शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi slum fire: रिठाला मैट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, राहत-बचाव जारी, कई दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बंगाली बस्ती में शुक्रवार देर रात झुग्गियों में आग लग गई। 29 दमकल गाड़ियों ने रातभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, एक बच्चा घायल हुआ।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 8, 2025
in दिल्ली
Delhi Rithala Fire Incident
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News:राजधानी दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित बंगाली बस्ती में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक झुग्गियों में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में यह कई झोपड़ियों तक फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आईं और मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

फायर विभाग के अधिकारी एस.के. दुआ ने बताया कि आग की तीव्रता को देखते हुए इसे ‘मीडियम कैटेगरी’ की आग घोषित किया गया था। नियंत्रण के लिए कुल 29 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने रातभर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग पर नियंत्रण पाने में फायर विभाग को कई घंटे तक संघर्ष करना पड़ा।

RELATED NEWS

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

सितम्बर 9, 2026
Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

सितम्बर 8, 2026

एक बच्चा घायल, अस्पताल में भर्ती

घटना में एक बच्चे के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिसे तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी अन्य व्यक्ति के घायल या हताहत होने की खबर नहीं मिली है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें अभी भी मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अचानक झुग्गियों से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई झुग्गियों में रखे सामान जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले आग के फैलाव को रोकने का प्रयास किया और फिर धीरे-धीरे लपटों पर नियंत्रण पाया।

प्रशासन ने की राहत व्यवस्था शुरू

आग बुझाने के बाद सुबह तक इलाके में धुआं छाया रहा। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग किसी सिलेंडर लीक या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फायर विभाग ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि ऐसे क्षेत्रों में गैस सिलेंडर और बिजली के कनेक्शन का विशेष ध्यान रखें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अस्थायी व्यवस्था शुरू कर दी है।

Tags: delhi newsfire accident
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Next Post
UP Petrol Diesel Price

UP Petrol Diesel Price : आज से नोएडा और गुरुग्राम में महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, जानें आज के भाव का आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर ?

Vande Bharat Express

PM Modi ने चार नए रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले– “विकसित भारत की रफ्तार हैं ट्रेनें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In