Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

Lift Safety Tips: पुणे में लिफ्ट में फंसे बच्चे की मौत से लोगों में डर, जानिए इसमें फंसने पर क्या करें और क्या नहीं

पुणे में एक मासूम बच्चे की लिफ्ट में फंसने से मौत के बाद लिफ्ट सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में लोगों, खासकर बच्चों को लिफ्ट में फंसने पर जरूरी सेफ्टी नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

by Kirtika Tyagi
May 20, 2026
in राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

Child Trapped Inside Lift: आजकल ज्यादातर अपार्टमेंट और ऑफिस में लिफ्ट का इस्तेमाल आम हो गया है। हालांकि, लिफ्ट बिजली और तकनीकी सिस्टम से चलती है, इसलिए कभी-कभी बिजली जाने या तकनीकी खराबी की वजह से यह बीच में रुक सकती है। ऐसे में अंदर फंसे लोगों को घबराहट, बेचैनी और घुटन महसूस होने लगती है। खासकर छोटे बच्चे जल्दी डर जाते हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में शांत रहना सबसे जरूरी होता है।
सबसे पहले अपने मोबाइल की टॉर्च जलाएं और खुद को संभालने की कोशिश करें। ज्यादा घबराने से सांस तेज चलने लगती है और पैनिक अटैक भी आ सकता है। आराम से खड़े होकर लिफ्ट में लिखे इमरजेंसी नंबर और बटन को ध्यान से देखें।

तुरंत मदद मांगें

हर लिफ्ट में इमरजेंसी नंबर और अलार्म बटन दिया जाता है। अगर आप फंस जाएं, तो तुरंत इमरजेंसी बटन दबाएं या नंबर पर कॉल करें। कई बार यह नंबर बिना मोबाइल नेटवर्क के भी काम कर जाता है। अगर फोन में नेटवर्क आ रहे हों, तो परिवार या सिक्योरिटी गार्ड को कॉल करें। साथ ही हल्की आवाज में मदद के लिए पुकार सकते हैं या दरवाजा थपथपा सकते हैं, क्योंकि लिफ्ट के अंदर की आवाज बाहर तक पहुंच जाती है।

RELATED NEWS

lift safety tips

Lift safety tips : लिफ्ट में सफ़र के दौरान रहे सतर्क, जानिए इससे जुड़े ख़तरे और बचाव के तरीके

February 27, 2025

ये गलतियां बिल्कुल न करें

लिफ्ट में फंसने पर कई लोग घबराकर सभी बटन दबाने लगते हैं। ऐसा करने से सिस्टम पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है और दिक्कत बढ़ सकती है। इसके अलावा लिफ्ट को हिलाने या उछलने-कूदने की गलती बिल्कुल न करें। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि जब तक मदद न आए, लिफ्ट का दरवाजा जबरदस्ती खोलने की कोशिश न करें। अगर लिफ्ट बीच मंजिल में रुकी हो, तो गिरने का खतरा हो सकता है।

बच्चों को पहले से सिखाएं जरूरी बातें

छोटे बच्चों को कभी अकेले लिफ्ट में न भेजें। बड़े बच्चों को भी पहले से कुछ जरूरी बातें जरूर समझाएं। जैसे घबराना नहीं है, अलार्म बटन दबाना है, किसी बड़े को फोन करना है और मदद के लिए आवाज लगानी है।

उन्हें यह भी समझाना जरूरी है कि लिफ्ट का दरवाजा खुद खोलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

पुणे में मासूम की दर्दनाक मौत

पुणे के निम्बाजीनगर इलाके की रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट में 6 साल का शिवंश खेलते-खेलते अकेले लिफ्ट में चला गया। बताया जा रहा है कि उसने मजाक में लिफ्ट का बटन दबाया, लेकिन कुछ देर बाद लिफ्ट बीच में रुक गई और बच्चा अंदर फंस गया। जब देर रात तक शिवंश घर नहीं पहुंचा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में पुलिस और दमकल विभाग की मदद से रात करीब 11:30 बजे लिफ्ट खोली गई। बच्चा बेहोशी की हालत में मिला और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच जारी, लोगों में डर

पुलिस को शुरुआती जांच में लिफ्ट में कोई बड़ी तकनीकी खराबी नहीं मिली है। हालांकि, मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद सोसाइटी में बच्चों की सुरक्षा और लिफ्ट की नियमित जांच को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

Tags: lift safety tipsPune Lift Incident
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

lift safety tips

Lift safety tips : लिफ्ट में सफ़र के दौरान रहे सतर्क, जानिए इससे जुड़े ख़तरे और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
February 27, 2025

lift safety tips आजकल ऊंची इमारतों में एक से दूसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल एक आम...

Next Post
Skanda Sashti: स्कंद षष्ठी 2026 पर करें भगवान कार्तिकेय की पूजा, जानें शुभ समय और लाभ

Skanda Sashti: स्कंद षष्ठी 2026 पर करें भगवान कार्तिकेय की पूजा, जानें शुभ समय और लाभ

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर बड़ा खुलासा, कैमरा और डिज़ाइन में होंगे बड़े बदलाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist