शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

भारत विरोधी यूट्यूब चैनल, वेबसाइट होंगे ब्लॉक- अनुराग ठाकुर

by abhishek tyagi
जनवरी 20, 2022
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने के लिए 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को अवरुद्ध (ब्लॉक) किए जाने के कुछ दिनों बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को चेतावनी दी कि सरकार देश के खिलाफ ‘‘साजिश रचने’’ वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी. इस मुद्दे पर सवालों के जवाब में ठाकुर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था. मुझे खुशी है कि दुनियाभर के कई बड़े देशों ने इसका संज्ञान लिया. यूट्यूब भी आगे आया और उन्हें ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई की।

कपिल सिब्बल ने कसा तंज

RELATED NEWS

Wrestlers Protest Ended: 7 घंटे की मीटिंग के बाद, जंतर-मंतर से पहलवानों का धरना खत्म, खेल मंत्री ने दिया है ये आश्वासन

जनवरी 21, 2023

Uttar Pradesh: लखनऊ में योगी सरकार की नई पहल, अब शादी बारात के लिए बुक कर सकेंगे इलेक्ट्रिक बसें

नवम्बर 23, 2022

वहीं, वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने इस पर ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि क्या यह उस राजनीतिक दल पर लागू होगा जिसने इसे एक कला में बदल दिया है? उन्होंने इस पूरे वाक्य को दो मंत्रियों के बीच बातचीत के तौर पर पेश किया है. एक मंत्री कहता है कि, कोई भी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल जो झूठ फैलाता है और समाज को बांटता है, उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा तो वहीं, दूसरा मंत्री इस पर सवाल करते हुए पूछता है कि क्या ये उस दल पर भी लागू होगा जिसने इसे एक कला बना दिया है।

दरअसल, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में खुफिया एजेंसियों के साथ एक समन्वित प्रयास में 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को अवरुद्ध (ब्लॉक) करने का आदेश दिया था, क्योंकि वे भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे थे. अनुराग ठाकुर मंत्री ने कहा, “और भविष्य में भी, भारत के खिलाफ साजिश रचने, झूठ फैलाने और समाज को विभाजित करने वाले ऐसे किसी भी अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई की जाएगी.” मंत्रालय ने दिसंबर में एक बयान में कहा था, “ये 20 यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पाकिस्तान से संचालित एक समन्वित दुष्प्रचार नेटवर्क से संबंधित हैं और भारत से संबंधित विभिन्न संवेदनशील विषयों के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे थे।

इसने कहा था इन चैनल का इस्तेमाल “कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों, राम मंदिर, जनरल बिपिन रावत आदि” जैसे विषयों पर समन्वित तरीके से विभाजनकारी सामग्री पोस्ट करने के लिए किया जा रहा था।

Tags: anurag news of the dayanurag thakur latest newsAnurag Thakur की ताज़ा खबरे हिन्दी मेंlatest news of the daylatest news on delhiSports Minister Anurag ThakurUnion minister Anurag Thakur
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Wrestlers Protest Ended: 7 घंटे की मीटिंग के बाद, जंतर-मंतर से पहलवानों का धरना खत्म, खेल मंत्री ने दिया है ये आश्वासन

by Juhi Tomer
जनवरी 21, 2023

दिल्ली के जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ चल रहा पहलवानों का प्रदर्शन खत्म हो गया...

Uttar Pradesh: लखनऊ में योगी सरकार की नई पहल, अब शादी बारात के लिए बुक कर सकेंगे इलेक्ट्रिक बसें

by Web Desk
नवम्बर 23, 2022

हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आता है जिसे वह बेहद खास बनाना चाहता है। ऐसा ही एक...

एमिल फार्मास्युटिकल कंपनी कराएगी विदेशों के फूलों से विंध्यधाम के मन्दिरों की सजावट, जर्मनी-स्विट्जरलैंड समेत कई देशों से मंगाए जा रहे ये आकर्षक फूल

by Web Desk
सितम्बर 23, 2022

एमिल फार्मास्युटिकल इंडिया लिमिटेड विंध्याचल के तीनों प्रमुख मंदिरों विन्ध्यवासिनी, अष्टभुजा व कालीखोह का अभूतपूर्व सजावट विदेशी फूलों से कराएंगी।

Urfi Javed: सिम कार्ड से बनाई ऐसी ड्रेस, देखते ही लोग हँसने लगे, इस तरह बनाया उर्फी का मजाक

by Web Desk
सितम्बर 23, 2022

भई उर्फी जावेद आए दिन अपने कपड़ो और लुक्स को लेकर ट्रोल होती रहती है.अगर उर्फी के कपड़ो और लुक्स...

बीच सड़क पर मुंडन कराकर युवक ने किया, जर्जर एनएच 133 का विरोध

by Web Desk
सितम्बर 20, 2022

भागलपुर। एनएच 133 की जर्जर स्थिति को लेकर आज एक युवक ने अनोखे अंदाज में इसका विरोध किया। युवक जर्जर...

Next Post

Azadi Ke Amrit Mahotsav में बोले PM Modi- राष्ट्र का अस्तित्व हम से है और राष्ट्र से ही हमारा अस्तित्व है

खराब मौसम की वजह से कई ट्रेनें लेट, 20 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist