मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi name change: नाम बदलने की बहस… बीजेपी के नए प्रस्ताव से उठे सवाल! क्या होगा नया नाम?

दिल्ली में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद मुस्तफाबाद, मोहम्मद पुर और नजफगढ़ जैसे इलाकों का नाम बदलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बीजेपी विधायक इस मुद्दे पर विधानसभा में लगातार प्रस्ताव पेश कर रहे हैं।

by Mayank Yadav
फ़रवरी 27, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi name change: दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने के बाद उन स्थानों का नाम बदलने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने लगी है, जिनका वादा पार्टी ने चुनावों के दौरान किया था। इस प्रक्रिया में मुस्तफाबाद, मोहम्मद पुर और नजफगढ़ जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं। बीजेपी ने पहले ही घोषणा की थी कि यदि पार्टी सत्ता में आई तो मुस्तफाबाद का नाम बदला जाएगा, लेकिन अब इस लिस्ट में नजफगढ़ और मोहम्मद पुर भी शामिल हो गए हैं। इन बदलावों को लेकर स्थानीय नेताओं की ओर से लगातार मांगें उठाई जा रही हैं।

बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर मुस्तफाबाद का नाम बदला जाएगा। उनके इस वादे के बाद अब इस मुद्दे पर कार्रवाई की दिशा तय की जा रही है। इसके साथ ही, विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की मांग विधानसभा में उठाई। उन्होंने कहा, “हमारी विधानसभा दिल्ली देहात की है और यह हरियाणा की सीमा से जुड़ी हुई है। मुगल सम्राट शाह आलमगीर के शासन में नजफगढ़ पर अत्याचार हुआ था। 1857 की क्रांति में राजा नाहर सिंह ने नजफगढ़ को दिल्ली में शामिल किया था, लेकिन कागजी कार्रवाई के बाद भी नाम नहीं बदला गया।”

RELATED NEWS

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026
Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

जुलाई 23, 2026

नीलम पहलवान ने आगे कहा कि पहले भी सांसद प्रवेश वर्मा ने नाहरगढ़ नामकरण की मांग की थी, और अब वे उम्मीद करती हैं कि दिल्ली सरकार उनके इस प्रयास का समर्थन करेगी। उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे पर सीएम और अन्य नेताओं से सहयोग की अपील की।

यहां पढ़ें: Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पर हंगामा, केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें

वहीं, बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मद पुर का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने कहा, “हमारे गांव का नाम मोहम्मद पुर है, जिसे पहले निगम द्वारा माधवपुरम में बदलने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन यह प्रस्ताव लंबे समय से लटका हुआ था। अब, जब हमारी पार्टी सत्ता में आई है, तो हम इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करेंगे।” उनका कहना था कि गांववाले भी माधवपुरम नाम की पक्ष में हैं।

बीजेपी विधायक अपने-अपने इलाकों में नाम बदलाव की मांग को लेकर मुखर हो गए हैं, और अब देखना यह होगा कि दिल्ली सरकार इन बदलावों को कितनी जल्दी लागू करती है।

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Next Post
common hindi mistakes and correct words

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, यह हमारी पहचान है कैसे सही करे लिखने में होने वाली गलतियां

Indore girlfriend

Indore News: गर्लफ्रेंड का दुपट्टा पकड़ने की इतनी बड़ी सज़ा, लड़की ने गुस्से में दुपट्टे से अपने ही बॉयफ्रेंड का गला घोंट दिया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In