शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 थी तीव्रता

दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5:37 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड थी और गहराई 5 किमी थी। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था। किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत रही।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2025
in Breaking, दिल्ली
Earthquake in Delhi NCR
Share on FacebookShare on Twitter

Earthquake in Delhi NCR दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह धरती हिल गई। 5 बजकर 37 मिनट पर अचानक तेज झटके महसूस हुए, जिससे लोग डर गए और घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड थी, लेकिन झटके इतने तेज थे कि कई लोगों की नींद खुल गई और वे तुरंत बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी।

तेज झटकों से हिली दिल्ली-एनसीआर

जब भूकंप आया, तो लोगों को पहले समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। अचानक बिस्तर, खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे। जिनकी नींद खुल गई, वे डर से बाहर भागे और जिन्हें पता नहीं चला, उन्हें परिवार वालों ने जगाया। कई लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी झटके महसूस किए गए।

RELATED NEWS

Radhika Yadav murder case and investigation updates

Radhika Yadav Murder Case: एक झूठ, कई राज़ और बेटी की मौत, राधिका हत्याकांड में हर दिन खुलती नए परतें

जुलाई 13, 2025
Breaking news

7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल, हमले जैसी हालातों की होगी ब्लैकआउट एक्सरसाइज

मई 5, 2025

किसी नुकसान की खबर नहीं

हालांकि भूकंप के झटके काफी तेज थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। प्रशासन भी अलर्ट पर है और भूकंप से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

नेताओं और लोगों ने किए सोशल मीडिया पोस्ट

भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई। कई लोगों ने ट्वीट और पोस्ट करके अपने अनुभव बताए। भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने सिर्फ एक शब्द लिखा, “भूकंप?”। कांग्रेस नेता अलका लांबा और भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी भूकंप को लेकर पोस्ट किए।

लोगों में दहशत, फिर भी राहत

सुबह-सुबह भूकंप आने से लोग घबरा गए, लेकिन अच्छी बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कई लोगों ने कहा कि झटके काफी तेज थे, लेकिन कुछ सेकंड बाद सब कुछ सामान्य हो गया।

हम आपको ताजा जानकारी देते रहेंगे। किसी भी अपडेट के लिए News1 India से जुड़े रहें।

Tags: breaking newsDelhi earthquakeearthquake news
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Radhika Yadav murder case and investigation updates

Radhika Yadav Murder Case: एक झूठ, कई राज़ और बेटी की मौत, राधिका हत्याकांड में हर दिन खुलती नए परतें

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2025

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में हुई जूनियर इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या ने पूरे देश को झकझोर...

Breaking news

7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल, हमले जैसी हालातों की होगी ब्लैकआउट एक्सरसाइज

by Gulshan
मई 5, 2025

Breaking news : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 5 अप्रैल 2025 को...

Bangkok News:अचानक क्यों खाली कराया गया अस्पताल, फिर हुआ ऐसा क्या की Bangkok की सड़क पर हुआ बच्चे का जन्म

Bangkok News:अचानक क्यों खाली कराया गया अस्पताल, फिर हुआ ऐसा क्या की Bangkok की सड़क पर हुआ बच्चे का जन्म

by Sadaf Farooqui
मार्च 29, 2025

Bangkok News: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। यह घटना उस समय...

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR में क्यों आते हैं इतने भूकंप के झटके? जाने लुटियंस ज़ोन से कनेक्शन

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR में क्यों आते हैं इतने भूकंप के झटके? जाने लुटियंस ज़ोन से कनेक्शन

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 18, 2025

Delhi Earthquake: 17 फरवरी को दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई शहरों में एक जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए।...

Delhi earthquake

Delhi earthquake: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, PM मोदी ने की सतर्क रहने की अपील

by Mayank Yadav
फ़रवरी 17, 2025

Delhi earthquake: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह 5:36 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए...

Next Post
Delhi NCR earthquake safety

Delhi N C R में हिली धरती, दूर तक महसूस हुए झटके ,भूकंप के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां

Delhi weather

Delhi pollution: प्रदूषण बरकरार... AQI ‘खराब’ श्रेणी में, IMD ने बारिश की जताई संभावना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist