया जाता है।

पिता ने डीएम से की मामले की शिकायत

मामले की जानकारी मिलते ही डीएम ने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद छात्रा के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब डीएम से शिकायत करने पर जब स्कूल में जांच शुरू हो गई तो स्कूल संचालक ने उनसे कहा कि आप फीस के पैसे वापस ले लो और अपनी बेटी का दाखिला किसी दूसरे स्कूल में करवा लो जाकर। जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मामले पर संज्ञान लेते हुए फौरन बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Tags: aligarh big breakingaligarh Newsislamiq school
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Aligarh News: रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का बाबू, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Aligarh News: रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का बाबू, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026

Aligarh Bribery Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत...

: Uttar Pradesh police suicide cases

Police Suicide Case: महिला सिपाही और S O की मौत से उठे सवाल, अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध मौतो से विभाग में मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 8, 2025

Policeman suicide case: अलीगढ़ की घटना,महिला सिपाही की मौत पर उठे सवाल, आगरा जिले की रहने वाली महिला सिपाही हेमलता,...

Aligarh News

अलीगढ़ में प्रेम संबंधों ने लिया खौ़फनाक मोड़, कोचिंग टीचर और नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

by Gulshan
मई 6, 2025

Aligarh News : अलीगढ़ में एक शिक्षक और उसकी नाबालिक छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।...

Aligarh News

जूस बेचने वालो को मिला 7.79 करोड़ रुपये का आयकर विभाग का नोटिस, मोहल्ले में मचा हड़कंप

by Gulshan
मार्च 27, 2025

Aligarh News : अलीगढ़ के एक छोटे से मोहल्ले में रहने वाले रईस नामक युवक के लिए ज़िंदगी अब एक...

Uttar Pradesh: अलीगढ़ के एक हॉस्पिटल में भ्रूण जाँच का मामला आया सामने, इतने पैसों में हो रहा ये काम

Uttar Pradesh: अलीगढ़ के एक हॉस्पिटल में भ्रूण जाँच का मामला आया सामने, इतने पैसों में हो रहा ये काम

by Sadaf Farooqui
मार्च 3, 2025

Uttar Pradesh: अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र में स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अवैध रूप से भ्रूण जांच किए जाने...

Next Post

गैंगरेप पर प्रशासन ने कसी कमर, दो मामलों में अलग-अलग राज्यों से 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Politics: दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर खंगालेगी CBI, कहा- स्वागत है

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In