सोमवार, जुलाई 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में करेंगे नामांकन, चार प्रस्तावक और इलेक्शन एजेंट के बारे में जानिए

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर: गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्याशी सीएम योगी नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं। चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जिन चार प्रस्तावकों और एक इलेक्शन एजेंट का चयन किया गया, उसके माध्यम से समाज के हर वर्ग को सम्मान दिया गया। सामाजिक दृष्टिकोण से इसमें सामान्य वर्ग, ओबीसी, अनुसूचित को शामिल किया गया तो व्यावहारिक कार्यगत नजरिये से उद्यमी, शिक्षाविद, चिकित्सक, शिक्षक और धर्म-अध्यात्म से जुड़े लोग सहभागी बने हैं।

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज गोरखपुर के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, महात्मा गांधी इंटर व पीजी कॉलेज के प्रबंधक मयंकेश्वर नाथ पांडेय, रैदास मंदिर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ मंगलेश श्रीवास्तव को सीएम योगी के तरफ से दाखिल अलग-अलग सेट के नामांकन पत्र में प्रस्तावक बनाया गया है। जबकि महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इलेक्शन एजेंट होंगे।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

नवम्बर 10, 2025
UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

अक्टूबर 13, 2024

वैश्य समाज से आने वाले सुरेंद्र कुमार अग्रवाल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के कई बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वह स्थानीय स्तर पर उद्यमियों के सर्वमान्य प्रतिनिधि माने जाते हैं। आईआईटी रुड़की से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले अग्रवाल उद्यमी हैं और गीडा में उनकी अपनी केमिकल प्रोडक्ट की यूनिट है। वह योगी के संसदीय जीवन के प्रारंभ से ही उनके साथ जुड़े हुए हैं। गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट की ओडीओपी में शामिल कराने और गीडा में रेडीमेड गारमेंट पार्क की स्थापना को लेकर अग्रवाल के सुझावों पर मुख्यमंत्री ने निर्णायक मुहर लगाई है।

मयंकेश्वर नाथ पांडेय उस नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधक हैं जो एमजी इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों का संचालन करती है। ब्राह्मण और कायस्थ दोनों समाजों का प्रतिनिधित्व करने वाले मयंकेश्वर नाथ गोरक्षपीठ के सामाजिक अभियानों में सहभागी बनते रहे हैं। एक शिक्षाविद के रूप में उनकी ख्याति पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में है। वह वर्ष 2007 में खुद भी शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं और अपनी पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से ब्राह्मणों और कायस्थों में खासे लोकप्रिय हैं।

रैदास मंदिर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सीएम योगी के नामांकन के लिए एक सेट प्रपत्र के प्रस्तावक हैं। अनुसूचित जाति से आने वाले विश्वनाथ समाजिक समरसता की उसी विचारधारा के प्रतिनिधि हैं जिसे गुरू गोरक्षनाथ, उनके उपासकों और संत रैदास ने अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया। विश्वनाथ प्रसाद गोरक्षपीठ और उसके महंतों के छुआछुत और सामाजिक भेदभाव समाप्त करने के अभियान से न केवल प्रभावित हैं बल्कि खुद भी उससे जुड़े हुए हैं। उन्हें अनुसूचित वर्ग के लोगों में सामाजिक चेतना के लिए अभियान चलाने के लिए भी जाना जाता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और मशहूर पैथॉलॉजिस्ट डॉ मंगलेश श्रीवास्तव महानगर में सामाजिक सरोकारों के निर्वहन के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी कायस्थ समाज में मजबूत पैठ तो है ही, संस्कार भारती जैसे संगठन से जुड़कर वह समाज के हर वर्ग की प्रतिभाओं को मंच देने में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। डॉ मंगलेश का भी गोरक्षपीठ के सामाजिक प्रकल्पों से गहरा जुड़ाव रहा है। वह चिकित्सक समुदाय के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं।

इन चार प्रस्तावकों के अलावा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह को सीएम योगी के चुनाव के लिए इलेक्शन एजेंट की जिम्मेदारी दी गई है। जातीय आधार पर ओबीसी से ताल्लुक रखने वाले डॉ सिंह की गिनती श्रेष्ठ शिक्षकों में होती है। उन्हें शैक्षिक अनुसाशन और प्रबंधन के लिए सराहा जाता है।

Tags: CM Yogi Adityanath nominationCM Yogi Aditynathcm yogi aditynath gorkhpurUP ElectionUP Election 2022Up Election News in Hindiup election news update
Share198Tweet124Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Akhilesh Yadav

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

by Mayank Yadav
नवम्बर 10, 2025

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते...

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 13, 2024

UP Election : दिल्ली में आज उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक...

BJP

यूपी में चुनाव से पहले चर्चा में आया बुर्क़ा विवाद , जानिए क्या है इसके पीछे बीजेपी का प्लान ?

by Mayank Yadav
नवम्बर 30, 2024

यूपी में भाजपा (BJP) ने बुर्के के जरिये हो सकने वाले फर्जी मतदान को रोकने के लिए अपनी तैयारी की...

MAYAWATI PHOTO

I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होंगी मायावती, UP में कांग्रेस को मिला अखिलेश का तोड़!

by Saurabh Chaturvedi
दिसम्बर 21, 2023

लखनऊ। I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक खत्म होते ही मायावती एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं. अब इनके निशाने...

यूपी MLC चुनाव में सपा प्रत्याशी ने बीजेपी विधायकों से मांगा खुला समर्थन

by स्कंदिता मिश्रा
मई 25, 2023

उत्तर प्रदेश में 2 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव में सपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए...

Next Post

तीसरी लहर में पहली बार 24 घंटे में सामने आए 1.5 लाख से कम केस, एक्टिव केस की संख्या में भी हुई कमी

नामांकन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा, आशीर्वाद किया प्राप्त

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist