Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

हंगामें की भेंट चढ़ा सदन, MCD की स्थायी समिति के लिए हुई AAP-BJP पार्षदों में मारपीट, जानें कब होगा स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव

by Juhi Tomer
February 23, 2023
in एडिटर चॉइस, दिल्ली, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में आखिरकार बुधवार को 80 दिनों के बाद दिल्ली वासियों को मेयर मिल ही गया। बड़े ही शांती में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव तो हो गया लेकिन अब स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों के चुनाव पर जमकर बवाल मच गया है। दरअसल स्टैंडिंग कमेटी दिल्ली नगर निगम की सबसे ताकतवर कमेटी है। वहीं ऐसे में दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के पास फैसले लेने की पॉवर काफी कम है। उसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि लगभग सभी किस्म के आर्थिक और प्रशासनिक फैसले 18 सदस्यों वाली स्टैंडिंग कमेटी ही लेती है और उसके बाद उन्हें सदन में पास करवाने के लिए भेजा जाता है। लेकिन ऐसे मेंं स्टैंडिंग कमेटी काफी पॉवरफुल होती है और इसका चेयरमैन एक किस्म से एमसीडी का असली राजनीतिक हेड होता है।

स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव टला

वहीं अब दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव अब शुक्रवार को होगा। भारी हंगामे के चलते आज दिल्ली नगर निगदम की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले आज मेयर ने घोषणा की थी कि जो सदस्य सदन में नहीं हैं, उनको बुला लिया जाए ताकि वोटिंग शुरू हो सके, मगर हंगानमे के कारण सदन को स्थगित करना पड़ा। आपको बता दें कि बुधावर को मेयर और पार्टी मेयर के चुनाव के बाद स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला था। रात भर चली बैठक के दौरान पार्षदों के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की की घटना हुई। सदन में पार्षदों ने बोतलें भी फैंकी।

RELATED NEWS

MCD

दिल्ली MCD उपचुनाव: 12 वार्डों के नतीजे, त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस की दमदार वापसी

December 3, 2025
केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

December 2, 2025

स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों के चुनाव के लिए जब वोटिंग हो रही थी तो बीजेपी ने इस बात पर आपत्ति जताई कि पार्षदों को वोटिंग के दौरान मोबाइल फोन क्यों ले जाने दिया जा रहा है? वोटिंग के दौरान शोर-शराबा होने पर मेयर ने कहा कृपया सब शांति से बैठिए वरना बाहर कर दिया जाएगा। बीजेपी लगातार नारेबाजी करती रही। बीजेपी पार्षदों ने नारेबाजी की ‘गुंडागर्दी बंद करो।’ इसके बाद बीजेपी पार्षद वेल में आ गए। बीजेपी के लगातार हंगामे के बाद मेयर ने उनकी यह मांग मान ली है कि वोटिंग के दौरान मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके बाद हंगामा बंद हुआ और बीजेपी पार्षद अपनी सीटों पर जाकर बैठ गए। हालांकि, इसके बाद भी हंगामा हुआ और सदन को आठ बार स्थगित करना पड़ा।

स्टैंडिंग कमेटी के 18 सदस्यों का चुनाव कैसे होते है

दिल्ली नगर निगम की इस स्टैंडिंग कमेटी के 18 सदस्यों का चुनाव दो तरीके से होता है। छह सदस्यों का चुनाव सबसे पहले सदन की बैठक में किया जाता हैं। यह वोटिंग सीक्रेट वोटिंग होती है, लेकिन आम वोटिंग से अलग है। इन सदस्यों का चुनाव राज्यसबा सदस्यों की तरह प्रफरेंशिल वोटिंग के आधार पर किया जाता है। यानी सभी पार्षदों को अपने उम्मीदवार को पसंदीदा क3म में प्रेफरेंस के तौर पर नंबर देने होते हैं। अगर पहले प्रेफरेंस के आधार पर चुनाव नहीं हो पाता है तो फिर दूसरे और तीसरे प्रेफरेंस की काउंटिंग आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर की जाती है। यानी यहां पर गणित अच्छा खासा पेचीदा हो जाता है।

वहीं आप पार्टी ने तो मेयर और डिप्टी मेयर कि रेस तो जीत ली लेकिन 6 सदस्यों में से 4 अपने उम्मीदवार को जिताने में खाफी मुश्किलों का सामने करने वाली है। एक तो उनके पास इन चार उम्मीदवार को जिताने के लिए पहले प्रिंस के वोट जरूरत से काफी कम है। दूसरी दिक्कत यहा आ रही है कि डिप्टी मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर दी है जिससे गणित और मुश्किल हो गया है । अब देखना है कि कैसे स्टैंडिंग का चुनाव हो पाएगा जिसको लेकर सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया।

Tags: delhi news in hindilatest delhi newsLatest NewsMCDmcd updates
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

MCD

दिल्ली MCD उपचुनाव: 12 वार्डों के नतीजे, त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस की दमदार वापसी

by Mayank Yadav
December 3, 2025

MCD Winner List: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें...

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

by Kanan Verma
December 2, 2025

हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' करने का निर्णय लिया है। यह...

संगम विहार में चार मंजिला मकान में भीषण आग, चार लोगों की दर्दनाक मौत

Delhi: संगम विहार में चार मंजिला मकान में भीषण आग, मकान में फँसे चार लोगों की मौत

by Kanan Verma
November 30, 2025

Delhi : दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में शनिवार शाम एक चार मंजिला इमारत में लगी आग ने भयानक...

Next Post

Karnataka: फैक्ट्री में महिलाओं की नाइट शिफ्ट को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, पारित हुआ विधेयक, जानें क्या है खास

Sultanpur: जाली दस्तावेजों पर नौकरी कर रही प्रिंसिपल पर नहीं हो रही कार्रवाई, BSA ने कि DM के आदेश की अनदेखी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist