शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi AQI: बारिश से साफ हुई दिल्ली की हवा, कई इलाकों में AQI 200 के नीचे

दिल्ली में बारिश ने वायु प्रदूषण को कम कर दिया है। जहां कुछ दिनों पहले AQI 500 के पार था, अब कई इलाकों में यह 200 से नीचे पहुंच गया है। दिलशाद गार्डन का AQI 90 तक गिर गया। GRAP-3 पाबंदियां हटीं, लेकिन GRAP-2 के नियम जारी रहेंगे।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 28, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मौसम
Weather
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi AQI: दिल्ली में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश ने वायु प्रदूषण में सुधार कर राजधानी की आबोहवा को बेहतर बना दिया है। जहां कुछ दिनों पहले AQI 500 के पार पहुंचकर खतरनाक स्तर पर था, वहीं अब कई इलाकों में यह 200 से नीचे आ गया है। दिलशाद गार्डन में एयर क्वालिटी इंडेक्स 90, अजय नगर में 115 और पूसा रोड पर 149 दर्ज किया गया। ओवरऑल AQI 189 तक पहुंच गया है, जो खतरनाक स्थिति से बाहर है। हालांकि, आनंद विहार और सिरी फोर्ट जैसे इलाकों में Delhi AQI अभी भी 250 के आसपास है। GRAP-3 के नियम हटने के बाद स्कूलों और ट्रकों पर लगी पाबंदियां खत्म हो गई हैं।

बारिश ने बदली हवा की स्थिति

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों की वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार हुआ है। दिलशाद गार्डन का AQI 90 तक गिरने से हवा साफ हो गई है। अजय नगर और पूसा रोड में भी AQI बेहतर स्थिति में है। हालांकि, आनंद विहार, सिरी फोर्ट और बावाना जैसे इलाकों में हवा की गुणवत्ता अब भी गंभीर स्थिति में है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश ने न केवल प्रदूषण कम किया बल्कि 15 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

RELATED NEWS

Delhi Air Pollution

Weather Update:नए साल की पहली सुबह दिल्ली में धुंध और जहरीली हवा आई, AQI फिर पहुंचा खतरनाक स्तर

जनवरी 1, 2026
दिल्ली-NCR में हवा फिर ‘गंभीर’ स्तर पर; 39 में से 14 स्टेशनों पर AQI 400 के पार

दिल्ली-NCR में हवा फिर ‘गंभीर’ स्तर पर; 39 में से 14 स्टेशनों पर AQI 400 के पार

दिसम्बर 3, 2025

GRAP नियमों में हुआ बदलाव

केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में Delhi AQI  GRAP-3 नियम हटाने का ऐलान किया है। अब ट्रकों और स्कूलों पर पाबंदियां खत्म कर दी गई हैं। हालांकि, GRAP-2 के तहत डीजल जनरेटर पर रोक, पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी और सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों के संचालन जैसे प्रतिबंध जारी रहेंगे। इमरजेंसी सेवाओं के लिए डीजल जनरेटर का उपयोग अनुमत रहेगा।

यूपी में बारिश और ठंड का असर

उत्तर प्रदेश में भी बारिश और ठंड के चलते मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी यूपी में तापमान 15 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 30 दिसंबर के बीच राज्य में हल्की से मध्यम बारिश, ओले और तेज हवाओं की संभावना है। लखनऊ में कोहरा छाने और आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है।

बारिश के चलते राजधानी समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते यह मौसम परिवर्तन हुआ है।

यहां पढ़ें: स्वास्थ्य, करियर और प्रेम जीवन में किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन? जानें 28 दिसंबर का Rashifal
Tags: Delhi AQI
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Air Pollution

Weather Update:नए साल की पहली सुबह दिल्ली में धुंध और जहरीली हवा आई, AQI फिर पहुंचा खतरनाक स्तर

by SYED BUSHRA
जनवरी 1, 2026

Weather Update:साल 2026 की शुरुआत दिल्लीवासियों के लिए एक बार फिर प्रदूषण और खराब मौसम की परेशानी के साथ हुई।...

दिल्ली-NCR में हवा फिर ‘गंभीर’ स्तर पर; 39 में से 14 स्टेशनों पर AQI 400 के पार

दिल्ली-NCR में हवा फिर ‘गंभीर’ स्तर पर; 39 में से 14 स्टेशनों पर AQI 400 के पार

by Kanan Verma
दिसम्बर 3, 2025

Delhi - NCR  आज की वायु गुणवत्ता — चेतावनी जारी 3 दिसंबर 2025: दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता फिर “गंभीर” श्रेणी में...

प्रदूषण से त्रस्त दिल्लीवासी पहाड़ों की ओर—हिमाचल और उत्तराखंड में बढ़ी रहने की मांग

प्रदूषण से त्रस्त दिल्लीवासी चले पहाड़ों की ओर—हिमाचल और उत्तराखंड में बढ़ी रहने की मांग

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Air Quality Life Index (AQLI) 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की हवा में PM2.5 प्रदूषण स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन...

Delhi Pollution Crisis: दिल्ली की हवा फिर हुई ज़हरीली छाया घना स्मॉग, स्कूलों में बाहरी गतिविधियां बंद

Delhi Pollution Crisis: दिल्ली की हवा फिर हुई ज़हरीली छाया घना स्मॉग, स्कूलों में बाहरी गतिविधियां बंद

by SYED BUSHRA
नवम्बर 11, 2025

Delhi Schools AQI: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर स्मॉग की मोटी चादर छा गई है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों...

Delhi AQI

दिल्ली की हवा में मामूली राहत, 400 से नीचे आया एक्यूआई, जानिए प्रदूषण का असर

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 28, 2024

Delhi AQI: दिल्ली-एनसीआर में जहां ठंड बढ़ने लगी है वहीं वायु प्रदूषण भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। हालांकि...

Next Post
UP housing scheme

UP housing scheme: प्रतापगढ़, गाजीपुर और मऊ के किसानों और स्थानीय निवासियों को मिलेगा बड़ा लाभ

UP Teachers

UP Teachers: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के तबादले पर सरकार का बड़ा फैसला, सहमति से होगी प्रक्रिया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist