गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी, बर्मिंघम में मचा हड़कंप!

एअर इंडिया की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। यह विमान बर्मिंघम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, लेकिन खतरे की सूचना मिलने के बाद इसे रियाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया। वहां सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की। यह फ्लाइट बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 मॉडल की थी और इसे आज सुबह करीब 11 बजे दिल्ली पहुंचना था।

by Gulshan
जून 22, 2025
in Latest News, दिल्ली
Air India
Share on FacebookShare on Twitter

Air India : एअर इंडिया की फ्लाइट AI114 को उस समय बम की धमकी मिली, जब वह 21 जून को बर्मिंघम से दिल्ली की ओर उड़ान भर चुकी थी। जैसे ही यह सूचना मिली, सतर्कता बरतते हुए विमान को सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। वहां विमान की आपात लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार कर व्यापक सुरक्षा जांच की गई। फ्लाइट बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 मॉडल की थी और इसे दिल्ली में सुबह करीब 11 बजे उतरना था। रियाद में जांच के बाद यात्रियों को होटल में ठहराने की अस्थायी व्यवस्था की गई है।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हम इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम किए जा रहे हैं।” एअर इंडिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार, विमान के टॉयलेट के पास एक नोट मिला, जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी। सुरक्षा कारणों से यह जांच अत्यधिक सतर्कता के साथ की गई।

RELATED NEWS

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

जून 25, 2026
Air India

Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी! बीच रास्ते से वापिस लौटा विमान, मुंबई में हुई आपात लैंडिंग

अक्टूबर 22, 2025

बढ़ती धमकियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से एअर इंडिया की फ्लाइट्स को लगातार बम की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में जयपुर एयरपोर्ट को भी ऐसी ही धमकी मिली थी, जिसमें व्हाट्सएप के जरिए बताया गया था कि एयर इंडिया के किसी विमान को बम से उड़ाया जाएगा।

13 जून को भी AI फ्लाइट को मिली थी धमकी

इससे पहले 13 जून को फ्लाइट AI379, जो फुकेट (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही थी, को भी उड़ान के दौरान बम की धमकी मिली थी। उस समय विमान में 156 यात्री सवार थे। टॉयलेट में धमकी भरा एक कागज़ मिला, जिसके बाद पायलट ने समझदारी दिखाते हुए विमान को अंडमान सागर के ऊपर कुछ देर चक्कर लगाकर फुकेट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा दिया।

यह भी पढ़ें : सिर्फ एक क्लिक, और उड़ गए पैसे! UPI के नए फीचर का बना जाल, साइबर ठग…

थाई सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इन घटनाओं के बाद एअर इंडिया और संबंधित हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा कड़ी कर दी गई है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें और यात्रा के दौरान संयम बनाए रखें।

Tags: air india
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

Air India Pakistan Airspace Incident: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच एयर इंडिया की एक उड़ान के...

Air India

Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी! बीच रास्ते से वापिस लौटा विमान, मुंबई में हुई आपात लैंडिंग

by Gulshan
अक्टूबर 22, 2025

Air India : एअर इंडिया की एक और अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तकनीकी परेशानी की खबर सामने आई है। मुंबई से...

Air India

‘Go Around’ की पुकार सुनते ही पायलट ने दिखाया कमाल, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची एयर इंडिया की फ्लाइट!

by Gulshan
अगस्त 11, 2025

Air India : 10 अगस्त को एयर इंडिया की एक फ्लाइट केरल के तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए रवाना हुई...

Air india news: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहा विमान चेन्नई में क्यों उतरा,  बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे संसद

Air india news: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहा विमान चेन्नई में क्यों उतरा, बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे संसद

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2025

Thiruvananthapuram to Delhi Flight Diverted to Chennai:तकनीकी खराबी और खराब मौसम से बदला रूट रविवार शाम तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ...

Air India flight skids off runway in Mumbai

Air India Flight Skids Off: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टायर फटे, इंजन को हुआ नुकसान,सभी यात्री सुरक्षित

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2025

Air India Flight Skids Off Runway in Mumbai: 21 जुलाई 2025 को एअर इंडिया की कोच्चि से मुंबई आ रही...

Next Post
Religious news : अद्भुत है भगवान जगन्नाथ का स्वरूप,क्यों है इनकी मूर्ति अधूरी और सबसे अलग

Religious news : अद्भुत है भगवान जगन्नाथ का स्वरूप,क्यों है इनकी मूर्ति अधूरी और सबसे अलग

UP News

किडनी में पथरी की खबर लड़की के लिए बनी काल, युवती ने सदमे में की आत्महत्या

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist