शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi News : CM रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री से सी मुलाकात, मरीजों के बेहतर इलाज को लेकर की चर्चा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं में सुधार पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पतालों में आवश्यक दवाएं और चिकित्सा उपकरण हर समय उपलब्ध रहें तथा मरीजों के प्रति स्वास्थ्यकर्मियों का रवैया संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण हो।

by Gulshan
अक्टूबर 12, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि राजधानी के सरकारी अस्पतालों को मरीजों के लिए और अधिक सुलभ, आधुनिक और संवेदनशील बनाना उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है कि हर अस्पताल में दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और इलाज की सभी ज़रूरी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में और समय पर उपलब्ध रहें।

शनिवार (11 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की कार्यस्थिति, स्टाफ की कमी, भवनों की मरम्मत और रखरखाव जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे ताकि अस्पतालों में निर्माण और मरम्मत से जुड़ी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

RELATED NEWS

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026
BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

सितम्बर 9, 2026

“जरूरत पड़ते ही मिलेगी संसाधनों की मंजूरी”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी अस्पताल में संसाधनों या दवाओं की कमी की स्थिति में तुरंत सरकार को सूचित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है और हर वास्तविक आवश्यकता पर तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा कर्मचारियों से अपील की कि वे मरीजों के साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार अपनाएं, क्योंकि यही लोगों के मन में सरकारी अस्पतालों और डॉक्टरों के प्रति भरोसा बढ़ाने की कुंजी है।

अस्पतालों में लगेंगी नई अत्याधुनिक मशीनें

बैठक के दौरान सीएम ने बताया कि दिल्ली सरकार अस्पतालों में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं लाने के लिए पीपीपी मॉडल और सीएसआर फंडिंग का उपयोग करने जा रही है। एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी नई मशीनों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों में पुरानी मशीनें अब अपनी उपयोगिता पूरी कर चुकी हैं, इसलिए उन्हें जल्द ही नई तकनीक से बदला जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में लगभग 90 प्रतिशत आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं, जबकि शेष दवाओं की आपूर्ति को लेकर तेजी से काम चल रहा है ताकि किसी मरीज को दवा की कमी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें : श्मशान घाट पर तांत्रिकों ने जलती चिता से निकाले अधजले शव…

उन्होंने यह भी कहा कि कोविड महामारी के दौरान प्राप्त अतिरिक्त वेंटिलेटर अब सभी अस्पतालों में उपयोग में लाए जा रहे हैं, जिससे किसी आपात स्थिति में उपकरणों की कमी न हो। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य केवल अस्पतालों की इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के लिए भरोसेमंद, आसान और मानवीय बनाना है। आने वाले समय में राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में साफ-सुथरा वातावरण, आधुनिक उपकरण और नई तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कोई भी मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर न हो।

Tags: delhi news
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Next Post
Delhi News

Delhi News : जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी पर्पल इलेक्ट्रित बसें, ऐसे मिलेगा यात्रियों को फायदा

Premananda Maharaj

प्रेमानंद महाराज की मिनी पदयात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजे 'राधा रानी' के जयकारे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In