सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

दिल्ली हाई कोर्ट ने SPA और PA के 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 15 सितंबर से शुरू होंगे और 5 अक्टूबर तक चलेंगे। चयन में टाइपिंग, शॉर्टहैंड, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होंगे।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 150 पद भरे जाएंगे। इनमें 117 पद सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और 33 पद पर्सनल असिस्टेंट के हैं। योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 से दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

पदों का ब्योरा

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 117 पदों में 43 सामान्य, 14 EWS, 32 OBC-NCL, 16 SC और 12 ST पद शामिल हैं। वहीं पर्सनल असिस्टेंट के 33 पदों में 7 EWS, 16 OBC-NCL, 5 SC और 12 ST पद हैं। PA में सामान्य वर्ग के लिए अलग पद निर्धारित नहीं है।

RELATED NEWS

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

अगस्त 25, 2026
NEET में 570 अंक तक पहुंची , फिर भी नहीं मिला MBBS, अब एक साथ 5 सरकारी नौकरियों में हुआ चयन

NEET में 570 अंक तक पहुंची , फिर भी नहीं मिला MBBS, अब एक साथ 5 सरकारी नौकरियों में हुआ चयन

अगस्त 4, 2026

PwBD उम्मीदवारों के लिए भी क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है। सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 7 और पर्सनल असिस्टेंट के 3 पद PwBD श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। नियुक्ति दिल्ली हाई कोर्ट, नई दिल्ली में की जाएगी।

योग्यता और स्किल

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा अंग्रेजी शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टाइपिंग में निर्धारित गति हासिल करना जरूरी है।

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए अंग्रेजी शॉर्टहैंड की न्यूनतम स्पीड 110 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की गति 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। पर्सनल असिस्टेंट के लिए शॉर्टहैंड स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट निर्धारित है। उम्मीदवार को कंप्यूटर का पर्याप्त ज्ञान भी होना चाहिए।

उम्र और फीस

1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। SC, ST, OBC-NCL समेत अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क सामान्य, OBC-NCL और EWS उम्मीदवारों के लिए 1,500 रुपये है। वहीं SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 1,300 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा लागू ट्रांजेक्शन चार्ज भी देना पड़ सकता है। SPA और PA दोनों पदों के लिए अलग-अलग आवेदन और शुल्क जमा करना होगा।

इतनी मिलेगी सैलरी

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट का पद 7वें वेतन आयोग के Pay Matrix Level-8 में है। वहीं पर्सनल असिस्टेंट का पद Pay Matrix Level-7 में रखा गया है। दोनों पदों पर निर्धारित सरकारी वेतनमान के साथ नियमों के अनुसार लागू भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट, अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट, मेन डिस्क्रिप्टिव एग्जामिनेशन और इंटरव्यू शामिल हैं। SPA के टाइपिंग टेस्ट में उम्मीदवार को 10 मिनट में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति हासिल करनी होगी।

इसके बाद अंग्रेजी शॉर्टहैंड परीक्षा होगी। इसमें 110 शब्द प्रति मिनट की गति से 5 मिनट का डिक्टेशन दिया जाएगा। यानी उम्मीदवार को 550 शब्दों का डिक्टेशन लिखना होगा। इसके ट्रांसक्रिप्शन के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तें ध्यान से पढ़ लें।

Tags: Delhi High Court Jobsgovernment jobsRecruitment 2026
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला...

NEET में 570 अंक तक पहुंची , फिर भी नहीं मिला MBBS, अब एक साथ 5 सरकारी नौकरियों में हुआ चयन

NEET में 570 अंक तक पहुंची , फिर भी नहीं मिला MBBS, अब एक साथ 5 सरकारी नौकरियों में हुआ चयन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

NEET Journey: NEET जैसी कठिन परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना हर छात्र का सपना होता है, लेकिन केवल अच्छे...

UP Anganwadi Recruitment: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका जानिए किस आधार पर होगा चयन,  आवेदन प्रक्रिया शुरू

UP Anganwadi Recruitment: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका जानिए किस आधार पर होगा चयन, आवेदन प्रक्रिया शुरू

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका आया है। अगर आप...

UP Police Exam :  पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न , चप्पल पहनकर पहुंचे अभ्यर्थी, बस किराये  मिली 50 फीसदी छूट

UP Police Exam : पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न , चप्पल पहनकर पहुंचे अभ्यर्थी, बस किराये मिली 50 फीसदी छूट

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

UP Police Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून को किया जा...

UPPSC RO/ARO Prelims 2023: इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा की तैयारियां पूरी, कब होगा Exam

UPPSC RO/ARO Prelims 2023: इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा की तैयारियां पूरी, कब होगा Exam

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2025

UPPSC RO/ARO Prelims 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की...

Next Post
Nisar Wayanad Death: मशहूर सिंगर निसार वायनाड का 44 साल की उम्र में निधन, कॉन्सर्ट से पहले बिगड़ी थी तबीयत

Nisar Wayanad Death: मशहूर सिंगर निसार वायनाड का 44 साल की उम्र में निधन, कॉन्सर्ट से पहले बिगड़ी थी तबीयत

Lucknow Shivani mystery

Lucknow Mystery: मृत मान किया अंतिम संस्कार, दो साल बाद वापस लौटी, बड़ा सवाल नाले में मिला शव किसका था?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist