गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

CM Rekha Gupta: ‘शीशमहल’ नहीं इस बंगले में रहेंगी दिल्ली की नई CM… मिले ये विकल्प

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'शीशमहल' में रहने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद उनके लिए नया बंगला तलाशा जा रहा है। लुटियंस दिल्ली और सिविल लाइंस इलाके में तीन विकल्पों पर विचार हो रहा है। जल्द फैसला होगा।

by Mayank Yadav
फ़रवरी 22, 2025
in Latest News, दिल्ली
CM Rekha Gupta,
Share on FacebookShare on Twitter

CM Rekha Gupta: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास को लेकर बड़ा सवाल बना हुआ है। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा तैयार कराए गए विवादित ‘शीशमहल’ में नहीं रहेंगी। अब उनके लिए नया बंगला तलाशने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) और दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक, सीएम के नए आवास के लिए लुटियंस दिल्ली और सिविल लाइंस इलाके में कई बंगले देखे गए हैं। सीएम ऑफिस का स्टाफ इनका दौरा भी कर चुका है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि अगले एक-दो दिनों में रेखा गुप्ता का आधिकारिक निवास तय कर लिया जाएगा।

तीन विकल्पों पर विचार

रेखा गुप्ता के आवास के लिए तीन प्रमुख विकल्प सामने आए हैं। ये बंगले दिल्ली के दो प्रमुख वीवीआईपी इलाकों—लुटियंस दिल्ली और सिविल लाइंस—में स्थित हैं। लुटियंस दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, केंद्रीय मंत्रियों के आवास, सचिवालय और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर मौजूद हैं, जिससे इसे देश की प्रशासनिक शक्ति का केंद्र माना जाता है। वहीं, सिविल लाइंस वह इलाका है जहां अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्रियों का आधिकारिक निवास होता था। अरविंद केजरीवाल से पहले भी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री इसी इलाके में रहते आए हैं।

RELATED NEWS

दिल्ली सरकार का वादा—महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द

Delhi CM का बड़ा ऐलान महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द देने की तैयारी

नवम्बर 27, 2025
CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत”

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत

नवम्बर 26, 2025

शीशमहल को लेकर विवाद

CM Rekha Gupta के मुख्यमंत्री बनने से पहले ही ‘शीशमहल’ को लेकर विवाद गर्माया हुआ था। बीजेपी ने इसे लेकर चुनाव से पहले बड़ा अभियान छेड़ा था और इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताया था। पार्टी ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने चार सरकारी संपत्तियों को मिलाकर यह आलीशान बंगला बनवाया, जिसमें करोड़ों रुपये खर्च किए गए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से शिकायत भी की थी और चुनाव प्रचार के दौरान इसे बड़ा मुद्दा बनाया था।

सीएम CM Rekha Gupta बंगले का फैसला जल्द

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद भी अपने नए आवास को लेकर निर्णय लेंगी। लुटियंस दिल्ली और सिविल लाइंस, दोनों ही उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र हैं, लेकिन सवाल यह है कि सीएम को कौन सा स्थान ज्यादा उपयुक्त लगेगा। सीएम ऑफिस जल्द ही फाइनल निर्णय लेकर इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास न केवल उनके कार्यकाल के लिए महत्वपूर्ण होता है, बल्कि यह सरकार की नीतियों और प्राथमिकताओं को भी दर्शाता है।

यहां पढ़ें: Rekha Gupta Action: ‘आप’ की बढ़ेंगी मुश्किलें, सभी नेताओं की सरकारी सुविधाएं बंद, अधिकारियों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
Tags: CM Rekha Gupta
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

दिल्ली सरकार का वादा—महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द

Delhi CM का बड़ा ऐलान महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द देने की तैयारी

by Kanan Verma
नवम्बर 27, 2025

Delhi CM : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा है कि उनकी सरकार जल्द ही महिलाओं के...

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत”

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

दिल्ली को मेडिकल हब बनाने का CM रेखा गुप्ता का वादा दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की...

‘हर घर स्वच्छ ईंधन’ मिशन पर दिल्ली सरकार CM ने झुग्गी बस्तियों में सर्वे के दिए आदेश

by Kanan Verma
नवम्बर 9, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। इसी को देखते हुए CM रेखा गुप्ता...

दिल्ली में भूखमरी पर लगाम: सिर्फ ₹5 में मिलेगा दो वक्त का पौष्टिक खाना, शुरू हुई ‘Atal Canteen’ योजना

by Kanan Verma
नवम्बर 8, 2025

‘Atal Canteen’ योजना- दिल्ली के उन इलाकों में, जहाँ दिहाड़ी मजदूर और श्रमिक अक्सर कुछ रुपये बचाने के लिए खाना...

CM Rekha Gupta

‘मेरी दिल्ली-मेरा देश’ कार्यक्रम में पहुंची CM रेखा गुप्ता, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर दिया जोर!

by Gulshan
नवम्बर 2, 2025

CM Rekha Gupta : लाल किले के ऐतिहासिक परिसर में शनिवार को आयोजित ‘मेरी दिल्ली, मेरा देश’ कार्यक्रम ने एकता,...

Next Post
Ghazipur road accident tragedy

MahaKumbh से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, किस संसद के करीबी रिश्तेदार समेत 4 की गई जान

increase height naturally

Health tips : क्या आप भी छोटे कद से हैं परेशान ? अपनी डाइट में शामिल करें ये ख़ास चीज़ें दिखेगा असर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist