शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi News : नरेला शराब कांड के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सभी शराब दुकानों पर कड़ी नजर!

दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी चारों नगर निगमों को एक अहम परामर्श जारी किया है।

by Gulshan
नवम्बर 15, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी चारों नगर निगमों को एक अहम परामर्श जारी किया है। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शराब दुकानों पर किसी भी तरह की लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ग्राहकों की शिकायतों का तुरंत समाधान करना अनिवार्य होगा। यह कदम हाल ही में नरेला में सामने आए शराब मिलावट के गंभीर मामले के बाद उठाया गया है।

नरेला स्थित DSIIDC की एक शराब दुकान में कर्मचारियों को उस वक्त पकड़ लिया गया जब वे महंगी ब्रांड की खाली बोतलों में सस्ती शराब और पानी भरकर ग्राहकों को ठग रहे थे। यह फर्जीवाड़ा सामने आते ही सरकार एक्शन में आ गई। इस घटना के बाद आम लोगों में यह चिंता बढ़ने लगी कि कहीं उन्हें भी घटिया या नकली शराब तो नहीं बेची जा रही।

RELATED NEWS

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

अगस्त 19, 2026
CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

अगस्त 13, 2026

सरकार ने याद दिलाए सख्त कानून

सरकार ने परामर्श में दोहराया कि दिल्ली आबकारी अधिनियम 2009 और आबकारी नियम 2010 के मुताबिक शराब में मिलावट करना या किसी हानिकारक पदार्थ को मिलाना एक गंभीर अपराध है, जिसकी सजा बेहद कठोर है। सरकार का कहना है कि ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि शराब दुकानों का संचालन करने वाली एजेंसियां अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएं।

सभी दुकानों की नियमित जांच के निर्देश

परामर्श में यह भी कहा गया है कि राजधानी में शराब दुकानों का संचालन कर रहीं सभी सरकारी एजेंसियां दुकानों की नियमित जांच सुनिश्चित करें। यह देखा जाए कि कहीं किसी दुकान में मिलावट, धोखाधड़ी या घटिया क्वालिटी की शराब की बिक्री तो नहीं हो रही। साथ ही ग्राहकों की शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : श्रीनगर में बड़ा धमाका 7 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल, PAFF ने ली…

जनता की सुरक्षा पर सरकार सख्त

सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मामले में कोई समझौता संभव नहीं। शराब में मिलावट या धोखाधड़ी न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि लोगों की जान को सीधे खतरे में डालने जैसा है। इसी वजह से सभी एजेंसियों को दुकानों की निगरानी बढ़ाने, स्टाफ पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: delhi news
Share199Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Delhi CNG Blast: राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया।...

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Meeting Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रस्तावित पार्टी बैठक को लेकर बड़ा दावा किया...

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली।...

Sonam Wangchuk Protest: भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, जानिए क्या है डॉक्टर की रिपोर्ट

Sonam Wangchuk Protest: भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, जानिए क्या है डॉक्टर की रिपोर्ट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Sonam Wangchuk Protest: जंतर-मंतर पर 20 दिनों तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने...

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
जून 1, 2026

Building Collapse In Delhi: दक्षिणी दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। वेस्टर्न मार्ग स्थित...

Next Post
Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist