गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Paharganj sex racket: दिल्ली में कहां हुआ sex racket का भंडाफोड़, delivery in 10 minutes की तर्ज पर कर रहे थे supply

दिल्ली के पहाड़गंज में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ, जहां लड़कियों को ऑर्डर पर होटल भेजा जाता था। पुलिस ने 22 लड़कियां छुड़ाईं, कुछ दलाल पकड़े गए, जबकि मुख्य आरोपी फरार हैं।

by Sadaf Farooqui
मार्च 22, 2025
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Paharganj sex racket: नई दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां लड़कियों को ऑर्डर पर होटलों में भेजा जा रहा था, ठीक वैसे ही जैसे खाने की डिलीवरी सर्विस चलती है। इस अवैध धंधे में दलालों ने एक सुनियोजित सिस्टम बना रखा था, जहां लड़कियों को 5 से 10 मिनट में ग्राहक के पास भेजा जाता था। इसके बदले ग्राहकों से 700 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक वसूले जाते थे।

होटलों में चल रहा था गंदा खेल

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज के कुछ होटलों और मकानों में लड़कियों को जबरदस्ती रखकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने चूना मंडी स्थित होटल ‘Yes Please’, ‘God Inn’ और एक दो मंजिला इमारत पर छापा मारा। इस छापेमारी में कुल 22 लड़कियां बरामद हुईं, जिनमें एक उज़्बेकिस्तानी लड़की और एक नाबालिग लड़का भी शामिल था।

RELATED NEWS

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

सितम्बर 9, 2026
Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

सितम्बर 8, 2026

दलाल गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

इस मामले में पुलिस ने कुछ दलालों को हिरासत में लिया है, लेकिन इस गोरखधंधे के मुख्य सरगना निज़ाम और रेहान फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जांच में पता चला है कि जिस मकान में लड़कियों को रखा गया था, वह इन्हीं दोनों के नाम पर लीज पर लिया गया था।

NGO ‘मनोबल’ की संस्थापक निर्मला बी. वाल्टर ने बताया कि उन्होंने इस गिरोह की जानकारी जिला उपायुक्त हर्षवर्धन को दी थी। इसके बाद आधी रात को महिला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर किरण सेठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। छापा इतनी तेजी से मारा गया कि किसी को भागने का मौका तक नहीं मिला।

नेपाल, असम और बंगाल से लाई गईं लड़कियां

छापेमारी के दौरान होटल ‘Yes Please’ से तीन लड़कियां, ‘God Inn’ से चार लड़कियां और चूना मंडी की एक इमारत से 16 लड़कियां बरामद हुईं। इन लड़कियों को नेपाल, असम और पश्चिम बंगाल से बहला-फुसलाकर इस धंधे में धकेला गया था।

10 मिनट में ‘ऑर्डर’ की डिलीवरी

इस रैकेट में दलालों ने एक पूरी सप्लाई चेन बना रखी थी। होटल और मकानों के बाहर डिलीवरी बॉय स्कूटी और बाइक के साथ खड़े रहते थे। ग्राहक के ऑर्डर देने पर वे लड़की को 10 मिनट के अंदर होटल पहुंचाते और फिर वापस ले आते थे।

लड़कियों को मजबूर किया जाता था

NGO ‘मनोबल’ की संस्थापक निर्मला बी. वाल्टर के मुताबिक, लड़कियों को इस दलदल में सिर्फ जबरदस्ती नहीं धकेला जाता था, बल्कि उनकी आर्थिक मजबूरियों और भावनात्मक कमजोरी का फायदा उठाकर इस गंदे धंधे में उतारा जाता था।

Tags: crime reportdelhi news
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Next Post
UP Electricity

बरेली में बिजली अफसरों का घोटाला, करोड़ों का खेल उजागर, 98 मीटर बरामद

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,पत्नी को गुजारा भत्ता देने की जरूरत नहीं, जानिए क्या है मामला

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,पत्नी को गुजारा भत्ता देने की जरूरत नहीं, जानिए क्या है मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In