शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पत्नी से झगड़ा, नशे में धुत्त… दिल्ली CM रेखा को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार!

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोच लिया है। कोतवाली क्षेत्र से श्लोक त्रिपाठी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

by Gulshan
जून 7, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi CM Rekha Gupta
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान श्लोक त्रिपाठी के रूप में हुई है, जिसे गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी इलाके से दबोचा गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्लोक ने यह धमकी पत्नी से झगड़े और शराब के नशे की हालत में दी थी। जिस मोबाइल सिम से कॉल की गई, वह गोरखपुर के पते पर रजिस्टर्ड है और आरोपी के किसी रिश्तेदार के नाम पर है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी तक पहुंच बनाई।

RELATED NEWS

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत”

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत

नवम्बर 26, 2025
CM Rekha Gupta Atal Canteen

दिल्ली में पहली ‘अटल कैंटीन’ का शिलान्यास, हर जरूरतमंद को ₹5 में मिलेगा भोजन

नवम्बर 22, 2025

आपातकालीन कॉल हेल्पलाइन पर दी गई थी धमकी

जानकारी के मुताबिक, यह धमकी गाजियाबाद में डायल 112 आपातकालीन हेल्पलाइन पर कॉल करके दी गई थी। कॉलर ने खुद को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की साइबर और तकनीकी टीमों ने तेजी से जांच करते हुए उसकी पहचान उजागर कर दी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने पुष्टि की कि कॉल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की थी और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : बकरीद पर सोने की चमक बढ़ी या घटी? गहने खरीदने से पहले जानिए 22 कैरेट गोल्ड…

फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि उसके पीछे कोई और मकसद तो नहीं था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति और उसकी नीयत की भी जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री को मिली इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

Tags: Delhi CM Rekha Gupta
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत”

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

दिल्ली को मेडिकल हब बनाने का CM रेखा गुप्ता का वादा दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की...

CM Rekha Gupta Atal Canteen

दिल्ली में पहली ‘अटल कैंटीन’ का शिलान्यास, हर जरूरतमंद को ₹5 में मिलेगा भोजन

by Kanan Verma
नवम्बर 22, 2025

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को तिमारपुर-संजय बस्ती के JJ क्लस्टर में पहली अटल कैंटीन का नींव पत्थर...

कौन है राजेश, जिसने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर किया अटैक, हमलावर ने बताई जो वजह उसे सुन पुलिस के फूले हाथ-पैर

कौन है राजेश, जिसने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर किया अटैक, हमलावर ने बताई जो वजह उसे सुन पुलिस के फूले हाथ-पैर

by Vinod
अगस्त 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर एक सिरफिरे ने जनसुनाई के दौरान हमला कर दिया। इस...

मिलिए शहीद IPS की जांबाज IAS पत्नी मधु रानी तेवतिया से, जो बनी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की सचिव

मिलिए शहीद IPS की जांबाज IAS पत्नी मधु रानी तेवतिया से, जो बनी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की सचिव

by Vinod
मार्च 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वह निडर योद्धा हैं। जांबाजी में लेडी आईएएस अफसर डॉक्टर मधु रानी तेवतिया की गिनती होती...

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

by Vinod
फ़रवरी 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली में नई सरकार का शपथ गृहण समरोह संपन्न हो गया। शालीमार बाग विधानसभा सीट से...

Next Post
मिलिए IAS खान से, जिन्होंने कहा, पशुओं की ‘बलि’ उचित नहीं, ‘इस्लाम तो अरब का धर्म, भारत में हिन्दू से मुस्लिम बनाए गए लोग’

मिलिए IAS खान से, जिन्होंने कहा, पशुओं की ‘बलि’ उचित नहीं, ‘इस्लाम तो अरब का धर्म, भारत में हिन्दू से मुस्लिम बनाए गए लोग’

FIR against Manish Gupta

डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने सैलरी विवाद में ड्राइवर पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist