Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Thailand-Myanmar Earthquake Live: भूकंप से थाईलैंड में भीषण तबाही, बैंकॉक में 43 लोग लापता… पीएम मोदी ने जताई चिंता

Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए हैं, जो नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के कई इलाकों तक पहुंचे।

by Kirtika Tyagi
March 28, 2025
in Breaking, Latest News, दिल्ली, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Earthquake : भारत समेत तीन देशों में जोरदार भूकंप आया है.  म्यांमार और थाईलैंड में जबरदस्त तबाही मची हुई है. भरभराकर इमारतें गिर गई हैं. तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए हैं, जो नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के कई इलाकों तक पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र म्यांमार की राजधानी बर्मा में था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, म्यांमार में रिक्टर स्केल पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले, 26 मार्च को चीन में भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 1:21 बजे उत्तरी चीन के हेबई प्रांत के लैंगफैंग में योंगकिंग काउंटी में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई थी। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 20 किलोमीटर की गहराई में था। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जाहिर की है.

ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग का मामला

नोएडा फायर विभाग पर खड़े हो रहे सवालिया निशान

फायर NOC में हीलाहवाली कर रहा फायर विभाग

नोएडा में कई हॉस्टल, पीजी और कंपनियों पर नहीं है NOC

बिना फायर एनओसी के संचालित हो रही कंपनियां@cfonoida | @dmgbnagar | @fireserviceup |… pic.twitter.com/W55OpGLRe2

— News1India (@News1IndiaTweet) March 28, 2025

RELATED NEWS

No Content Available

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आया बयान

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार और थाईलैंड में आए शक्कितशाली भूकंप पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने दोनों सरकारों को हर संभव मदद देने का वादा किया है।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा, “म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों से तैयार रहने को कहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है।”

Concerned by the situation in the wake of the Earthquake in Myanmar and Thailand. Praying for the safety and wellbeing of everyone. India stands ready to offer all possible assistance. In this regard, asked our authorities to be on standby. Also asked the MEA to remain in touch…

— Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2025

म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके 12 मिनट बाद ही 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक महसूस किया गया। थाईलैंड में भी भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए।

म्यांमार, थाईलैंड, मेघालय के बाद अब बांग्लादेश में भी भूकंप, 7.3 तीव्रता रही #Earthquake pic.twitter.com/B3VvXa8P4f

— News1India (@News1IndiaTweet) March 28, 2025

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र सागाइंग शहर से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र मांडले शहर के पास था। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और चीन में भी झटके महसूस किए गए।

सड़कों पर भागे लोग

म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ और सबसे बड़े शहर यंगून में भूकंप के बेहद शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। रिपोर्टों से पता चला है कि मांडले क्षेत्र में कुछ इमारतें ढह गई हैं, मांडले और यंगून के बीच कई सड़कें क्षतिग्रस्त और टूट गई हैं। बैंकॉक में, भूकंप के झटके महसूस होने पर स्थानीय लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागे।

7.7 तीव्रता का था भूकंप

बैंकॉक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को थाई राजधानी में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई तथा संभावित हताहतों की संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत, जिसके ऊपर एक क्रेन थी, को धूल के गुबार में ढहते हुए दिखाया गया, जबकि वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं। बैंकॉक में ऊंची-ऊंची छतों पर बने पूलों से पानी बहकर किनारे पर आ गया और कई इमारतों से मलबा गिरने लगा। हालांकि इन वीडियो की प्रामाणिकता की तुरंत पुष्टि नहीं हो पाई।

 

 

 

 

 

Tags: earthquake
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
अतीक अहमद जेल में था और पत्नी शाइस्ता हो गई प्रेग्नेंट, जानिए किस शख्स के बेटे की मां बनी लेडी डॉन

अतीक अहमद जेल में था और पत्नी शाइस्ता हो गई प्रेग्नेंट, जानिए किस शख्स के बेटे की मां बनी लेडी डॉन

Delhi के मुस्तफाबाद का बदलेगा नाम? भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कर दिया बड़ा ऐलान

Delhi के मुस्तफाबाद का बदलेगा नाम? भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कर दिया बड़ा ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist