Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

दिल्ली में BJP की दो दिवसीय बैठक शुरू, पीएम मोदी करेंगे मेगा रोड शो, 9 राज्यों के चुनाव को लेकर भी बनेगी रणनीति

by Web Desk
January 16, 2023
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

मिशन 2024 को लेकर बीजेपी की तैयारी शुरु। देश की राजधानी दिल्ली में आज से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरू । जिसमे आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक भाजपा मुख्यालय में हो रही। जिसके बाद संसद मार्ग से एनडीएमसी सेंटर तक पीएम मोदी का रोड शो भी होगा।

दिल्ली में PM मोदी का मेगा रोड शो

मिशन 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई भी मौका चूकना नहीं चाहती। जिसको लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। बता दें की, भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीनय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आज पार्टी के राष्ट्री य पदाधिकारियों की एक बैठक की जा रही है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 और 17 जनवरी को दिल्ली में हो रही है। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी महासचिव, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशाध्यक्ष और बाकी पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं दो दिन तक चल रही इस मीटिंग से पहले सोमवार को भाजपा दिल्ली में PM मोदी का मेगा रोड शो भी करेगी। ये रोड शो दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगा।

RELATED NEWS

PM Modi की विदेश यात्रा पर बोले पीयूष गोयल, “भारत के लिए बहुत अहम हैं ये विदेशी दौरे”

May 21, 2026
PM Modi Cabinet Meeting

Cabinet Meeting: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, तेल संकट, संभावित कैबिनेट विस्तार,आज मंत्री परिषद की अहम बैठक

May 21, 2026

रोड शो के दौरान कुछ रास्तें रहेंगे बंद

दो दिन तक चल रही इस मीटिंग से पहले भाजपा दिल्ली में PM मोदी का मेगा रोड शो करेगी। जहां भाजपा कार्यकर्ता संसद मार्ग पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत करेंगे। ये रोड शो तकरीबन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगा। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जहां दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि PM मोदी के मेगा रोड शो के दौरान दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक कुछ रास्तें बंद रहेंगे। बताते चलें की प्रधानमंत्री मोदी आज 4 बजे पटेल चौक से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर तक रोड शो में शामिल होंगे। जिसको लेकर प्रधानमंत्री के रोड शो के मद्देनजर पटेल चौक से लेकर कार्यकारिणी बैठक स्थल तक को पोस्टर, बैनरों और झंडों से सजा दिया गया है।

जेपी नड्डा के कार्यकाल पर भी लग सकती है मुहर

बता दें की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इस महीने पूरा होने जा रहा है। जिसको लेकर बीजेपी के दो दिवसीय बैठक में जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा साल 2023 में नौ राज्यों के विधानसभा को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। बता दें कि गुजरात में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी की यह पहली बैठक है। इस बैठक में पीएम के अलावा 30 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री, 5 उपमुख्यमंत्री के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।

बैठक में इन मुद्दों पर होगा फोकस

मिशन 2024 को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि पार्टी द्वारा बैठक में नेता किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विनोद तावड़े ने बताया कि सेवा, संगठन और समर्पण, विश्व गुरु भारत, सुशासन सर्वप्रथम, मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, वंचितों का सशक्तीकरण, समावेशी और सशक्त भारत एवं संस्कृति के वाहक जैसे विषयों पर चर्चा होगी। वहीं 2023 में देश के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। वहीं पूर्वोत्तर के त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड और मिजोरम में भी इसी साल चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर में भी इसी साल चुनाव के पूरे आसार हैं। मीटिंग में इन राज्यों के संगठन में कसावट लाने के मकसद से जरूरी फेरबदल को मंजूरी दी जा सकती है। साथ ही नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

Tags: amit shahBJP's two-day meetingdelhi newselections of 9 statesJP NADDAmega road shownarendra modiPM Modistrategy
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

PM Modi की विदेश यात्रा पर बोले पीयूष गोयल, “भारत के लिए बहुत अहम हैं ये विदेशी दौरे”

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Piyush Goyal ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की हालिया पांच देशों की यात्रा को भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का बड़ा...

PM Modi Cabinet Meeting

Cabinet Meeting: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, तेल संकट, संभावित कैबिनेट विस्तार,आज मंत्री परिषद की अहम बैठक

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Cabinet Meeting:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने पूरे मंत्री परिषद के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक...

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

by Sadaf Farooqui
May 19, 2026

Transport Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों...

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

UAE President India Visit: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की एक...

PM Modi

अजेय सोमनाथ, अमर भारत: मोदी ने आक्रांताओं के अंत और सनातन के उत्कर्ष का उद्घोष किया

by Mayank Yadav
January 11, 2026

PM Modi Somnath Swabhiman Parv: गुजरात के सोमनाथ में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' को संबोधित करते हुए PM Modi ने...

Next Post

Ghaziabad: दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ओवर स्पीड को लेकर धड़ाधड़ कट रहे बाइकों के चालान, पिछले 13 दिनों में वसूले गए इतने करोड़ रुपए

Lucknow: प्रदेश में जल्द खुलने जा रहे 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, लोगों को मिलेगी ये सुविधा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist