मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bihar: फिल्मी अंदाज में शराब तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, सिक्के से रोका करते थे ट्रेन और फिर…

by Anu Kadyan
मार्च 14, 2023
in क्राइम, बड़ी खबर, राज्य, विशेष

बिहार के समस्तीपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां RPF की टीम ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो फिल्मी अंदाज में शराब की तस्करी करता था। दरअसल आरोपी रेलवे ट्रैक के ज्वाइंट पर सिक्का रखकर ट्रेन को रोक देता था और फिर शराब की खेप उतारता थे। RPF ने गिरोह के तीन लोगों को शराब की 35 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की पहचान विशाल कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह और निखिल कुमार सिंह के रूप में हुई है।

सिक्के से कैसे रोकते थे ट्रेन

यह गिरोह बड़ी ही चालाकी के साथ काम लेता था। जहां भी शराब की खेप उतारनी होती थी वहीं पर रेलवे ट्रैक के ज्वाइंट पर सिक्का रख देते थे, जिससे शॉर्ट सर्किट हो जाता था। इस वजह से आगे का सिग्नल लाल हो जाता था और ट्रेन रुक जाती थी।  इसके बाद आरोपी ट्रेन से शराब को उतारकर बाइक से फरार हो जाते थे। यह गैंग समस्तीपुर-दरभंगा रेल ट्रैक पर काम करता था।  ट्रेन जब कसनपुर स्टेशन के आगे बढ़ने वाली होती तभी गैंग का एक सदस्य रेल की पटरी पर सिक्का रखकर सिग्नल को लाल कर देता था, जिससे ट्रेन रुक जाती थी।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

कैसे हुआ मामले का खुलासा

जब रेलवे सिग्नल कंट्रोल रूम को किसनपुर स्टेशन से आगे सिग्नल के लाल हो जाने शिकायत मिलने लगी तो मामले की जांच की गई। जांच के दौरान रेलवे को सिग्नल सिस्टम में कोई खराबी नहीं मिली तो सिविल ड्रेस में आरपीएफ की टीम को ट्रेन और किसनपुर स्टेशन के आसपास तैनात किया गया। आरोपी जैसे ही रेल पटरी पर सिक्का रखकर सिग्नल लाल करने के बाद शराब उतारने लगे तभी आरपीएफ की टीम ने तीनों आरोपियों को शराब की बड़ी खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी ट्रेनों से शराब की खेप मंगवाते थे और स्टेशन पर पकड़े जाने के डर से किसनपुर स्टेशन से पहले ही ट्रेन को रुकवा लेते थे। फिर ट्रेन से शराब को आराम से नीचे उतार लेते थे।

Tags: bihar Newsliquor smugglingNews1Indiastop train with coins

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Bihar Alcohol Party Death Case:शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब एक...

Next Post

फिल्म Tu Jhoothi Main Makkaar की कमाई में आई गिरावट

क्या आप जानते हैं ? एक अभिनेता होने से पहले Aamir Khan एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी भी हुआ करते थे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India