Tuesday, November 17, 2026 12:35 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान,कहा- सपा को मिली थी 304 सीटें, 99 पर भाजपा गई थी सिमट

स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान,कहा- सपा को मिली थी 304 सीटें, 99 पर भाजपा गई थी सिमट

by abhishek tyagi
15/03/2022

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पोस्टल बैलट में भाजपा से ज्यादा वोट मिले हैं। इसे लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा और EVM को घेरा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी 304 सीटों पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 पर… लेकिन, EVM की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है।

करीब 80 हजार वोट सपा को ज्यादा मिले

आंकड़ों के एनालिसिस से माना जा रहा है कि कर्मचारी वर्ग ने सपा के पुरानी पेंशन लागू करने वाले वादे पर ज्यादा भरोसा जताया है। पोस्‍टल बैलट में भाजपा गठबंधन को 1 लाख 47 हजार 407 वोट मिले, वहीं सपा गठबंधन को 2 लाख 27 हजार 234 वोट मिले। ऐसे में करीब 80 हजार वोट सपा को ज्यादा मिले हैं।
दरअसल, विधानसभा चुनाव की मतगणना में पोस्टल बैलट भी जीत का बड़ा आधार बनते हैं। पोस्टल बैलट से मतदान कर्मचारी वर्ग ही करता है। हालांकि, इस बार निर्वाचन आयोग ने वृद्ध और दिव्यांग के घर जाकर मतदान की सुविधा भी दी थी। इस बार कर्मचारी वर्ग में पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा क्रेज दिखाई दिया। सरकार बनने पर सपा ने इसे लागू करने का वादा किया, लिहाजा पोस्टल बैलट में सरकारी कर्मचारियों ने सपा को जिता दिया।

पुरानी पेंशन बहाली के वादे का मिला फायदा

यूपी में समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र में जिन वादों को सरकार बनने के बाद लागू करने का वादा किया था, उसमें सबसे ज्यादा असर पुरानी पेंशन बहाली का हुआ। सरकारी कर्मचारी वर्ग में इसका बड़ा क्रेज दिखाई दिया। हालांकि, शुरू के तीन फेज में कर्मचारी इसको लेकर थोड़े आशंकित जरूर थे, लेकिन बाद के 4 चरणों में कर्मचारियों ने सपा का साथ दिया। जैसे ही राजस्थान की सरकार ने पुरानी पेंशन लागू करने का फैसला लिया, तो कर्मचारियों का रुख यूपी में भी बदल गया। तीसरे फेज के बाद से कर्मचारियों ने पोस्टल बैलट से सपा के पक्ष में इस कदर वोट किया कि सपा और उसके सहयोगी दलों को भाजपा और उसके सहयोगी दलों की तुलना में डेढ़ गुना से ज्यादा वोट मिले।

RELATED NEWS

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026

आंकड़ों में समझें कैसे कर्मचारियों ने पोस्टल बैलट में सपा को जिताया

यूपी में सात चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के शुरुआती तीन चरणों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को पोस्टल बैलट में ज्यादा वोट मिले। पहले चरण में गाजियाबाद में हुए मतदान में भाजपा के पक्ष में 364 तो सपा के हिस्से 216 वोट आए थे। नोएडा में सपा को 84 जबकि भाजपा को 228, नकुड़ में भाजपा को 343 जबकि सपा को 183, सहारनपुर में भाजपा को 306 और सपा को 291, आगरा कैंट में सपा गठबंधन को 296 जबकि भाजपा गठबंधन को 444 वोट मिले थे।

तीसरे चरण से बदला पोस्ट बैलट का समीकरण

यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे फेज की पोलिंग के आते-आते समीकरण बदल गया। तीसरे फेज में कर्मचारी सपा और गठबंधन के समर्थन में खुल कर आ गए। पोस्टल बैलट के साथ ही कर्मचारियों ने मतदान केंद्रों पर भी सपा के समर्थन में खुलकर वोट किया। लखीमपुर की सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीते, लेकिन अगर पोस्टल बैलट के हिसाब से देखा जाए तो निघासन में भाजपा को 126 जबकि सपा को 324, लखीमपुर में भाजपा को 401 जबकि सपा को 939 वोट मिले। बाकी चरणों में हुए चुनाव में भी पोस्टल बैलट में अधिकतर सीटों पर सपा के प्रत्याशियों को भाजपा से ज्यादा वोट मिले।

सीएम और पीएम सिटी में मामूली अंतर

इस बार योगी गोरखपुर के सदर सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे। उनकी इस सीट पर सबसे ज्यादा पोस्टल बैलट का इस्तेमाल हुआ। इसमें योगी आदित्यनाथ के पक्ष में 1329 जबकि सपा उम्मीदवार के हिस्से 1213 वोट आए। हालांकि, इस सीट पर पोस्टल बैलट में भी योगी को सपा के उम्मीदवार से ज्यादा वोट मिला। पीएम की सिटी वाराणसी जिले की सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार को सपा प्रत्याशियों की तुलना में कुछ वोट ज्यादा मिले। वाराणसी कैंट में भाजपा के हिस्से 580 जबकि सपा के हिस्से 413, वाराणसी उत्तरी में भाजपा को 438, जबकि सपा को 634 और दक्षिणी में भाजपा को 206, सपा के हिस्से 203 पोस्टल बैलट आए।

Related Posts

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
UP Overloaded Buses

UP News: ओवरलोड बसों पर परिवहन विभाग सख्त, एक्सप्रेसवे पर एंट्री रोकने के लिए पांच जिलों में चलेगा अभियान

November 6, 2026
UP Festival Holiday : दिवाली और छठ पर यूपी के किन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

UP Festival Holiday : दिवाली और छठ पर यूपी के किन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

November 4, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

September 2, 2026
UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

September 1, 2026
UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

August 30, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Next Post

कपिल शर्मा के The Kashmir Files फिल्म को प्रमोट ना करने की सच्चाई आई सामने, ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब

संसद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में क्रैश हुई सुपरसोनिक पर दी जानकारी, कहा-"मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद है"

UP Election Result 2022: लोकसभा में बसपा ने बदला नेता, रितेश पांडे की जगह लेंगे गिरीश चंद्र जाटव

POPULAR POST

Police Action : लखनऊ में 196 दरोगाओं के तबादले, तीन अपराधियों पर गिरी गाज, छह महीने के लिए जिला बदर

Police Action : लखनऊ में 196 दरोगाओं के तबादले, तीन अपराधियों पर गिरी गाज, छह महीने के लिए जिला बदर

November 17, 2026
Barabanki News

Barabanki News: बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

November 14, 2026
Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026
Wedding Invite : रिंकू सिंह की शादी का न्योता लेकर CM योगी के पास पहुंचा परिवार, कब प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

Wedding Invite : रिंकू सिंह की शादी का न्योता लेकर CM योगी के पास पहुंचा परिवार, कब प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

November 13, 2026
CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

November 16, 2026
Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

November 15, 2026

LATEST

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर  मचा सियासी बवाल?

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर मचा सियासी बवाल?

November 17, 2026
Election Battle : मायावती के सामने अखिलेश, चंद्रशेखर और चिराग की चुनौती कौन बनेगा दलित वोटों का असली खिलाड़ी कौन?

Election Battle : मायावती के सामने अखिलेश, चंद्रशेखर और चिराग की चुनौती कौन बनेगा दलित वोटों का असली खिलाड़ी कौन?

November 17, 2026
Police Action : लखनऊ में 196 दरोगाओं के तबादले, तीन अपराधियों पर गिरी गाज, छह महीने के लिए जिला बदर

Police Action : लखनऊ में 196 दरोगाओं के तबादले, तीन अपराधियों पर गिरी गाज, छह महीने के लिए जिला बदर

November 17, 2026
Anganwadi Jobs : लखनऊ में आंगनवाड़ी केकितने पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं को मौका, बिना परीक्षा होगा चयन

Anganwadi Jobs : लखनऊ में आंगनवाड़ी केकितने पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं को मौका, बिना परीक्षा होगा चयन

November 17, 2026
IPL Trade : हर्षल पटेल ने आधी सैलरी पर छोड़ी हैदराबाद, किस टीम में हुए शामिल, कितने करोड़ में हुआ सौदा?

IPL Trade : हर्षल पटेल ने आधी सैलरी पर छोड़ी हैदराबाद, किस टीम में हुए शामिल, कितने करोड़ में हुआ सौदा?

November 17, 2026
Quad Summit : मनीला में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात, समुद्री सुरक्षा से लेकर जरूरी खनिजों तक कौन से मुद्दों पर हुई चर्चा?

Quad Summit : मनीला में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात, समुद्री सुरक्षा से लेकर जरूरी खनिजों तक कौन से मुद्दों पर हुई चर्चा?

November 17, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India