Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi News : आधी रात केशोपुर मंडी में भड़की भीषण आग, डेढ़ घंटे बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान

दिल्ली की केशोपुर मंडी में देर रात भयंकर आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

by Gulshan
October 22, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : दिल्ली के पश्चिमी जिले में स्थित केशोपुर मंडी मंगलवार देर रात अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि प्लास्टिक कैरेट और रेहड़ियों को जलाकर राख कर दिया। गनीमत रही कि यह आग किसी दुकान तक नहीं पहुंची, वरना हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते थे।

स्थानीय निवासियों राहुल और हिमांशु चोपड़ा ने बताया कि रात लगभग 12 बजे मंडी के खुले हिस्से में रखे प्लास्टिक कैरेट अचानक जलने लगे। कुछ ही मिनटों में आग ने कई रेहड़ियों और पास रखी सब्जियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

RELATED NEWS

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

May 19, 2026
Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

November 18, 2025

दमकल की 12 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और 12 से अधिक फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। साथ ही तिलक नगर और तिलक विहार थाने की पुलिस टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। फायर अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा।

यह भी पढ़ें : बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस…

फायर ऑफिसर अमित ने बताया कि आग के तीव्र फैलाव की सबसे बड़ी वजह प्लास्टिक कैरेट थे, जो आसानी से आग पकड़ते हैं और लपटों को और भड़का देते हैं। वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनके प्रयास सफल नहीं हो सके।

बड़ा हादसा होते-होते टला

प्रत्यक्षदर्शी अमीर खान, अशरफ और सब्जी विक्रेता उमेश ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती, तो मंडी की कई दुकानें आग की चपेट में आ सकती थीं। इस घटना में करीब 1000 प्लास्टिक कैरेट, कई रेहड़ियां और बड़ी मात्रा में सब्जियां जलकर नष्ट हो गईं। शुरुआती आंकलन के मुताबिक, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट, मानव लापरवाही या किसी अन्य कारण से लगी थी।

Tags: delhi news
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

by Sadaf Farooqui
May 19, 2026

Transport Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों...

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Delhi news:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आजादपुर में निर्मित आधुनिक बस टर्मिनल का भव्य...

Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी और जटिल होती जा रही है।...

Delhi News

Delhi News : नरेला शराब कांड के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सभी शराब दुकानों पर कड़ी नजर!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी चारों नगर...

Delhi News

Delhi के सांसद आवास में भीषण आग, बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप…

by Gulshan
November 13, 2025

Delhi News :  दिल्ली से बुधवार (12 नवंबर) की शाम एक बड़ी खबर सामने आई। मध्य दिल्ली स्थित सिंधु अपार्टमेंट,...

Next Post
यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

Deepika Padukone Daughter Photo Viral

Entertainment news: दीपिका-रणवीर ने फैंस को किया सरप्राइज,किसका चेहरा पहली बार इंटरनेट पर तेजी से हुआ वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist