बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Delhi Murder: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से फिर दहली दिल्ली, नशे की लत ने मां-बाप समेत चार लोगों को उतारा मौत के घाट

by Web Desk
नवम्बर 23, 2022
in क्राइम, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गयी है। मामला दिल्ली के पालम इलाके का है जहां नशे के आदी युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उसने अपने पिता, दादी और दो बहनों को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और कत्ल के पीछे क्या वजह थी, इसका पता भी लगाया जा रहा है।

Four members of family stabbed to death in Delhi's Palam

Read @ANI Story | https://t.co/ZCGWYoucZo#Delhi #DelhiPolice #crime pic.twitter.com/wWMM9vkLLS

— ANI Digital (@ani_digital) November 23, 2022

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

जानकारी के मुताबिक, पालम इलाके में एक युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पहले उसने बेरहमी से उनका गला काटा और फिर चाकू से अन्य जगह पर हमला किया। आरोपी केशव के दो बहनों, पिता और दादी के शव खून से लथपथ पड़े थे। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

RELATED NEWS

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जुलाई 8, 2026
Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

जुलाई 7, 2026

नशे के चलते घर वालों से पैसे मांगता था

खबरो के मुताबिक, आरोपी जिसका नाम केशव बताया जा रहा है नशे का आदी था और घर वालों से पैसे मांगता था। जब घरवालों ने उसे पैसे देने से मना कर दिया तो उसने घरवालों की हत्या की साजिश रची। परिवार के लोग अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं, उसने सभी को अलग-अलग फ्लोर पर जाकर मारा। पुलिस के मुताबिक, परिवार की एक महिला का शव फर्श पर पड़ा था। और केशव के दो सदस्यों के शव बाथरूम में मिले।

आरोपी भागने की फिराक में था

पुलिस अधिकारियों ने बताया रात करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि ऊपर वाले फ्लोर में चीखने चिल्लाने की आवाजे आ रही है। पुलिस के पहुंचनें से पहले आरोपी भागने की फिराक में था पर उसके रिश्तेदारों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया घटना स्थल पर पहुंच देखा तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और चारों लोग लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेज दिया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पालम पुलिस ने केशव को गिरफ्तार कर लिया है। और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

हाल ही में ड्रग्स सेंटर से आया था बाहर

मामलें की छानबीन में पता चला आरोपी ड्रग्स की लत से ग्रसित था। जिसके कारण उसके घर वालों ने उसे कुछ वक्त पहले ड्रग्स एडिक्शन सेंटर में रखा था। केशव हाल ही में ड्रग्स एडिक्शन सेंटर से बाहर आया था।

Tags: Crime NewsDelhi Murder Casedelhi newsNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में नोएडा, गाजियाबाद...

Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाली...

Road Accident

Road Accident: मवेशी को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवे पर क्रॉस बैरियर चीरता हुआ कार में घुसा, दो मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Kanpur Road Accident: कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झांसी हाईवे...

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs

Sawan 2026 : ज्योतिष के अनुसार, सावन में किन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बन रहे हैं दुर्लभ शुभ संयोग

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना माना जाता है। यह महीना भगवान...

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Meerut Double Murder Verdict: समीर को उम्रकैद मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सिटी कॉलोनी में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड...

Next Post

Meerut: 30 साल पुराने मंदिर में रखी मूर्तियों को शरारती तत्वों ने किया खंडित, माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास

अधिकार की जंग… लखनऊ से धंधा करने आए किन्नर की बाराबंकी में जमकर धुनाई, घंटों चला किन्नरों का हाईवोल्टेज ड्रामा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist