शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi Mayor Election: बीजेपी की निर्विरोध जीत, AAP ने उठाए गंभीर आरोप, जानिए वजह

दिल्ली मेयर चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने इस बार उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया। आप ने बीजेपी पर चुनावी गड़बड़ी और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बाधित करने के आरोप लगाए हैं।

by Mayank Yadav
अप्रैल 21, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi Mayor Election
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Mayor Election: दिल्ली में होने वाले मेयर चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बाज़ी मार ली है। 25 अप्रैल को प्रस्तावित चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा उम्मीदवार न उतारने की घोषणा के बाद बीजेपी की जीत निर्विरोध हो गई। आप नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए—Delhi Mayor Election में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार और जानबूझकर बैठकों में अवरोध पैदा करने जैसे मुद्दों को उठाया गया। सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी में सत्ता की भूख में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को नुकसान पहुंचाया है। AAP के इस कदम को राजनीतिक रणनीति माना जा रहा है, वहीं बीजेपी इसे अपनी नैतिक जीत बता रही है।

AAP का बीजेपी पर हमला तेज, लगाया चुनाव टालने

Delhi Mayor Election की प्रक्रिया में नामांकन का आखिरी दिन 21 अप्रैल था। इस दिन आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर स्पष्ट किया कि वह इस बार मेयर पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इस घोषणा ने बीजेपी को सीधे-सीधे जीत का रास्ता दे दिया। सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल पर आरोप लगाया कि 2022 में जब चुनाव की घोषणा होनी थी, तब बीजेपी के कहने पर उसे टाल दिया गया।

RELATED NEWS

Delhi Mayor Election

दिल्ली में मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव आज, सात महीने तक टलने के बाद होगी वोटिंग, जानें खबर से जुड़ी पूरी अपडेट

नवम्बर 14, 2024

80 दिन के इंतजार के बाद दिल्ली वासियों को मिला मेयर, शैली ओबेरॉय ने संभाली पद की कमान, BJP को मिली हार

फ़रवरी 22, 2023

उन्होंने दावा किया कि जब 4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव कराए गए, तब परिसीमन के जरिए वार्डों को इस तरह बदला गया कि बीजेपी को फायदा और AAP को नुकसान पहुंचे। बावजूद इसके आम आदमी पार्टी को 134 सीटें और बीजेपी को 104 सीटें मिलीं।

बैठकों में ‘तमाशा’ और माइक तोड़ने तक के आरोप

AAP ने आरोप लगाया कि MCD की कार्यवाही में बीजेपी पार्षदों ने बार-बार रुकावटें डालीं। सौरभ ने कहा, “उस समय आज की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता माइक तोड़ रही थीं, नारे लगाए जा रहे थे और मेयर पर हमला किया गया।” उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ सत्ता पाने की कोशिश में लोकतंत्र का मजाक बना रही है।

AAP के अनुसार, वह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनकर इस तमाशे को वैधता नहीं देना चाहती। वहीं बीजेपी इस पूरे घटनाक्रम को AAP की हार मान रही है।

राजनीतिक संकेत और भविष्य की रणनीति

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आप का Delhi Mayor Election ये कदम बीजेपी को एक्सपोज़ करने की रणनीति हो सकती है। वहीं, बीजेपी को यह नैतिक जीत के रूप में जरूर बल देगा। यह घटनाक्रम दिल्ली की राजनीति में नए सियासी समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है, जहां पार्षदों की संख्या से आगे अब रणनीति और नैरेटिव की लड़ाई तेज हो चुकी है।

ब्रेकिंग न्यूज़: पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन, पूरी दुनिया में शोक की लहर

Tags: Delhi Mayor Election
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Mayor Election

दिल्ली में मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव आज, सात महीने तक टलने के बाद होगी वोटिंग, जानें खबर से जुड़ी पूरी अपडेट

by Gulshan
नवम्बर 14, 2024

Delhi Mayor Election : दिल्ली में आज एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होने जा रहे हैं। एमसीडी सदन...

80 दिन के इंतजार के बाद दिल्ली वासियों को मिला मेयर, शैली ओबेरॉय ने संभाली पद की कमान, BJP को मिली हार

by Juhi Tomer
फ़रवरी 22, 2023

Delhi Mayor Election: आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुन ली गई हैं। बता दें...

Delhi Mayor Election: दिल्ली में आज होगी नगर निगम की बैठक, बैठक में AAP-BJP के बीच हंगामे के आसार

by Muskaan Rajput
जनवरी 24, 2023

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के बाद आप और बीजेपी के बीच मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर खींचतान चल...

Next Post
Indian Air Force :  UAE में दिखाएगी अपना एयर पॉवर टैलेंट? जानिए डेजर्ट फ्लैग-10 की खास बातें

Indian Air Force : UAE में दिखाएगी अपना एयर पॉवर टैलेंट? जानिए डेजर्ट फ्लैग-10 की खास बातें

International news :अब सिर्फ 4 दिन काम, बाकी दिन आराम जानिए किन देशों ने अपनाया नया वर्क वीक सिस्टम

International news :अब सिर्फ 4 दिन काम, बाकी दिन आराम जानिए किन देशों ने अपनाया नया वर्क वीक सिस्टम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist