Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Justice BR Gavai 14 मई को देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश बनेंगे, जानिए उनका अब तक का सफ़र

जस्टिस बी. आर. गवई 14 मई 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। उनके मुख्य न्यायाधीश बनने से न्यायपालिका में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

by SYED BUSHRA
April 18, 2025
in दिल्ली, राष्ट्रीय
ustice B R Gavai new Chief Justice of India
Share on FacebookShare on Twitter

 Justice BR Gavai Journey भारत के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस बी. आर. गवई 14 मई को देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें इस पद की शपथ दिलाएंगी।

कौन हैं जस्टिस बी. आर. गवई?

जस्टिस गवई का जन्म 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। उन्होंने 16 मार्च 1985 को वकालत की शुरुआत की थी।
फिर 12 नवंबर 2005 को बॉम्बे हाई कोर्ट में स्थायी जज बने और 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किए गए। उनका रिटायरमेंट 23 नवंबर 2025 को होना तय है।
वरिष्ठता के आधार पर ही उन्हें नया मुख्य न्यायाधीश चुना गया है।

RELATED NEWS

No Content Available

कई ऐतिहासिक फैसलों में निभाई अहम भूमिका

जस्टिस गवई अब तक कई बड़े और ऐतिहासिक मामलों की सुनवाई में शामिल रहे हैं।

अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले पर 5 जजों की बेंच का हिस्सा रहे, जिसने जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष दर्जा खत्म करने के फैसले को सही ठहराया।

चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक घोषित करने वाले फैसले में भी शामिल थे।

नोटबंदी के मामले में भी उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया, जिसमें 4:1 से बहुमत हुआ था।

आरक्षण उप-वर्गीकरण पर सात जजों की संविधान पीठ का हिस्सा रहते हुए यह फैसला दिया कि राज्यों को अनुसूचित जातियों में उप-वर्ग बनाकर आरक्षण देने का अधिकार है।

न्याय व्यवस्था पर उनके विचार

19 अक्टूबर 2024 को गुजरात में एक सम्मेलन के दौरान जस्टिस गवई ने कहा था कि अगर जनता का भरोसा अदालतों से उठ गया तो लोग भीड़ का कानून और भ्रष्ट रास्तों का सहारा लेने लगेंगे, जिससे समाज में अराजकता फैल सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि कोई जज अगर किसी राजनेता या अफसर की खुलेआम तारीफ करता है, तो इससे न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं। उनके मुताबिक, न्यायिक ईमानदारी और नैतिकता ही ऐसी दो मजबूत चीजें हैं जो अदालतों में लोगों का भरोसा बनाए रखती हैं।

क्यों है उनका कार्यकाल खास?

जस्टिस गवई का अब तक का कार्यकाल न्यायिक दृष्टिकोण से काफी अहम रहा है। उन्होंने कानून, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों से जुड़े मामलों में बेबाक और साफ फैसले दिए हैं। उनके CJI बनने से उम्मीद की जा रही है कि न्यायपालिका में पारदर्शिता और मजबूती और बढ़ेगी।

Tags: Indian Judiciary NewsSupreme Court Updates
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Gold Rate Today

Gold Rate Today : 7 दिन में 5 बार टूटा सोने का रिकॉर्ड! अक्षय तृतीया पर क्या बोले एक्सपर्ट

Good Friday

दुआ देना, दुआ लेना...सब ईसा मसीह को करते हैं याद, गुड फ्राइडे बलिदान की वो कहानी जो दिल को छू जाती है

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist