मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

दिल्ली सरकार की बनी ‘फुलेरा पंचायत’, CM के पति की बैठक में मौजूदगी पर पार्टी का आया रिएक्शन

आप पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके पति मनीष गुप्ता सरकारी बैठकों में शामिल हो रहे हैं, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सीएमओ की इंस्टाग्राम पोस्ट का हवाला देते हुए इसे 'फुलेरा पंचायत' जैसा मज़ाक बताते हुए परिवारवाद की मिसाल करार दिया। फिलहाल भाजपा की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

by Gulshan
सितम्बर 8, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की सरकारी बैठकों में उपस्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनीष गुप्ता न केवल बैठकों में भाग ले रहे हैं, बल्कि अधिकारियों के साथ निरीक्षण और चर्चाएं भी कर रहे हैं, जो पूरी तरह से असंवैधानिक है।

सौरभ भरद्वाज ने एक्स पर किया पोस्ट

भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “दिल्ली सरकार अब ‘फुलेरा पंचायत’ बन चुकी है। जिस तरह वेब सीरीज ‘पंचायत’ में महिला प्रधान की जगह उनका पति निर्णय लेता था, उसी तरह दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास उनके पति मनीष गुप्ता बैठे नज़र आ रहे हैं।”

RELATED NEWS

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

अगस्त 19, 2026
CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

अगस्त 13, 2026

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी, जो परिवारवाद को लेकर हमेशा कांग्रेस पर हमला करती रही है, अब इस मामले में चुप क्यों है? उन्होंने कहा, “क्या देश की सबसे बड़ी पार्टी के पास कोई ऐसा ज़िम्मेदार कार्यकर्ता नहीं बचा जिस पर मुख्यमंत्री भरोसा कर सकें? आखिर ऐसा क्या खास काम है जो केवल मुख्यमंत्री का पति ही कर सकता है?”

सीएम रेखा गुप्ता पर लगाया आरोप 

सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जानबूझकर अपने पति को सरकारी प्रशासनिक प्रक्रिया में शामिल कर रही हैं। उन्होंने सीएमओ और सीएम के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि इन तस्वीरों से स्पष्ट है कि मनीष गुप्ता आधिकारिक बैठकों का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें : परीक्षा हुई संपन्न कहां और कैसे जानें उत्तर कुंजी से अपने प्रदर्शन का हाल…

इस पूरे विवाद की शुरुआत रविवार को तब हुई, जब ‘आप’ ने मुख्यमंत्री की एक बैठक की तस्वीर साझा की, जिसमें उनके पति उनके ठीक बगल में बैठे नज़र आ रहे हैं, और बैठक में अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। आप ने इस पर व्यंग्य करते हुए लिखा, “क्या दिल्ली में अब फुलेरा पंचायत की तरह सरकार चल रही है?” हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tags: delhi news
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Delhi CNG Blast: राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया।...

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Meeting Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रस्तावित पार्टी बैठक को लेकर बड़ा दावा किया...

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली।...

Sonam Wangchuk Protest: भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, जानिए क्या है डॉक्टर की रिपोर्ट

Sonam Wangchuk Protest: भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, जानिए क्या है डॉक्टर की रिपोर्ट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Sonam Wangchuk Protest: जंतर-मंतर पर 20 दिनों तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने...

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
जून 1, 2026

Building Collapse In Delhi: दक्षिणी दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। वेस्टर्न मार्ग स्थित...

Next Post
Kasganj

बीजेपी सांसद की बहन पर ससुराल में हमला: 16 घंटे कमरे में बंद रहा ससुर, पुलिस ने दी दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

Nepal Violence

सोशल मीडिया बन चुका है नई उम्र का तख्तापलट का हथियार? नेपाल में आतुर हुआ Gen Z प्रदर्शन...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist