सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

बीजेपी सांसद की बहन पर ससुराल में हमला: 16 घंटे कमरे में बंद रहा ससुर, पुलिस ने दी दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

कासगंज में बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की बहन की ससुराल में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया। 16 घंटे कमरे में बंद रहने के बाद ससुर समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

by Mayank Yadav
सितम्बर 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
Kasganj
Share on FacebookShare on Twitter

Kasganj assault case: उत्तर प्रदेश के कासगंज में बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की बहन की ससुराल में हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्‍शन लेते हुए आरोपी ससुर और एक देवर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो ससुर घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में खुद को बंद कर लिया था। करीब 16 घंटे तक पुलिसकर्मी कमरे के बाहर खड़े रहकर उसे बाहर आने के लिए मनाते रहे। सोमवार सुबह आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सहावर थाने ले गई।

कानून-व्यवस्था का ‘डंडा राज’ फर्रुखाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की बहन को ही उसके ससुर और देवर ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीट डाला। कासगंज की घटना—ससुर ने घर के बाहर ही बहू पर ताबड़तोड़ हमला किया, 4 सेकेंड में 5 डंडे बरसा दिए।
सांसद की बहन चीखती-चिल्लाती रही, पर कोई मददगार… pic.twitter.com/j01n0vAcAk

— Pushpendra Saroj (@Pushpendra_MP_) September 8, 2025

RELATED NEWS

Kasganj

रील का जानलेवा शौक: कासगंज में मगरमच्छ की पूंछ खींचकर युवक ने मोल ली मौत

जनवरी 20, 2026
Kasganj

25 लाख की लूट: Kasganj के व्यापारी को बेहोश कर जयपुर में फेंका, पुलिस को ‘लेन-देन’ का शक!

अक्टूबर 18, 2025

बीजेपी सांसद की बहन से सरेआम मारपीट

फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत की बहन के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने रविवार को जमकर मारपीट की। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को उसके ससुर और दो देवरों ने डंडों से पीटा और बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही सहावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया।

भाजपा सांसद की बहन का आरोप है नहाते समय ससुर और देवर वीडियो बना रहे थे! जब मैंने विरोध किया तो गालियां देने लगे। पिटाई शुरू कर दी !!

यूपी के फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन को उनके ससुर और देवर ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा है। कासगंज में घर के बाहर ससुर ने बहू को… pic.twitter.com/qyFMDyk72e

— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) September 7, 2025

16 घंटे कमरे में कैद रहा ससुर

Kasganj पुलिस जब आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची, तो दो देवर मौके से फरार हो गए, जबकि ससुर घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर बंद हो गया। पुलिसकर्मी पूरी रात दरवाजे पर तैनात रहे और आरोपी को बाहर आने के लिए लगातार समझाते रहे। आखिरकार सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने ससुर को बाहर निकाला और उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस का बयान

Kasganj सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि Kasganj पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला रानी अवंतीबाई नगर में एक महिला के साथ मारपीट की गई है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया और मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी ससुर और एक देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे देवर की तलाश जारी है।

दिल्ली सरकार की बनी ‘फुलेरा पंचायत’, CM के पति की बैठक में मौजूदगी पर पार्टी का आया रिएक्शन

Tags: Kasganj
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Kasganj

रील का जानलेवा शौक: कासगंज में मगरमच्छ की पूंछ खींचकर युवक ने मोल ली मौत

by Mayank Yadav
जनवरी 20, 2026

Kasganj Crocodile Viral Video: उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ...

Kasganj

25 लाख की लूट: Kasganj के व्यापारी को बेहोश कर जयपुर में फेंका, पुलिस को ‘लेन-देन’ का शक!

by Mayank Yadav
अक्टूबर 18, 2025

Kasganj Crime: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दबंगों ने एक गल्ला व्यापारी को...

Kasganj

गवाही से गायब कोतवाली प्रभारी पर अदालत सख्त, कासगंज कोतवाली प्रभारी को न्यायालय ने किया तलब

by Gulshan
जून 21, 2025

Kasganj : हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज एक पुलिस मुठभेड़ मामले में गवाही से लगातार अनुपस्थित चल रहे प्रभारी...

Kasganj

चर्चित फर्म धोखाधड़ी मामले में सीजेएम कोर्ट का सख्त रुख, अभियुक्तों पर ₹300 हर्जाना लगाया

by Mayank Yadav
मई 16, 2025

Kasganj court case: कासगंज जिले के गंजडुंडवारा क्षेत्र में अवैध फर्म निर्माण और कूटरचना के एक चर्चित मामले की सुनवाई...

Kasganj

कासगंज में चोरों के हौसले बुलंद.. घर के सामने से पिकअप चुराई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 10, 2025

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं जबकि कोतवाली गंजडुंडवारा पुलिस चोरी की बढ़ती...

Next Post
Nepal Violence

सोशल मीडिया बन चुका है नई उम्र का तख्तापलट का हथियार? नेपाल में आतुर हुआ Gen Z प्रदर्शन...

Banke Bihari Temple

बांके बिहारी मंदिर में आस्था पर हंगामा! महिला श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर भिड़ंत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist