Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

Birbhum Violence Case update : बीरभूम हिंसा मामले में CBI ने 21 लोगों को बनाया आरोपी, अभी मामले की चल रही है जांच

by abhishek tyagi
March 27, 2022
in राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते 21 मार्च को कुछ अज्ञात लोगों ने बीरभूमि जिले के रामपुरहाट में 10 घरों में आग लगाकर 8 लोगों की हत्या कर दी थी.  इस मामले में संज्ञान लेते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे. वहीं मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 21 लोगों को आरोपी बनाया है।

आपको बता दें सीबाआई  की 30 सदस्यीय टीम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट पहुंची और मामले की जांच शुरू कर पता लगाया जिसमें 10 घरों को एक साथ आग के हवाले कर दिया था वहीं 8 इस हादसे में बच्चों समेत 8 लोगों की जान चली गई थी।

RELATED NEWS

No Content Available

टीएमसी के स्थानीय नेता की हत्या के बाद हुई थी हिंसा

वहीं अधिकारी के अनुसार खुद को तीन समूहों में बांटते हुए डीआईजी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सीबीआई की एक टीम ने गांव के पूरबपाड़ा इलाके का दौरा किया जहां टीएमसी के स्थानीय नेता भादू शेख की हत्या के बाद इतनी विभत्स हत्या हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक सनिवार को सीबीआई टीम बोगतुई में पांच घंटे रही, जहां वह सबसे पहले सोनू शेख के घर गई जहां से बुरी तरह से झुलस चुके सात लोगों के शव बरामद हुए थे. सीबीआई टीम ने सोनू शेख के घर और वहां मृत मिले लोगों के अवशेषों की जांच की जिसके बाद वह पड़ोस में फटीक शेख व मिहिलाल शेख सहित अन्य लोगों के घर गई थी।

क्या घटना के पीछे था और भी कोई कारण

वहीं केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CSFL)के कर्मचारियों के साथ वीडियोग्राफी करने के अलावा सीबीआई टीम ने इलाके की 3-डी स्कैनिंग की और घटनास्थल से नमूने इकट्ठे किए. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस बात की भी जांच की गई कि क्या आग घरों में बाहर से लोगों द्वारा लगाई गई थी या फिर घटना के पीछे कोई और कारण था।

अधिकारियों के अनुसार घटना के चश्मदीदों से पूछताछ करने की योजना है और इलाके के सभी बाशिंदों की विस्तृत सूची तैयार की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि चश्मदीदों और अन्य ग्रामीणों से बात करना जरूरी है. हम स्थानीय लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं। 

जांच के लिए बीरभूम में ही रहेगी सीबीआई की टीम 

सीबीआई टीम जांच के लिए बीरभूम में ही रहेगी. अधिकारी के अनुसार सीबीआई की एक अन्य टीम रामपुरहाट पुलिस थाने गई और जांच के सिलसिले में केस डायरी और अन्य संबंधित दस्तावेजों का अध्ययन किया गया.

सीबीआई अधिकारियों ने शनिवार को आईजी (बर्धमान रेंज) बीएल मीणा और बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र त्रिपाठी के साथ भी बैठक की. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को बीरभूम हिंसा की तहकीकात सीबीआई को सौंप दी थी और जांच में हुई प्रगति की रिपोर्ट जमा करने के लिए सात अप्रैल की समयसीमा तय की थी।

Tags: Birbhum Violence Case updateBirbhum Violence Case update livelive case news of the day
Share198Tweet124Share49

abhishek tyagi

Related Posts

No Content Available
Next Post

Delhi Police: महिला मर्डर केस के हत्यारोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार, दर्जनभर से ज्यादा औरतों को उतार चुका है मौत के घाट

गोवा: प्रमोद सावंत कल से एक बार फिर से संभालेंगे गोवा की कमान, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी समेत ये बड़े नेता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist