सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिल्ली में झुग्गी पर सियासी संग्राम, भूमिहीन पहुंची अतिशी को पुलिस ने हिरासत में लिया 

दिल्ली में चल रही बुलडोज़र कार्रवाई का विरोध करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी स्थित भूमिहीन कैंप पहुंचीं, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी झुग्गियों को तोड़ने जा रही है और इसी का विरोध करने के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया है।

by Gulshan
जून 10, 2025
in Latest News, दिल्ली
Atishi Arrest

Atishi Arrest : दिल्ली के कई इलाकों में इन दिनों बुलडोज़र की गूंज सुनाई दे रही है। हाल ही में मद्रासी कैंप और कालकाजी इलाके में हुई कार्रवाई के बाद विरोध तेज़ हो गया है। विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मंगलवार को कालकाजी स्थित भूमिहीन कैंप पहुंचीं, जहां उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

आतिशी उन झुग्गीवासियों से मिलने पहुंची थीं जिनके घरों पर बुलडोज़र चलने वाला है। हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “बीजेपी कल इन झुग्गियों को उजाड़ने जा रही है और मुझे आज जेल भेजा जा रहा है क्योंकि मैं इन बेसहारा लोगों के लिए आवाज उठा रही हूं। रेखा गुप्ता और बीजेपी को इन झुग्गीवालों की हाय जरूर लगेगी। बीजेपी अब दिल्ली की सत्ता में कभी वापसी नहीं कर पाएगी।”

RELATED NEWS

No Content Available

झुग्गीवासियों के समर्थन में उतरीं आतिशी

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि तोड़फोड़ की कार्रवाई से पहले बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों को कैंप में तैनात किया गया था। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से झुग्गीवासियों को घर खाली करने का नोटिस दिया गया, जिसमें तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। कार्रवाई के विरोध में आतिशी ने झुग्गीवासियों के साथ मिलकर नारेबाजी की और DDA के फैसले का कड़ा विरोध जताया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें : CID 2 में एसीपी प्रद्युमन के बाद धमाकेदार एंट्री करेगा ये नया चेहरा, क्या लौटेगी…

उधर, कोर्ट ने हाल ही में भूमिहीन कैंप से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि यहां जल्द ही बुलडोज़र चलेगा। DDA ने कोर्ट के आदेश के बाद जगह-जगह नोटिस चिपका दिए हैं, और कभी भी कार्रवाई शुरू की जा सकती है।इस बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मद्रासी कैंप में हुई कार्रवाई पर उठे सवालों के जवाब में कहा था, “जो कोर्ट कहेगा, वही होगा। किसी को भी कानून की अनदेखी करने का अधिकार नहीं है।” उनके इस बयान से साफ है कि दिल्ली में बुलडोज़र कार्रवाई का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है।

Tags: Atishi Arrest

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sonam

'मां को दी थी चेतावनी, फिर भी छिपाया अफेयर' – सोनम रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा

Atishi

दिल्ली में झुग्गी तोड़ने की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व सीएम को पुलिस ने लिया हिरासत में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India