सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अधिकारी का सिर काटा, फिर उससे फुटबॉल खेला, तमिलनाडु में आज भी जिंदा हैं वीरप्पन की बर्बरता की कहानियां

by Anu Kadyan
अक्टूबर 17, 2022
in क्राइम, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter


18 अक्टूबर का एक ऐतिहासिक महत्व है। यह तारीख भारतीय सुरक्षाबलों के लिए किसी बड़े दिन से कम नहीं है। दरअसल 18 अक्टूबर 2004 को सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द बना रहा चंदन और हाथी दांत की तस्करी के लिए कुख्यात दस्यु वीरप्पन मुठभेड़ में मारा गया था। आपको बता दें कि वीरप्पन करीब दो दशक तक सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना रहा। क्योंकि सैकड़ों हाथियों की जान लेने और करोड़ों रुपये के चंदन की तस्करी करने के अलावा वीरप्पन ने डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की जान ली। जिसमें आधे से ज्यादा तो पुलिसकर्मी थे। देश की कई राज्यों की पुलिस और सुरक्षाबलों ने इसे जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए जंगल की खाक छानी।

17 साल की उम्र में किया हाथी का शिकार


हालांकि 2004 में वीरप्पन की मौत हो चुकी है लेकिन वह तमिलनाडु में उसकी बर्बरता की कहानियां आज भी जिंदा हैं। वीरप्पन का जन्म 18 जनवरी 1952 को हुआ था। उसने 17 साल की उम्र में ही पहली बार हाथी का शिकार किया। हाथी को मारने के लिए वह माथे के बीचोंबीच गोली मारता था। ऐसे कई किस्सों में एक जिक्र भारतीय वन सेवा के अधिकारी पी श्रीनिवास का भी है। कहा जाता है कि वीरप्पन ने पहले अधिकारी का सिर काटा, फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उससे फुटबॉल खेला। ये वही श्रीनिवास थे जिन्होंने वीरप्पन के पहली बार गिरफ्तार किया था।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026


ऐसे दिया सुरक्षाकर्मियों को चकमा



सुना है कि गिरफ्तारी के बाद वीरप्पन ने सुरक्षाकर्मियों से कहा उसके सिर में तेज दर्द है। इसलिए उसे तेल दिया जाए जिसे वो अपने सिर में लगा सके। उसने वह तेल सिर में लगाने की बजाए अपने हाथों में लगाया। कुछ ही मिनट में उसकी कलाइयां हथकड़ी से बाहर आ गईं और वो फरार हो गया। वीरप्पन की क्रूरता का एक और किस्सा ये है कि उसने पुलिस से बचने के लिए अपने ही दुधमुंहे बच्चे की जान ले ली थी।

1993 में वीरप्पन की एक लड़की पैदा हुई थी। एक बार वीरप्पन उसके रोने की वजह से मुसीबत में फंस गया। वीरप्पन अपने 100 से ज्यादा साथियों के साथ जंगल में छिपा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जंगल में बच्ची के रोने की आवाज से पुलिस उसे पकड़ लेती। इस वजह से वीरप्पन ने अपनी ही बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे जमीन पर गाड़ दिया था।

वीरप्पन ने सरकार को घुटनों पर ला दिया


वहीं वीरप्पन ने एक बार जाने-माने कन्नड़ अभिनेता का भी अपहरण किया था। 2000 में वीरप्पन ने दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता राजकुमार का अपहरण किया था। राजकुमार 100 से अधिक दिनों तक वीरप्पन के चंगुल में रहे। इस दौरान वीरप्पन ने कर्नाटक और तमिलनाडु की सरकार को घुटनों पर ला दिया। और मोटी रकम लेकर अभिनेता को छोड़ा। दशकों तक वीरप्पन ने चंदन और हाथी दांत की तस्करी से करोड़ों रुपये कमाए। इन पैसों से खतरनाक हथियार खरीदे। वीरप्पन को पकड़ने लिए देश की सरकार ने 734 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

एसटीएफ ने वीरप्पन को ऐसे फसाया जाल में


बता दें कि वीरप्पन को अपनी मूंछें काफी पसंद थी। उसकी मूंछें ही उसकी पहचान बन गई थी। कहा जाता है कि उसकी आंख खराब थी। अपनी मूछों में खिजाब लगाते समय उसकी कुछ बूंदें छिटक कर वीरप्पन की आंख में जा गिरी थीं। आंखों के इलाज के लिए उसे दो साथियों के साथ पपरापत्ति के जंगल से बाहर निकलना पड़ा था। खुफिया सूत्रों से इसकी जानकारी उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रही तमिलनाडु एसटीएफ के हाथ लग गई। इसके बाद एक योजना के तहत एसटीएफ ने एक एंबुलेंस जंगल में भेजी। उस पर सलेम हॉस्पिटल लिखा था। वीरप्पन अपने साथियों के साथ एंबुलेंस में सवार होकर एसटीएफ के जाल में फंस गया।

सिर पर गोली लगने से ढेर हुए वीरप्पन


एसटीएफ ने एंबुलेंस के अस्पताल जाने वाले रास्ते में ट्रक खड़ा किया। उसमें हथियारों से लैस 22 एसटीएफ जवान मौजूद थे। एंबुलेंस के पास आते ही एसटीएफ ने उसे हाथ देकर रोका और माइक पर वीरप्पन को सरेंडर करने कहा गया। इस बीच एंबुलेंस चला रहा एसटीएफ का अंडरकवर जवान गाड़ी से नीचे उतर गया। इसके बाद वीरप्पन और उसके साथियों ने एंबुलेंस के अंदर से ही फायरिंग शुरू कर दी। मौका पाते ही एसटीएफ ने एंबुलेंस के अंदर ग्रेनेड फेंका और जवानों ने गोलियां दागनी शुरू कर दीं। वीरप्पन के सिर में गोली लगी और वह ढेर हो गया। उसके तीन साथी गोलियां बरसाते रहे और अंत में मारे गए।

ये भी पढ़े-Hardoi: बड़ी चुनौती… चौकीदारों के डंडो पर टिकी पूरे गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी, कैसे करेंगे हथियारों से लैस बदमाशों का सामना

Tags: M. K. StalinNews1IndiaTamil NaduVeerappan'
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Milk Price: कल से इस प्रदेश में बढ़ेंगी दूध की कीमत, जाने पशुपालकों को मिलेगा कितना लाभ

Milk Price: कल से इस प्रदेश में बढ़ेंगी दूध की कीमत, जाने पशुपालकों को मिलेगा कितना लाभ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 31, 2026

Tamil Nadu Milk Price: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में नियम 110 के तहत दूध खरीद कीमत...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

Next Post

Bhediya First Look Out: वरुण धवन का दिखा खुंखार अवतार, जल्द आने वाला है ट्रेलर, जाने डेट

Lucknow Rape Case: आरोपी ऑटो चालक का साथी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In