Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई के खिलाफ Supreme Court में आज सुनवाई, जानें पूरा मामला

Web Desk by Web Desk
August 25, 2022
in देश, बड़ी खबर, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो मामले के दोषियों की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा. मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और विक्रम नाथ की बैंच इस पर सुनवाई करेगी. इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुभाषिनी अली, रूपरेखा वर्मा और पत्रकार रेवती लाल ने मामले में 11 दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के आदेश को रद्द करने की मांग की है.

आपको बता दें कि, ये 11 दोषी बिलकिस बानो से सामूहिक दुष्कर्म और उसके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या के मामले में 15 साल जेल में थे, लेकिन गुजरात सरकार ने राज्य में लागू की गई रिहाई की नीति के मुताबिक 15 अगस्त को दोषियों को रिहा कर दिया. गुजरात सरकार द्वारा 11 दोषियों की रिहाई के बाद बिलकिस बानो ने कहा, 15 अगस्त 2022 को जो हुआ उसने मुझे 20 साल पहले हुए हादसे की याद दिला दी.

RELATED NEWS

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

February 19, 2026
CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

February 3, 2026

बिलकिस बानो ने आगे बताया कि, जब से मैंने सुना है कि मेरे परिवार और मेरे जीवन को तबाह करने वाले 11 अपराधियों की सजा माफ कर दी गई है. मुझे इस बात का बहुत दुख है. उन्होंने मेरी तीन साल की बेटी को भी मुझसे छीन लिया, मेरे परिवार को मुझसे छीन लिया और आज उन्हें माफ कर दिया गया है. मैं हैरान हूँ.

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस के कोच को जला दिया गया था. इससे कोच में बैठे 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी. जिसके बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे. दंगों से बचने के लिए बिलकिस बानो (Bilkis Bano) अपनी बेटी और परिवार के साथ गांव छोड़कर चली गई थी. 3 मार्च 2002 को करीब 20-30 लोगों की भीड़ ने जहां बिलकिस बानो और उनका परिवार छुपा हुआ था, वहां तलवारों और लाठियों से हमला कर दिया.

बिलकिस के परिवार के 7 सदस्यों की हत्या

उस भीड़ ने बिलकिस बानो के साथ दुष्कर्म किया. उस समय बिलकिस 5 महीने की गर्भवती थी. इसके अलावा उनके परिवार के 7 सदस्यों की भी हत्या कर दी गई थी. हालांकि इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने 11 को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. अब गुजरात सरकार के फैसले के बाद सभी 11 दोषियों को रिहा कर दिया गया. उनमें जसवंतभाई नाई, गोविंदभाई नाई, शैलेष भट्ट, राधेश्याम शाह, बिपिन चंद्र जोशी, केसरभाई वोहानिया, प्रदीप मोरधिया, बाकाभाई वोहानिया, राजूभाई सोनी, मितेश भट्ट और रमेश चंदाना शामिल हैं.

ये भी पढ़ें – Bilkis Bano Case: गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई पर कांग्रेस विधायकों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर की ये सिफारिश

Tags: Bilkis Bano Casegujaratgujarat governmentSupreme Court
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Supreme Court of India ने चुनाव से पहले बांटी जा रही मुफ्त सुविधाओं यानी फ्रीबीज पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Supreme Court on WhatsApp Privacy: व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI)...

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

by Vinod
November 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के एक छोटे से शहर हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत को...

Digital Arrest Fraud Case

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला ! साइबर क्राइम के अपराधियों को नहीं मिलेगी जमानत

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ रुपये...

पत्नी ने ‘दृश्यम’ जैसी लिखी पटकथा, ‘मुस्कान’ बन ’रूबी’ ने पति का काटा गला और टुकड़े कर किचन में दफनाया शव

पत्नी ने ‘दृश्यम’ जैसी लिखी पटकथा, ‘मुस्कान’ बन ’रूबी’ ने पति का काटा गला और टुकड़े कर किचन में दफनाया शव

by Vinod
November 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में यूपी की मुस्कान की तरह ही कातिल बीवी ने खौफनाक वारदात को...

Next Post

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे को लेकर प्रशासन सख्त, 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

Rae Bareli Crime News: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को बंद कर कमरे में पेट्रोल डाल लगा दी आग, अस्पताल में भर्ती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist