सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

DNA रिपोर्ट के बाद लगी मुहर, उमर ही चला रहा था ब्लास्ट वाली कार, जानें आतंकी Doctor ने खुद को क्यों उड़ाया

देश की राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। विस्फोट से लदी आई 20 कार को डॉक्टर उमर नबी ही चला था। धमाके के बाद उमर भी मारा गया था। घटना स्थल पर कार में चिथड़ों में मिली लाश से लिए डीएनए के नमूने का उमर की मां के डीएनए से मिलान हो गया है।

by Vinod
नवम्बर 13, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। विस्फोट से लदी आई 20 कार को डॉक्टर उमर नबी ही चला था। धमाके के बाद उमर भी मारा गया था। घटना स्थल पर कार में चिथड़ों में मिली लाश से लिए डीएनए के नमूने का उमर की मां के डीएनए से मिलान हो गया है। इससे पुष्टि हो गई है कि उमर ने ही दिल्ली में कार धमाका किया था। धमाके में खुद भी मारा गया। जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने उमर की मां और भाई को हिरासत में लेकर दिल्ली पहुंची थी। उमर की मां के खून के सैंपेल से पुष्टि हो गई है।

दिल्ली के लालकिला स्थित सोमवार को उमर ने मेट्रो गेट नंबर 1 के पास कार में विस्फोट किया था। इस आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में उमर का नाम भी बताया जा रहा था। लेकिन इसकी कोई पुख्ता जानकारी जांच एजेंसियों को नहीं हुई। ऐसे में उसकी मौत को कन्फर्म करने के लिए डीएनए टेस्ट करवाया गया। पुलवामा से उसकी मां को हिरासत में लिया गया। आतंकी उमर की मां का डीएनए सैंपल लिया गया। इसके बाद लाल किले के पास मिले अवशेषों से मिलान किया गया। तब जाकर डीएनए टेस्ट से मैच हो पाया।

RELATED NEWS

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

अगस्त 2, 2026

जांच एसेंजियों की तरफ से बता दिया गया है कि उमर का डीएनए मिल गया है। आतंकी उमर ने उस हमले में खुद को उड़ाया था। दरअसल, फरीदाबाद में विस्फोटक मिलने और उसके साथियों की गिरफ्तारी सोमवार की सुबह ही हो गई थी.। आतंकी डॉक्टर उमर किसी तरह भागने में कामयाब रहा था। उसके पास कुछ विस्फोटक पहले से थे। वह दिल्ली में धमाके से पहले कई जगह मौत वाली कार को घुमाता रहा। कभी मयुर विहार तो कभी फरीदाबाद तो कभी क्नॉट प्लेस में आतंकी उमर को देखा गया। इसके बाद वह लाल किले की पार्किंग में करीब 3 घंटे तक रहा।

डॉक्टर उमर बम को और घातक बनाने के लिए तीन घंटे तक दिमाग लगाता रहा। आखिरकार शाम में उसने पैनिक होकर लाल किला मेट्रो गेट नंबर एक के पास उसे ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां हरकत में आई। पुलवामा के संबूरा में रहने वाले डॉक्टर उमर के परिजनों से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पूछताछ भी की है। उमर की मां और भाई ने डीएनए सैंपल दिए थे, जो धमाके में इस्तेमाल कार के मलबे से मिले अवशेषों से मिल गया। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि उमर वाहन से जुड़ा विस्फोटक यानी कार बम बनाने की कोशिश में जुटा था और इसके लिए उसने इंटरनेट से जानकारी जुटाई।

लाल किले के सामने हुए बम धमाके में एक और घायल ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमाके में 13 लोगों की जान जा चुकी है। मृतक का नाम बिलाल पुत्र गुलाम हसन बताया जा रहा है, जो कि दिल्ली से बाहर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों कहना है कि अस्पताल से गुरुवार सुबह सूचना मिली थी उसके बाद पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल अभी तक आठ शवों की पहचान हो गई है। इस हमले में 12 लोगों की जान गई है और एक आतंकी भी मारा गया है। पुलिस चार शवों की शिनाख्त को लेकर जुटी हुई है। इनसब के बीच सरकार ने भी दिल्ली ब्लास्ट को आतंकी हमला माना है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि आतंकी हमले के हर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

दरअसल, लाल किले के पास ब्लास्ट फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के सामने आने के बाद हुआ। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से 2,900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद हुआ था। इस बरामदगी से डॉक्टरों से जुड़े एक आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश हो गया, जो कथित तौर पर अखिल भारतीय हमलों की योजना बना रहे थे। इस साजिश में सफेद कॉलर वाले टेरर का पर्दाफाश हुआ है, जो जैश के लिए काम कर रहे थे। इस साजिश का मास्टरमाइंड मौलवी इरफान बताया जा रहा है। फिलहाल एक डॉक्टर अभी भी फरार चल रहा है।

Tags: Delhi blastDelhi Terror AttackJaish-e-MohammedMaulvi IrfanPAKISTAN
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

by Deepali Kaur
दिसम्बर 9, 2025

हर साल की तरह इस बार भी Google ने Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह बताया...

Next Post
Bihar election 2025 exit poll controversy

Bihar Exit Poll: बिहार एग्जिट पोल पर बवाल तेज, एनडीए को बढ़त दिखा रहे सर्वे, महागठबंधन ने बताया ‘फर्जी खेल’

Silver Price Hike: चांदी में आया जोरदार उछाल, क्या 1.70 लाख हो जाएगी कीमत ?

Silver Price Hike: चांदी में आया जोरदार उछाल, क्या 1.70 लाख हो जाएगी कीमत ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist