शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

हिजाब विवाद पर अल कायदा सरगना ने उगली आग, दमन का आरोप लगाते हुए मुस्लिमों को भड़काया

by Zeeshan Farooqui
अप्रैल 6, 2022
in क्राइम, दिल्ली, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कर्नाटक हिजाब मामले पर वैश्विक आतंकवादी समूह अल कायदा सरगना अयमान अल-जवाहिरी ने एक वीडियो जारी किया है। अलकायदा के आधिकारिक शबाब मीडिया द्वारा जारी और खुफिया समूह द्वारा सत्यापित नौ मिनट के इस वीडियो में जवाहिरी ने कर्नाटक स्थित कॉलेज की छात्रा मुस्कान खान की प्रशंसा की। बता दें मुस्कान वह छात्रा है जिसने कर्नाटक में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाती भीड़ के सामने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए थे।

जवाहिरी ने वीडियो में मुस्कान खान को अपनी बहन बताया। उसने उसकी तारीफ में एक कविता भी पढ़ी। जवाहिरी ने भारत में मुसलमानों के दमन का आरोप लगाते हुए मुस्लिमों को इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी उकसाया। जवाहिरी के इस वीडियो के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें मुस्कान के लिए लिखा है- ‘भारत की महान महिला’। वीडियो में जवाहिरी मुस्कान के लिए लिखी एक कविता भी पढ़ता नजर आ रहा है। उसने कहा कि मुझे वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए मुस्कान के बारे में पता चला और इस ‘बहन’ ने ‘तकबीर’ की आवाज उठाकर मेरा दिल जीत लिया है, इसीलिए मैं उसकी तारीफ में कविता पढ़ रहा हूं। कविता पढ़ने के बाद जवाहिरी ने हिजाब पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों की निंदा की।

RELATED NEWS

Iran: ईरान में नहीं रुक रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन, आंदोलनकारियों के निशाने पर कट्टरपंथी

नवम्बर 2, 2022

Bihar: ब्लूटूथ लगा कर Exam दे रही थीं हिजाबी छात्राएं, टीचर के रोकने पर जमकर किया हंगामा, कॉलेज ने कहा- माहौल बिगाड़ने हो रही साजिश

अक्टूबर 17, 2022

हिजाब विवाद के बारे में जानिए

बता दें कि कर्नाटक में हिजाब विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब उडुपी के एक सरकारी स्कूल में कुछ छात्राओं के हिजाब पहनकर कक्षा में जाने पर रोक लगा दी गई थी। इसे लेकर देश के कई हिस्सों में काफी प्रदर्शन हुए थे। इसी दौरान आठ फरवरी को मांड्या में पीईएस कॉलेज के अंदर भगवा शॉल पहने लड़कों ने जयश्री राम के नारे लगाए। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। जय श्री राम के नारे लगाती भीड़ के सामने 19 साल की मुस्कान खान ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए थे। इसके बाद मामला कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचा और हाईकोर्ट ने फैसला दिया था कि हिजाब इस्लाम धर्म का अभिन्न अंग नहीं है, इसलिए राज्य सरकार को इसे स्कूलों के अंदर यूनिफॉर्म का हिस्सा बनाने का निर्देश नहीं दिया जा सकता।

Tags: Al Qaeda leaderAl Qaeda leader Ayman al-ZawahiriAyman al-ZawahiriHijab ControversyHijab controversy how it startedhijab controversy karnataka
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Iran: ईरान में नहीं रुक रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन, आंदोलनकारियों के निशाने पर कट्टरपंथी

by Web Desk
नवम्बर 2, 2022

तेहरान। हिजाब के खिलाफ ईरान में उग्र प्रदर्शनों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब आंदोलनकारियों के निशाने पर कट्टरपंथी...

Bihar: ब्लूटूथ लगा कर Exam दे रही थीं हिजाबी छात्राएं, टीचर के रोकने पर जमकर किया हंगामा, कॉलेज ने कहा- माहौल बिगाड़ने हो रही साजिश

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 17, 2022

इस्लामिक देश ईरान में हिजाब का महिलाएं विरोध कर रही है, जबकि भारत में हिजाब का समर्थन में देखा जा...

Vivek Agnihotri: हिजाब विवाद पर विवेक ने सुप्रीम कोर्ट के जज पर कसा तंज, दोनों जजों की राय अलग-अलग रही

by Web Desk
अक्टूबर 15, 2022

हिजाब विवाद में हर कोई अपनी राय रख रहा हैं तो बॉलीवुड के लोग क्यों पीछे रहे। कभी कभार बॉलीवुड...

Hijab: भारत तक पहुॅंचा ईरान का हिजाब विरोध, बॉलीवुड से समर्थन ना मिलने पर एक्ट्रेस मंदाना ने मुंबई की सड़क पर किया प्रदर्शन

by Web Desk
अक्टूबर 8, 2022

पिछले कुछ दिनों से ईरान में महिलाएं हिजाब पहने का विरोध कर रही हैं। दुनियभर में कई लोग इस आंदोलन...

Hijab Row: ईरान में Hijab पर अनोखा प्रदर्शन, महिलाएं अपने बाल काटकर-हिजाब जलाकर कर रही विरोध, 4 महिलाओं की हत्या

by Muskaan Rajput
सितम्बर 26, 2022

हिजाब को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही महिलाएं 9 दिनों से सड़कों पर हैं. आलम यह है कि हिजाब के विरोध...

Next Post

दहशतगर्दो ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

अन्नपूर्णा कैंटीन शुरू करेगी योगी सरकार, बेहद कम कीमत में खरीद सकेंगे थाली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist